दुबई एयर शो में तेजस क्रैश की घटना का विश्लेषण शुरू… विदेशी मीडिया ने बताया सामान्य जोखिम
दुबई। दुबई एयर शो (Dubai Air Show) में भारत (India) के हल्के लड़ाकू विमान तेजस के क्रैश (Tejas Fighter Jet Crash) होने पर अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस मार्केट (International Aerospace Market.) में संभावित असर और रक्षा सौदों, प्रतियोगी देशों और हल्के लड़ाकू विमान बाजार की प्रतिस्पर्धा को लेकर विश्लेषण शुरू हो गया है।
खाड़ी मीडिया विशेषकर द नेशनल यूएई, अल अरबिया सऊदी, गल्फ न्यूज दुबई ने रिपोर्टिंग का केंद्र सुरक्षा और नियंत्रण पर रखा। द नेशनल ने लिखा कि भारतीय तेजस विमान में आग लगने के बावजूद क्रैश साइट पर कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एयर शो की सुरक्षा तैयारी की सराहना होती है। अल अरेबिया ने इसे अंतरराष्ट्रीय एयर शो में सामान्य जोखिम करार देते हुए कहा कि उच्च-प्रदर्शन जेट्स की टेस्ट फ्लाइट्स में इस प्रकार के हादसे असाधारण नहीं हैं। गल्फ न्यूज ने विशेष तौर पर क्रैश के बावजूद दर्शकों का डर नियंत्रि...




