Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 21, 2025

दिल्ली को पीछे छो़ड देश का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद… जानें क्या बोले वैज्ञानिक?

दिल्ली को पीछे छो़ड देश का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद… जानें क्या बोले वैज्ञानिक?

राज्य, राष्ट्रीय
गाजियाबाद। गाजियाबाद (Ghaziabad) एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर (Most Polluted City in India) बन गया है. सीपीसीबी के हालिया आंकड़े बताते हैं कि इस शहर ने दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर का तमगा हासिल कर चुके दिल्ली (Delhi) को भी खराब एक्यूआई (AQI) के मामले में पीछे छोड़ दिया है. गाजियाबाद की हवा इस कदर जहरीली हो चुकी है कि यहां रहने वाले स्वस्थ लोग भी इस हवा में सांस लेने के बाद बीमार हो रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के आंकड़े बताते हैं कि 20 नवंबर को एक बार फिर गाजियाबाद का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंचकर 430 हो गया. जो कि दिल्ली और नोएडा से कहीं ज्यादा रहा. इससे पहले गाजियाबाद 17 और 19 नवंबर को भी प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया था. 17 नवंबर को प्राइवेट एक्यूआई मॉनीटर...
आसमान में घूम रही इंटरस्टेलर वस्तु एक सामान्य धूमकेतु है…एलियन का जहाज नहीं, वैज्ञानिकों ने शेयर की तस्वीरें

आसमान में घूम रही इंटरस्टेलर वस्तु एक सामान्य धूमकेतु है…एलियन का जहाज नहीं, वैज्ञानिकों ने शेयर की तस्वीरें

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों (Indian and American scientists) ने इंटरस्टेलर वस्तु 3I/ATLAS की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह एक सामान्य धूमकेतु (Normal Comet) है, न कि कोई ‘एलियन स्पेसशिप’ ('Alien Spaceship')। इससे पहले कुछ खगोलविदों ने अनुमान लगाया था कि ये चमकती चीज एलियन का जहाज हो सकती है। अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (Physical Research Laboratory- PRL) के वैज्ञानिकों ने 12 से 15 नवंबर के बीच इस इंटरस्टेलर धूमकेतु का अवलोकन किया और इसकी खास तस्वीरें कैद कीं। इसी के साथ बुधवार को नासा ने भी 3I/ATLAS की नई तस्वीरें जारी कीं और विदेशी जीवन की किसी भी संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया। माउंट आबू से मिली स्पष्ट झलकइसरो के अनुसार, PRL के वैज्ञानिकों ने माउंट आबू में 1.2-मीटर टेलीस्कोप (ऊंचाई 1680 मीटर) की मदद से ...
MP: बैतूल में एंबुलेंस से गौवंश की तस्करी…. महाराष्ट्र भेजे जा रहे 10 पशुओं को पुलिस ने बचाया

MP: बैतूल में एंबुलेंस से गौवंश की तस्करी…. महाराष्ट्र भेजे जा रहे 10 पशुओं को पुलिस ने बचाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) से गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक तस्करों ने डायल 108 वाली एंबुलेंस (Dial 108 Ambulance) का इस्तेमाल इस काम के लिए किया। आपातकालीन सेवाओं (Emergency services) के दुरुपयोग का मामला सामने आया, तो पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल एक्शन लिया और 10 गौवंशों की जान बच गई। पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की रात मासोद क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि मुलताई मार्ग से एक एंबुलेंस में गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर अवैध रूप से भेजे जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बिसनूर जोड़ पर चेकिंग प्वाइंट जमाया गया। संदिग्ध एंबुलेंस आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुलताई रोड से तेज रफ्तार में आती दिखी। एंबुलेंस को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को मोड़कर फरार होने ...
MP समेत देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

MP समेत देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के तमाम हिस्सों में मौसम (Weather) इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लक्षद्वीप और मालदीव (Lakshadweep and Maldives) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर दिशा (West-North direction.) में आगे बढ़ रह है। दूसरी ओर, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर नया कम दबाव क्षेत्र बनेगा। यह 24 नवंबर तक मध्य दक्षिण बंगाल की खाड़ी (Central South Bay of Bengal) पर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 21 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। केरल-माहे में 21-23 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में 26 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21-22 नवंबर को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का अ...