Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दी तालिबानी सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

राष्ट्रीय
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नारायणपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में होमवर्क न करने के लिए टीचर ने तालिबानी सजा दी। दो महिला टीचरों ने बच्चे को नंगा करके रस्सी से बांधकर पेड़ पर टांग दिया। क्या हुआ था उस दिन?ये मामला नारायणपुर के हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल का है। स्कूल में नर्सरी क्लास में शिक्षिका काजल साहू होमवर्क चेक कर रही थीं। एक चार साल के बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था। शिक्षिका गुस्से में आईं और बच्चे को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद काजल साहू और दूसरी शिक्षिका अनुराधा देवांगन ने मिलकर बच्चे के कपड़े उतारे, रस्सी से बांधा और स्कूल के अंदर पेड़ पर लटका दिया। बच्चा घंटों तक लटकता रहा और जोर-जोर से रोता रहा। उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी।वीडियो बना और वायरल हो गया पास की छत पर खड़े एक युवक ने पूरा वाकया अपने मोबाइ...
PAK की न्यूक्लियर सीक्रेट्स बेच रहा था डॉ. कादिर, फिर मुशर्रफ ने किया…

PAK की न्यूक्लियर सीक्रेट्स बेच रहा था डॉ. कादिर, फिर मुशर्रफ ने किया…

Uncategorized
वाशिंगटन । अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआई के पूर्व ऑपरेशंस चीफ जेम्स लॉलर ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके मुताबिक, पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु तकनीक और सीक्रेट बेच रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ ने बड़ा नाटकीय व्यवहार किया था। उन्होंने कादिर खान के लिए गालियां तक बकी थीं। बाद में मुशर्रफ ने लंबे समय तक कादिर खान को उनके ही घर में नजरबंद रखा।बता दें कि सीआईए के पूर्व अधिकारी जेम्स लॉलर को अब्दुल कादिर खान के अंतराष्ट्रीय परमाणु तस्करी का खेल उजागर करने के लिए जाना जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सीआईए के डायरेक्टर जॉर्ज टेनेट ने निजी तौर पर मुशर्रफ को कादिर खान की हरकतों की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने पुख्ता सबूत भी पेश किए थे। इसमें बताया गया थ...
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को बताया ‘खतरनाक’

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को बताया ‘खतरनाक’

Uncategorized
प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने उत्तर कोरिया के साथ मौजूदा संबंधों को 'बहुत खतरनाक स्थिति' बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों कोरियाई देशों के बीच संवाद के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, जिसकी वजह से कभी भी कोई अनजाने में टकराव (एक्सिडेंटल क्लैश) हो सकता है। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ली ने कहा कि सियोल के लिए प्योंगयांग से बातचीत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के संपर्क करने के प्रयासों और सैन्य सीमा (एमडीएल) पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के आह्वान का जवाब देने से लगातार इनकार कर रहा है। ऐसा 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार हो रहा है। योनहाप के अनुसार, ली ने कहा कि अंतर-कोरियाई संबंध अब अत्यधिक शत्रुतापूर्ण और टकरावपूर्ण हो चुके हैं। बुनियादी विश्वास की पूरी कमी के बावजूद उत्तर कोरिया बेहद आक्रामक व्यवहार दिखा...
6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी! टैक्स और GST कटौती से होगा फायदा

6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय इकोनॉमी! टैक्स और GST कटौती से होगा फायदा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के 6.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि टैक्स कटौती और मौद्रिक नीति में ढील (Tax cuts and Monetary Policy easing) से उपभोग आधारित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। भारत का वास्तविक जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून अवधि में पांच तिमाहियों में सबसे तेज 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी वृद्धि अनुमानों के आधिकारिक आंकड़े 28 नवंबर को जारी होने वाले हैं। क्या कहा रेटिंग एजेंसी ने?एसएंडपी ने अपनी ‘इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक रिपोर्ट’ में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2025-26 (मार्च 2026 को समाप्त) में 6.5 प्रतिशत और वि...
IBSA की बैठक में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति बोले- ‘नाटकीय ढंग से बदल रही है दुनिया

IBSA की बैठक में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति बोले- ‘नाटकीय ढंग से बदल रही है दुनिया

Uncategorized
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (President Cyril Ramaphosa) ने कहा कि आईबीएसए (IBSA)- (भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) समूह वैश्विक परिवर्तन का उत्प्रेरक है और वैश्विक दक्षिण की आशाओं का प्रतीक है। रामाफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के आईबीएसए की अध्यक्षता संभालने के मौके पर ये बात कही। जोहानिसबर्ग में खत्म हुए जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर आईबीएसए नेताओं के संवाद में रामफोसा ने रविवार को कहा, 'हम सब मिलकर न केवल अपने नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि एक ऐसे वैश्विक दक्षिण की आशाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं जो भविष्य को आकार देने में सम्मान, सम्मान और साझेदारी चाहता है।' रामाफोसा ने यह टिप्पणी ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान की। राष्ट्रपति ने कहा कि हम ...
Russia ने यूक्रेन के खार्किव शहर पर की भारी बमबारी… 4 लोगों की मौत, 17 घायल

Russia ने यूक्रेन के खार्किव शहर पर की भारी बमबारी… 4 लोगों की मौत, 17 घायल

Uncategorized
कीव। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता (Peace talks.) चल रही है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव (City Kharkiv) पर रात में बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव (Mayor Igor Terekhov) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि रात भर चली बमबारी से शहर के तीन जिलों ( शेवचेन्किव्स्की, साल्टिव्स्की और खोलोदनोहिर्स्की ) में भारी तबाही हुई है। यह घातक हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन जिनेवा में कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है। वहां यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल शांति बहाली और दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी के लिए प्रस्तावों पर काम कर रहा है। तेरेखोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि कल रात दुश्मन के बड़े हमले में चार लोग मारे गए। खार्किव के 17 अन्य नागरिक घाय...
MP: ग्वालियर के बेखौफ बदमाश… सरे बाजार में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, व्यापारियों में दहशत

MP: ग्वालियर के बेखौफ बदमाश… सरे बाजार में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, व्यापारियों में दहशत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खाकी का खौफ बदमाशों के दिल में लगभग खत्म हो गया है. यही वजह है कि बदमाश सरे बाजार गोलियां (Market firing.) चलाने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही मामला सोमवार की दोपहर को ग्वालियर के मुरार बाजार (Murar Bazaar) से निकलकर सामने आया है. यहां बदमाशों ने सरे बाजार जमकर गोलियां चलाईं और व्यापारियों में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया. हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है. इसके अलावा बदमाशों का गोली चलाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, सोमवार की दोपहर को मुरार बाजार में अचानक दहशत फैल गई. बाइक पर सवार होकर आए तकरीबन 4 से 5 बदमाशों ने यहां गोलियां चलाना शुरू कर दीं। लक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक चंद्र ...
G20 समिट में PM मोदी के सहयोग के कायल हुए दक्षिण अफ्रीका के लोग, कर रहे जमकर तारीफ

G20 समिट में PM मोदी के सहयोग के कायल हुए दक्षिण अफ्रीका के लोग, कर रहे जमकर तारीफ

राष्ट्रीय
जोहानिसबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट आए हैं। लेकिन उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना ने सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी (South African) नेतृत्व ही नहीं, आम लोगों को भी उनका कायल बना दिया है। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें कहा गया है कि वह वाकई इस वैश्विक दक्षिण देश की भलाई के बारे में काफी कुछ सोचते हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ के जी-20 के सदस्य बनने के बाद समूह के नेताओं का शिखर सम्मेलन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पहले ही कह चुके हैं कि आयोजन में भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खासा सहयोग दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी...
West Bengal : कोलकाता में SIR का विरोध, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

West Bengal : कोलकाता में SIR का विरोध, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision of Electoral Rolls) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कोलकाता स्थित चुनाव आयोग कार्यालय (Election Commission Office) के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी। प्रदर्शनकारियों में शामिल कई शिक्षक और बूथ लेवल ऑफिसर ने एसआईआर प्रक्रिया को जल्दबाजी में किया जा रहा कदम बताते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आम तौर पर दो साल में पूरा होने वालाएसआईआर पश्चिम बंगाल में मात्र दो महीनों में निपटाया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों की आशंका बढ़ गई है। एक प्रदर्शनकारी शिक्षक ने कहा मैं मुर्शिदाबाद से हूं। बिहार में करोड़ों...
US: Google के शेयर में 6% का उछाल.. अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे लैरी पेंज

US: Google के शेयर में 6% का उछाल.. अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे लैरी पेंज

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी शेयर बाजारों (American Stock Markets) में सोमवार को टेक शेयरों में आए तेजी के तूफान का असर अमेरिकी अरबपतियों (American Billionaires) के नेटवर्थ पर दिखा। टेक बिलेनियर्स (Billionaires) पर डॉलर की ऐसी बारिश हुई की अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मच गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर लैरी पेज आ गए हैं। Google के शेयर 6 प्रतिशत (Google Shares rose 6 percent) से अधिक उछलकर $318.57 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। इसका फायदा लैरी पेज को मिला।जेफ बेजोस चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वॉरेन बफे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। सोमवार को एक झटके में ही दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ये सभी अरबपति अमेरिका के हैं और टेक बिजनेस से जुड़े हैं। सबसे बड़ा फायदा एलन मस्क कोसबसे बड़ा फ...