Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

AP: श्रीकाकुलम में बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, भगदड़ में 10 लोगों की मौत

AP: श्रीकाकुलम में बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, भगदड़ में 10 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
बेंगलुरु। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम (Srikakulam) में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Venkateswara Swamy Temple) में मची भगदड़ के चलते 10 लोगों की मौत हो गई। निर्माणाधीन मंदिर, एक ही प्रवेश व निकास द्वार और एकादशी की भीड़ को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 80 वर्षीय मुकुंद पांडा ने अपनी जमीन पर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर बनवाया। चार महीने पहले ही भक्तों के लिए इसे खोला गया था। मंदिर को तिरुमाला के भव्य श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया। इसीलिए इसे 'मिनी तिरुपति' भी कहा जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में एक ही प्रवेश और निकास द्वार है। संकरी गली के दोनों ओर रेलिंग लगी हुई है। यहीं पर शनिवार को भगदड़ मची, जब एकादशी पूजा के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में उमड़ पड़े। टेंपल मैनेजमेंट की ओर से एकादशी की भीड़ के बारे में प्रशासन को सू...
महाराष्ट्र : BJP के मंत्री ने ‘शिवसेना को ठाकरे और NCP को बताया शरद पवार की पार्टी

महाराष्ट्र : BJP के मंत्री ने ‘शिवसेना को ठाकरे और NCP को बताया शरद पवार की पार्टी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। इस बीच, राज्य सरकार में भाजपा के मंत्री (BJP minister ) चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी के रूप में जाना जाता है और यही बात एनसीपी व उसके संस्थापक शरद पवार के लिए भी सच है। भाजपा नेता की इस टिप्पणी से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन असहज हो सकता है। वैसे वह यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि बीजेपी को उसके कार्यकर्ताओं की पार्टी के रूप में जाना जाता है, जबकि शिवसेना और राकांपा को उनके नेताओं के नाम से जाना जाता है। भाजपा वर्तमान में महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ राज्य में सत...
दशकों से दूसरे देशों में हस्तक्षेप कर सत्ता परिवर्तन कराता आ रहा US : तुलसी गबार्ड

दशकों से दूसरे देशों में हस्तक्षेप कर सत्ता परिवर्तन कराता आ रहा US : तुलसी गबार्ड

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) में खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड (Intelligence Bureau Director Tulsi Gabbard) ने दूसरे देशों में सत्ता परिवर्तन (Power change) करने की नीति को खुले तौर पर स्वीकार किया है। उन्होंने माना कि दशकों से अमेरिकी सरकार दूसरे देशों में हस्तक्षेप कर सत्ता परिवर्तन करवाती आ रही है, लेकिन इस नीति ने वैश्विक सुरक्षा को बढ़ाने की जगह पर अमेरिका के दुश्मनों की संख्या को बढ़ा दिया है। तुलसी ने आईएसआईएस और अलकायदा को अमेरिका की इस हस्तक्षेप वाली नीति का ही परिणाम माना। हालांकि, उन्होंने ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत इस नीति की समाप्ति की भी घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित मनामा डॉयलॉग में अपनी बात रखते हुए गबार्ड ने कहा कि अमेरिका की यह हस्तक्षेप वाली नीति अक्सर वाशिंगटन पर ही उल्टी पड़ती थी। गबार्ड ने...
ISRO लॉन्च कर रहा अब तक का सबसे भारी रॉकेट, जानिए LVM3-M5 की खासियत

ISRO लॉन्च कर रहा अब तक का सबसे भारी रॉकेट, जानिए LVM3-M5 की खासियत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) जल्द ही एक और कारनामा करने वाला है। 4,000 किलोग्राम से अधिक वजनी संचार उपग्रह (Heavy Communication Satellite) CMS-03 रविवार को इस अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से जीटीओ में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए बाहुबली नाम दिया गया है। बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। इसरो ने बताया कि 4,000 किलोग्राम तक ...
US: Gold से बनी टॉयलट सीट नीलामी के लिए तैयार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

US: Gold से बनी टॉयलट सीट नीलामी के लिए तैयार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Uncategorized
वाशिंगटन। आपने पेंटिंग या पुरानी कलाकृतियों की नीलामी (Paintings or Antiques Auction) की खबरें अकसर सुनी होंगी लेकिन शायद ही कभी टॉयलट शीट (Toilet sheet) की नीलामी की बात सोची भी हो। लंदन में बना एक बेहद कीमती सोने का टॉइलट सीट (Precious Gold Toilet Sheet) नीलामी (Auction) के लिए तैयार है। खास बात यह है कि यह शीट एकदम ठोस सोने से बनी हुई है। मशहूर इटैलियन कलाकार मॉरिजियो कैटेलन (Renowned Italian artist Maurizio Cattelan) ने इसे बनाया है। गौर करने वाली बात है कि उन्होंने इसका नाम 'अमेरिका' रखा है। न्यूयॉर्क के सॉथबी नीलामी घर में इस गोल्ड टॉइलेट की नीलामी होगी। इसकी शुरुआती कीमत ही 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये रखी गई है। कैटेलन ना कहना है कि यह टॉइलट संदेश देता है कि अमीर लोगों, दिखावे की जिंदगी का कोई फायदा नहीं है। टॉइलेट चाहे सोने का हो या फिर मिट्टी का, उसमें काम एक ही हो ...
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट…2004 के मुकाबले 5 पायदान नीचे खिसकी

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट…2004 के मुकाबले 5 पायदान नीचे खिसकी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं (World's fastest growing Economies) में शुमार भारत का पासपोर्ट (Indian Passport) आज वैश्विक मंच पर एक कटु सत्य का सामना कर रहा है। इस साल की शुरुआत में एक भारतीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर (Indian Travel Influencer) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत के 'कमजोर पासपोर्ट' को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भारतीय पर्यटकों का स्वागत अधिक खुले दिल से करते हैं, लेकिन पश्चिमी और यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए वीजा पाना अब भी बेहद कठिन है। दरअसल हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर खिसक गया है, जो पिछले साल के 80वें स्थान से पूरे पांच पायदान नीचे है। इसका मतलब है कि भारतीय नागरिक अब केवल 57 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल या...
Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) को घर में घुसकर मारने के बाद पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर साफ चेतावनी दे दी गई है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने किसी 'कायराना हरकत' की कोशिश की तो भारत की सशस्त्र सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कठोरता से जवाब दिया जाएगा। सेना प्रमुख ने यह बात रीवा सैनिक स्कूल दौरे के समय कही, जहां उन्होंने और वर्तमान नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कभी एक साथ पढ़ाई की थी। सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस अकैडमी में बैचमेट रह चुके द्विवेदी और त्रिपाठी शुक्रवार को एक विशेष समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने स्कूल में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल द्विवेदी...
प. बंगालः दार्जिलिंग में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

प. बंगालः दार्जिलिंग में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग जिले (Darjeeling district) में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accidents) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. यह हादसा गुरुवार देर रात दार्जिलिंग से कुर्सियांग जा रहे एक वाहन के गहरी खाई (Vehicle falls Deep Ditch) में गिर जाने से हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त पहाड़ी रास्ते पर बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे वाहन चालक एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी. कार में सवार थे 8 लोगप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों को कुर्सियांग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगो...
Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नवंबर का पहला हफ्ता बारिश (Rain) और ठंड (Cold) दोनों लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और जबलपुर संभाग (Jabalpur divisions) के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। दो सिस्टम एक्टिव, लेकिन असर सीमित रहेगाअरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) फिलहाल एक्टिव हैं। हालांकि, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, इनका सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश में ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में हल्की फुहारें जारी रहेंगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन-चा...
इजरायल जाने पर रोक वाला नियम खत्म करेगा पाकिस्तान?

इजरायल जाने पर रोक वाला नियम खत्म करेगा पाकिस्तान?

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि शहबाज सरकार गाजा में 20 हजार सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही, पाकिस्तान अपने पासपोर्ट से वह क्लॉज भी हटा रहा है, जिसके जरिए इजरायल की यात्रा पर रोक लगी थी, इस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया। पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दावा किया कि एक टीवी चैनल ने बताया था कि पाकिस्तानी पश्चिमी देशों और इजरायल की निगरानी के लिए काफी सैनिकों को गाजा भेजने की योजना बना रहा है। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, चैनल ने मजाकिया तौर पर यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान ने पासपोर्ट से इजरायल के लिए वैलिड नहीं क्लॉज भी हटा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में, इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री ने मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स (Mofa) की एक प्रेस रिलीज का ज़िक्र किया, जिसमें दोहराया गया कि इजरा...