Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

MP के रीवा में आर्मी चीफ बोले- ट्रम्प क्या कर रहे हैं? उनको खुद भी नहीं पता…

MP के रीवा में आर्मी चीफ बोले- ट्रम्प क्या कर रहे हैं? उनको खुद भी नहीं पता…

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
रीवा। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने भविष्य की सुरक्षा चिंताओं को लेकर अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में अनिश्चितता काफी ज्यादा बढ़ी हुई है। भविष्य पूरी तरह से जटिलता और अनिश्चितता से भरा हुआ है। किसी भी तरह के युद्ध और साइबर सुरक्षा (War and Cyber ​​Security) से जुड़ी चुनौतियां तेजी के साथ हमारी तरफ आ रही हैं। अपने गृह नगर रीवा (Rewa) में एक कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि आने वाले दिनों में जिन चुनौतियों का सामना हम करने वाले हैं, वह और भी ज्यादा अस्थिर, अनिश्चित और जटिल होंगी, अपने इस भाषण के दौरान जनरल द्विवेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (American President Trump) की अनिश्चित नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आप और मैं इस बारे में बिल्कुल अनजान हैं कि भविष्य में क्या होगा... डोनाल्ड ट्र...
MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट जिले (Balaghat district) में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली (Female Naxalite Reward Rs 14 lakh) ने सरेंडर कर दिया। सुनीता नाम की यह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य थी। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सीएम मोहन यादव ने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को दी गई कड़ी चेतावनी का असर बताया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। होंने बताया कि सुनीता ने एक नवंबर को मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई हॉक फोर्स के सहायक कमांडर रूपेंद्र धुर्वे के सामने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि सुनीता प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट...
Haryana में कांग्रेस को बड़ा झटका… पूर्व मंत्री संपत सिंह ने छोड़ी पार्टी

Haryana में कांग्रेस को बड़ा झटका… पूर्व मंत्री संपत सिंह ने छोड़ी पार्टी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री संपत सिंह (Former minister Sampat Singh) ने कांग्रेस (Congress) छोड़ दी है। आज उन्होंने अपना इस्तीफा (Resign) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भेज दिया। पार्टी छोड़ने का फैसले को उन्होंने पूरी तरह से व्यक्तिगत बताया है और किसी अन्य पार्टी में जाने पर अभी कोई विचार नहीं किया है। संपत सिंह ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को रोहतक में हुई इनेलो की रैली में गए थे। वह इनेलो से ही कांग्रेस में आए थे। हालांकि अभी उन्होंने किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भी सवाल उठाए थे। संपत सिंह का इस्तीफा हरियाणा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा। लगातार अनदेखी और राज्य नेतृत्व पर सवाल उठाएसंपत सिं...
नाइजीरिया में ईसाई धर्म का अस्तित्व खतरे में, ट्रंप बोले-तो कुछ तो करना होगा

नाइजीरिया में ईसाई धर्म का अस्तित्व खतरे में, ट्रंप बोले-तो कुछ तो करना होगा

Uncategorized
वाशिंगटन । अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इस समय अशांति फैली हुई है। हिंसा का आधार बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता और कट्टरवाद है। देश में फैली अशांति और हिंसा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “नाइजीरिया में ईसाई धर्म का अस्तित्व खतरे में है। हजारों ईसाई मारे जा रहे हैं। इस सामूहिक नरसंहार के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी जिम्मेदार हैं। मैं नाइजीरिया को एक “विशेष चिंता का देश” घोषित कर रहा हूं।” राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, “जब ईसाइयों या ऐसे किसी भी समूह का नाइजीरिया की तरह कत्लेआम हो रहा है, तो कुछ तो करना ही होगा! मैं कांग्रेसी रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल और सदन की विनियोग समिति के साथ मिलकर इस मामले की तुरंत जांच करने और मुझे रिपोर्ट करने का अनुरोध करता हूं। नाइजीरिया और कई अन्य देशों में इस तरह के अत्य...
कौन हैं भारतीय दंपति जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध; मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

कौन हैं भारतीय दंपति जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध; मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारत में जन्मे एक दंपति विक्रांत भारद्वाज और उनकी पत्नी इंदु रानी अब अमेरिकी वित्त मंत्रालय की जांच के घेरे में हैं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने गुरुवार को इन दोनों को एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड घोषित किया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब अमेरिका ने 'भारद्वाज ह्यूमन स्मगलिंग ऑर्गनाइजेशन' (HSO) के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाए। यह गिरोह कथित तौर पर हजारों अवैध प्रवासियों को अमेरिका में दाखिल कराने का काम करता था। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, OFAC ने बताया कि विक्रांत और इंदु रानी नई दिल्ली में जन्मे भारतीय नागरिक हैं, जो अब मेक्सिको के कैनकुन में एक आलीशान जीवन जी रहे थे। उनका नेटवर्क तीन देशों में फैला हुआ था, जिसमें कम से कम चार भारतीय कंपनियां और 16 फ्रंट एंटिटीज शामिल थीं। इनकी मदद से गिरोह मे...
बिग बॉस 19 : सिद्धार्थ का नाम लेने पर शहबाज पर भड़क गए सलमान खान

बिग बॉस 19 : सिद्धार्थ का नाम लेने पर शहबाज पर भड़क गए सलमान खान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के पिछले वीकेंड के वार पर जब गौरव खन्ना ने कहा था कि शहबाज अच्छा खेल खेलते हैं वो अभी तक एक भी बार नॉमिनेट नहीं हुए हैं। इसके बाद जब सलमान खान घर से गए तो शहबाज ने कहा था कि उन्हें भी नॉमिनेट कर दो, उन्हें भी पता चले कि कैसा होता है नॉमिनेट होकर। इसी के बाद शहबाज ने कहा था कि उनके पास सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस का सपोर्ट है। अब इस वीकेंड के वार पर सलामन खान ने शहबाज से सिद्धार्थ का नाम लेने को लेकर सवाल किया है।सिद्धार्थ का नाम लेने पर सलमान ने उठाया सवालसलमान खान ने शहबाज से कहा कि आप बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आपको सपोर्ट करेंगे? इसपर शहबाज ने कहा कि बाहर सिद्धार्थ के फैन उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के फैंस उनके साथ टच में भी हैं। शहबाज ने कहा कि उन्होंने वोट अपील के लिए नाम लिया होगा।सलमान ने की सिद्धार्थ की तारीफ इसके ब...
कॉमेडी शो में कश्मीरा ने शेफ हरपाल के साथ बाइक पर मारी एंट्री, हैरान रह गए कृष्णा

कॉमेडी शो में कश्मीरा ने शेफ हरपाल के साथ बाइक पर मारी एंट्री, हैरान रह गए कृष्णा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। कलर्स के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के सीजन 3 का प्रोमो आ गया है। भारती सिंह एक बार फिर होस्ट की भूमिका में वापसी करने जा रही हैं। वहीं, शेफ हरपाल सिंह सोखी भी वापसी करने जा रहे हैं। शो के प्रोमो में कई नए चेहरे दिखे तो कई पुराने चेहरे भी नजर आए। सीजन 1 में नजर आईं जन्नत जुबैर एक बार फिर शो में वापसी करने जा रही हैं। करण कुंद्रा और एल्विश भी सीजन 3 का हिस्सा होंगे। कृष्णा और अली बनाएंगे टीमशो के प्रोमो की शुरुआत भारती सिंह से होती है। इसके बाद नजर आते हैं अली गोनी और कृष्णा अभिषेक। दोनों हवा में लटके होते हैं। कृष्णा कहते हैं कि इस बार वो अपनी टीम बनाएंगे। इसके बाद एल्विश और करण कुंद्रा की एंट्री होती है। वो कहते हैं कि वो दोनों पिछले सीजन के विनर थे, इसलिए टीम वो बनाएंगे।जन्नत जुबैर की वापसी वहीं, समर्थ करण कुंद्रा से उन्हें अपनी टीम में लेने के लिए पीछे पड़ जाते ह...
एक फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, बाद में …

एक फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, बाद में …

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कई शानदार फिल्मों में बेतरीन काम किया है। एक समय पर एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरती थीं और अब फिल्मों से गायब सोशल मीडिया या अपने शो की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हाल में स्वरा ने अपने दिल की बात सामने रखते हुए कहा कि उन्होंने सलमान खान की हीरोइन बनने के लिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को मैसेज किया था। वो उनके साथ फिल्म में काम करना चाहती थी। लेकिन वो सलमान की हीरोइन नहीं बन सकी। सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरास्वरा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म सुल्तान में सलमान की हीरोइन बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “मैंने एक बार आदित्य चोपड़ा को मैसेज किया था और लिखा, ‘सर, मुझे लगता है आप मुझे कास्ट कीजिए, मैं बहुत अच्छी रेसलर बनूंगी।’ उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं स्वरा, मुझे नहीं लगता।’ मैंने कहा, ‘ठीक है, सर।’” बाद...
अब कॉकटेल की शूटिंग के लिए दिल्ली आएंगे शाहिद-कृति और रश्मिका

अब कॉकटेल की शूटिंग के लिए दिल्ली आएंगे शाहिद-कृति और रश्मिका

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 के शूट में व्यस्त हैं। कॉकटेल की टीम ने हाल ही में यूरोप में अपना शूट पूरा किया है। अब कॉकटेल की टीम दिल्ली और गुरुग्राम में शूट करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली के प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए फिल्म की टीम खास इंतजाम कर रही है। कॉकटेल की टीम 11 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली में शूट करेगी।कब से दिल्ली में होगी शूटिंगएक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन 11 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली में शूट करेंगे। ये शूटिंग छतरपुर और गुरुग्राम में होगी।सेट पर होगा खास इंतजाम दिल्ली में प्रदूषण से हालात बहुत खराब हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार जा रहा है। कहा जा रहा है कि कॉकटेल की प्रदूषण को देखते हुए कॉकटेल की टीम खास इंतजाम कर रही है। टीम वैनिटी वैन्स में एयर पूरिफाय...
Israel का दावाः गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए शव इजरायली बंधकों के नहीं

Israel का दावाः गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए शव इजरायली बंधकों के नहीं

Uncategorized
तेहरान। हमास (Hamas) इस सप्ताह रेड क्रॉस (Red Cross.) को सौंपे गए 3 लोगों के अवशेष इजरायली बंधकों के नहीं हैं। इजरायल (Israel) ने शनिवार को यह जानकारी दी। ताजा घटनाक्रम इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका (America) की मध्यस्थता वाले समझौते को कमजोर कर सकता है। इजरायल की ओर से 30 फिलिस्तीनियों के शव शुक्रवार को गाजा को लौटाने के बाद ये अवशेष रेड क्रॉस को सौंपे गए थे। इसी हफ्ते चरमपंथियों की ओर से 2 बंधकों के अवशेष सौंपे गए थे, जो इस बात का संकेत था कि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तीन अज्ञात लोगों के अवशेष शुक्रवार देर रात इजरायल भेजे गए, जहां रात भर उनकी पड़ताल की गई। एक अन्य इजरायली सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि ये अवशेष 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बन...