Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास छात्रा से गैंगरेप… शार्ट एनकाउंटर में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास छात्रा से गैंगरेप… शार्ट एनकाउंटर में 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
कोयंबटूर। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) में कॉलेज छात्रा (College student) से रेप के आरोप में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली मारी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थवासी, करुप्पासामी और कालीस्वरन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शिवगंगई जिले के रहने वाले हैं और कोयंबटूर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। सोमवार को पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में थीं। जब पुलिस ने उन्हें एक मंदिर के पास घेर लिया, तो तीनों ने दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर के बाएं हाथ और कलाई पर चोटें आईं। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे तीनों आरोपी पैरों में घायल हो गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार ...
कश्मीर में बर्फवारी और बारिश से बदला मौसम… खूबसूरत घाटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

कश्मीर में बर्फवारी और बारिश से बदला मौसम… खूबसूरत घाटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में मंगलवार शाम ऊपरी इलाकों में हिमपात (Snowfall) और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) होने से मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में भारी गिरावट आयी है। मौसम में अचानक आये बदलाव से घाटी में ठंड बढ़ गयी है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Destinations) सोनमर्ग, गुलमर्ग, दूधपथरी और युसमर्ग के पहाड़ी इलाकों में देर शाम हिमपात शुरू हो गया , जिससे इन खूबसूरत घाटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। हिमपात देखने आए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। पर्यटकों ने कहा कि हिमपात ने कश्मीर की हवा में एक नयी ताज़गी भर दी है। अधिकारियों ने बताया कि साधना दर्रा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती इलाकों सहित कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ। एक होटल मालिक नियाज अहमद ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा था। होट...
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन, गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन, गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी (Former Vice President Dick Cheney) का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी मृत्यु निमोनिया और हृदय संबंधी जटिल बीमारियों (Pneumonia and heart complications) के कारण हुई। परिवार के बयान के अनुसार, चेनी के निधन के समय उनकी 61 वर्षीय पत्नी लिन चेनी, बेटियां लिज चेनी और मैरी चेनी तथा अन्य परिवारजन उनके साथ थे। बता दें कि उनके परिवार में पत्नी लिन, दो बेटियां और सात पोते-पोतियां शामिल हैं। 30 जनवरी 1941 को जन्मचेनी का जन्म 30 जनवरी 1941 को नेब्रास्का के लिंकन में हुआ था। राजनीतिक सफर की शुरुआत में वे राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में डोनाल्ड रम्सफेल्ड के अधीन वाइट हाउस के उप-मुख्य स्टाफ के रूप में कार्यरत रहे। 1975 में उन्होंने अपने गुरु रम्सफेल्ड का स्थान ले लिया। जब डेमोक्रेटिक राष्ट्...
अगले साल रिलीज होगी आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’, इस फिल्म के साथ होगा क्लैश

अगले साल रिलीज होगी आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’, इस फिल्म के साथ होगा क्लैश

मनोरंजन
मुंबई। स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले ये फिल्म 25 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे अगले साल रिलीज करने का फैसला लिया है। उनका कहना कि उन्हें वीएफएक्स (VFX) में समय लग रहा है इसलिए वे इस फिल्म को इस साल रिलीज नहीं कर पाएंगे।फिल्म की रिलीज डेट यशराज फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म ‘अल्फा’ अब अगले साल 17 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म में दमदार एक्शन और स्टंट्स करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं आदित्य चोपड़ा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।इस फिल्म के साथ होगा क्लैश जहां ‘अल्फा’ 17 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। वहीं अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 10 अप्रैल के दिन आएगी। इस...
आलिया भट्ट की इस हिट फिल्म के लिए शाहरुख-प्रियंका थे पहली पसंद?

आलिया भट्ट की इस हिट फिल्म के लिए शाहरुख-प्रियंका थे पहली पसंद?

मनोरंजन
मुंबई। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दोनों की जोड़ी हिट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए आलिया और अर्जुन से पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मेकर्स की पंसद थे। इस बारे में 2 स्टेट्स नाम की किताब लिख चुके खुद चेतन भगत ने बताया है। चेतन ने बताया कि वो शुरुआत में आलिया और अर्जुन की कास्टिंग से भी खुश नहीं थे। जब विशाल भारद्वाज बनाने वाले थे फिल्मचेतन भगत, बेस्टसेलर 'फाइव पॉइंट समवन' और 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' जैसी सफल किताबें लिख चुके हैं। हाल में उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा किताब '2 स्टेट्स' पर बनी फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कई बड़े बदलाव हुए थे, खासकर लीड कास्टिंग को लेकर। इंटरव्यू में चेतन भगत ने बताया कि एक समय ऐसा था जब मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद...
अमाल के पिता डब्बू मलिक बोले- मुझे जिंदगी में कभी ऐसी भाषा नहीं सुननी….

अमाल के पिता डब्बू मलिक बोले- मुझे जिंदगी में कभी ऐसी भाषा नहीं सुननी….

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 में नजर आ रहे म्यूज़िशियन अमाल मलिक अपने गुस्से और कंटेस्टेंट्स को गाली देने जैसे रवैए को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। उनके पिता सिंगर डब्बू मलिक कई बार बेटे के समर्थन में सामने आए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अमाल के व्यवहार का बचाव किया है। डब्बू का कहना है कि शो के चलते जिस तरह की नेगेटिविटी और अभद्र भाषा उनके परिवार के लिए इस्तेमाल की जा रही है, वो उन्हें अंदर से तोड़ रही है। उन्होंने बताया कि लोग अब उनकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं। डब्बू मलिक ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, “सबसे ज्यादा तकलीफ इस निगेटिव माहौल से हो रही है। हमने कभी खुद को स्टार नहीं समझा, हम तो सामान्य म्यूज़िशियन हैं। लेकिन बिग बॉस की पावर इतनी बड़ी है कि अचानक बहुत कुछ बदल गया। मुझे जिंदगी में कभी ऐसी भाषा नहीं सुननी पड़ी। इस उम्र में मैं ऐसे अपशब्द नहीं झेल सकता।”शो का माहौल बनाता है दबाव उन्हो...
दुनिया के टॉप 10 देश जो हैं सबसे सूखाग्रस्त, सभी मुस्लिम बहुल देश

दुनिया के टॉप 10 देश जो हैं सबसे सूखाग्रस्त, सभी मुस्लिम बहुल देश

Uncategorized
नई दिल्‍ली। अरब प्रायद्रीप और सहारा मरुस्थल के करीब बसे अधिकांश मुस्लिम देश दुनिया के सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले देशों में शुमार हैं। इसकी वजह उनकी भौगोलिक स्थिति है। उप- उष्णकटिबंधीय (Sub Tropical) स्थिति के कारण उन इलाकों में सालों भर उच्च तापमान रहता है। इतना ही नहीं इन देशों में लोग तेज धूप, लंबवत किरणें, और बिना बारिश वाली गर्मियां झेलने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में अगर यहां बारिश होती भी है तो वह बहुत कम मात्रा में होती है और अल्प अवधि के लिए होती है। ऐसे देशों में मिस्र, सऊदी अरब और लीबिया जैसे देश शामिल हैं। अगर कभी यहां बारिश होती है तो सऊदी अरब में बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है क्योंकि उस समय मॉनसूनी स्ट्रीम तेज बारिश वाली घाटियों से होकर गुजरती है। इससे वहां अचानक बाढ़ आ जाती है और पानी बह जाता है। सऊदी अरब और जॉर्डन में अक्सर ऐसी ही होता है। समतल मैदान और हव...
ट्रंप के एक फैसले से हांफने लगीं चीनी कंपनियां, रूस से है सीधा संबंध

ट्रंप के एक फैसले से हांफने लगीं चीनी कंपनियां, रूस से है सीधा संबंध

Uncategorized
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने चीन की तेल कंपनियों को गहरी चोट पहुंचाई है, जिससे वे खरीदारों के अभाव में त्रस्त हो रही हैं। दरअसल, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा मॉस्को के प्रमुख तेल उत्पादकों तथा उनके कुछ खरीदारों को ब्लैकलिस्ट में डालने के बाद, चीनी रिफाइनरियां रूसी तेल के शिपमेंट से दूरी बना रही हैं। यही कारण है कि अब उन्हें ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं, और इसका मुख्य कारण अमेरिकी प्रतिबंधों को माना जा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, सिनोपेक और पेट्रोचाइना जैसी सरकारी स्वामित्व वाली बड़ी कंपनियां पिछले महीने रोसनेफ्ट पीजेएससी तथा लुकोइल पीजेएससी पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते कुछ रूसी कार्गो रद्द करने के बाद इस कारोबार से पूरी तरह हट चुकी हैं। वहीं, छोटी निजी रिफाइनरियां, जिन्हें 'टीपॉट्स' कहा जाता है, भी डर के मारे ठप हो गई हैं, क्योंकि वे नहीं चाहती कि...
चीन दिखा रहा था आंख, ताइवान ने जापान संग मीटिंग कर दिया करारा संदेश

चीन दिखा रहा था आंख, ताइवान ने जापान संग मीटिंग कर दिया करारा संदेश

Uncategorized
वीजिंग। चीन की बढ़ती कूटनीतिक आक्रामकता के संदर्भ में ताइवान ने सख्त रुख अपनाया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने जोर देकर कहा कि ताइवान एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है, जो चीन के नियंत्रण में नहीं है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और ताइवान के एपीईसी प्रतिनिधि लिन जियान-ई के बीच हुई संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण बैठक के विरुद्ध चीन के विरोध के बाद आया। मंत्रालय ने बीजिंग के ताइवान पर किए जाने वाले निराधार दावों की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने कभी इस द्वीप पर शासन नहीं किया। मंत्रालय ने चीन द्वारा विवादास्पद 'एक चीन' सिद्धांत का दुरुपयोग कर ताइवान-जापान के सामान्य राजनयिक आदान-प्रदान में बाधा डालने की आलोचना की। ताइवान न्यूज के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि APEC का पूर्ण सदस्य होने के नाते, ताइव...
रूस और यूक्रेन युद्ध थमने के आसार नहीं…. जेलेंस्की तलाश रहे कमाई के नए रास्ते

रूस और यूक्रेन युद्ध थमने के आसार नहीं…. जेलेंस्की तलाश रहे कमाई के नए रास्ते

Uncategorized
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia and Ukraine War) और लंबा खिंचता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अब यूक्रेन (Ukraine) भी इस युद्ध में अपने पैर मजबूत करने के लिए दूसरे देशों से मिलने वाली मदद के बजाय खुद से कमाई करने के रास्ते खोज रहा है। पिछले तीन सालों में अपने देश में रक्षा उद्योग को बड़े स्तर पर तैयार कर चुका यूक्रेन अब यहां से निर्यात की संभावना तलाश रहा है, जिससे यह उद्योग उसकी सैन्य शक्ति के साथ-साथ आर्थिक शक्ति को भी बढ़ा सकें। राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) ने सोमवार को ऐलान किया कि बर्लिन और कोपेनहेगन में यूक्रेन अपने कार्यालय खोलेगा। इसके तहत हथियारों के निर्यात और उन देशों में इनके संयुक्त निर्माण पर चर्चा होगी। यूक्रेनी सरकार के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य यूक्रेन को एक सहायता प्राप्त करने वाले देश से हाईटेक हथियारों का निर्यात करने वाले देश के रूप में बदलना है। ...