Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

आलिया भट्ट की इस हिट फिल्म के लिए शाहरुख-प्रियंका थे पहली पसंद?


मुंबई। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दोनों की जोड़ी हिट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए आलिया और अर्जुन से पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मेकर्स की पंसद थे। इस बारे में 2 स्टेट्स नाम की किताब लिख चुके खुद चेतन भगत ने बताया है। चेतन ने बताया कि वो शुरुआत में आलिया और अर्जुन की कास्टिंग से भी खुश नहीं थे।

जब विशाल भारद्वाज बनाने वाले थे फिल्म
चेतन भगत, बेस्टसेलर ‘फाइव पॉइंट समवन’ और ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ जैसी सफल किताबें लिख चुके हैं। हाल में उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा किताब ‘2 स्टेट्स’ पर बनी फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कई बड़े बदलाव हुए थे, खासकर लीड कास्टिंग को लेकर। इंटरव्यू में चेतन भगत ने बताया कि एक समय ऐसा था जब मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। इतना ही नहीं, उस दौरान लीड किरदारों के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों के नाम सामने आए थे। चेतन ने कहा, “एक वक्त था जब विशाल भारद्वाज इसे बनाने वाले थे। एक वक्त था जब शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा के नामों की चर्चा हो रही थी। मुझे लगता है कि ‘2 स्टेट्स’ सभी के नाम का आर्टिकल तो आया ही था।”
नई कास्टिंग पर पहले हुई थी निराशा

चेतन भगत ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि जब उन्हें फाइनल कास्टिंग के बारे में पता चला तो उन्हें थोड़ी निराशा हुई थी। दरअसल, बड़े नामों के बाद, मेकर्स ने उस समय के नए कलाकारों पर दांव लगाया था। चेतन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, जब उन्होंने कहा कि एक नया डायरेक्टर है और लीड में अर्जुन कपूर हैं जिनकी एक फिल्म आई थी और आलिया भट्ट हैं जो सिर्फ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में दिखी थीं। तो मैं सोच रहा था ‘ठीक है’, पर यह वह नहीं था जिस पर बात हुई थी।” हालांकि, आलिया और अर्जुन की फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर देखने के बाद चेतन भगत की सारी निराशा दूर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *