Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

बिहार में महागठबंधन की करारी हार पर भड़के ओवैसी… बोले- BJP को रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ मुस्लिमों पर क्यों?

बिहार में महागठबंधन की करारी हार पर भड़के ओवैसी… बोले- BJP को रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ मुस्लिमों पर क्यों?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly elections ) में एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत और महागठबंधन ( Grand Alliance ) की करारी हार के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कई तीखे सवाल उठाए हैं। सीमांचल के मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में AIMIM ने पांच सीटें जीतकर अपनी पकड़ बनाए रखी, जबकि कांग्रेस से सिर्फ एक सीट पीछे रही। 2020 में जीती गई पांच सीटों में से चार विधायकों के RJD में जाने के बावजूद AIMIM ने अपनी मजबूती बरकरार रखी। एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुस्लिम ही क्यों उठाएं। ओवैसी ने कहा कि AIMIM की जीत वहां की जनता के भरोसे की जीत है। उनके अनुसार, सीमांचल के मुद्दों को सिर्फ उनकी पार्टी ने प्राथमिकता दी। पिछली बार विधायकों के टूटने के बावजूद जनता AIMIM के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा, “हमने बताया कि सीमांचल क्यों पिछड़ा है, स्थानीय भ्रष...
केरल कांग्रेस का बड़ा आरोप… कहा- बिहार चुनाव में 128 विधानसभा सीटों पर हुई धांधली

केरल कांग्रेस का बड़ा आरोप… कहा- बिहार चुनाव में 128 विधानसभा सीटों पर हुई धांधली

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। केरल कांग्रेस (Kerala Congress) ने बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar assembly elections.) में 128 विधानसभा क्षेत्रों में धांधली का आरोप (Rigging Allegations 128 Assembly Constituencies) लगाया है। इसका कहना है कि बिहार में एनडीए की ओर से जीती गई 202 विधानसभा सीटों में से 128 पर जीत SIR के दौरान मतदाता हटाने से मिली है। कांग्रेस ने वोटर्स हटाने के डेटा का विश्लेषण करने और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जीत के अंतर से तुलना करने के बाद ये दावे किए। पैटर्न की पहचान करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने मनमाने ढंग से कई जीवित मतदाताओं को हटा दिया गया। केरल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'बिहार धांधली, एनडीए की ओर से जीती गई 202 सीटों में से 128 SIR-आधारित मतदाता हटाने से आईं। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ECI की ओर से प्रकाशित मतदाता हटाने के डेटा का विश्लेषण कि...
देहरादून में 16 ठिकानों पर चार दिन चली IT की रेड, 10 करोड़ की नगदी और गहने जब्त

देहरादून में 16 ठिकानों पर चार दिन चली IT की रेड, 10 करोड़ की नगदी और गहने जब्त

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। देहरादून (Dehradun) में शराब कारोबारियों और बिल्डरों (Liquor Traders and Builders) के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की चार दिन तक चली छापेमारी शनिवार को पूरी हो गई। इन चार दिनों में छह कारोबारियों से 10 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण (Cash and Jewellery worth Rs 10 crore) जब्त किए गए। जब्त संपत्ति पर कारोबारियों को अपने पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। विभाग की टीमें शनिवार देर रात तक लौट गईं। इस कार्रवाई से देहरादून में व्यापार और रियल एस्टेट क्षेत्र में हलचल रही। आयकर विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई संपत्ति का सत्यापन और कर चोरी रोकने के उद्देश्य से की गई है। दिल्ली में चार स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद टीम देहरादून पहुंची थी। करीब 100 अधिकारियों की टीम ने यहां 16 ठिकानों पर कार्रवाई की। नहीं दिया ठोस प्रमाणसूत्रों के अनुसार, बिल्डर राकेश बत्ता और रमेश बत्ता के आ...
रोहित शेट्टी के सामने ही गुस्से में लाल हुए अमाल, गौरव से ले लिया पंगा

रोहित शेट्टी के सामने ही गुस्से में लाल हुए अमाल, गौरव से ले लिया पंगा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के इस हफ्ते में वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी घर वालों के पूरे हफ्ते के एक्शन और रिएक्शन पर उनकी क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, वीकेंड के वार का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से एक सवाल करते हैं। इस सवाल के बाद ही अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच तगड़ी बहस छिड़ जाती है।रोहित ने गौरव से पूछा ये सवाल प्रोमो में देखने को मिला कि रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से पूछते हैं कि गौरव जो चार-पांच हफ्तों से चल रहा है वो रियल है या जो पहले था वो रियल है? इसपर गौरव कहते हैं- मैं शुरू से जिस ग्रुप में था, वहीं हूं क्योंकि मैं अपनी डिग्निटी लेकर चलता हूं।रोहित के सामने अमला और गौरव की लड़ाई गौरव खन्ना अपना जवाब पूरा ही कर रहे होते हैं कि तभी अमाल कहते सुनाई पड़ते हैं- जब ये कैप्टन बनें, इनकी डिग्निटी खिड़की के बाहर गई। ये ह...
मुकेश भट्ट ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट, दिव्या खोसला के आरोप को बताया-कंट्रोवर्सी …

मुकेश भट्ट ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट, दिव्या खोसला के आरोप को बताया-कंट्रोवर्सी …

मनोरंजन
मुंबई। दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म एक चतुर नार के लिए खबरों में बनी हुई हैं। इससे पहले उनकी फिल्म सावी भी आई थी। एक्ट्रेस ने उस दौरान कहा था कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनकी फिल्म सावी से इंस्पायर्ड है। दिव्या ने कहा था कि दोनों फिल्मों की कहानी काफी मिलती-जुलती है और जिगरा ने उनकी फिल्म का आइडिया कॉपी किया। अब इसी विवाद पर आलिया के चाचा प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने रिएक्शन देते हुए आलिया का सपोर्ट किया है। मुकेश भट्ट ने ही दिव्या की फिल्म सावी को प्रोड्यूस किया था। मुकेश भट्ट ने किया आलिया का सपोर्टमुकेश भट्ट ने साफ कहा कि इस तुलना की कोई जरूरत नहीं है और यह सिर्फ मीडिया अटेंशन लेने का तरीका है। उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता आलिया भट्ट इतनी दिवालिया है कि वो मुझसे चोरी करेगी। आलिया बहुत बड़ी आर्टिस्ट है, स्मार्ट, सेंसिबल, समझार… बहुत अच्छी लड़की है।...
सोनाक्षी सिन्हा मस्जिद जाने के लिए हुईं उत्साहित, जहीर बोले- धर्म परिवर्तन के लिए ….

सोनाक्षी सिन्हा मस्जिद जाने के लिए हुईं उत्साहित, जहीर बोले- धर्म परिवर्तन के लिए ….

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग-खिंचाई और एक दूसरे से हंसी-माजक करते नजर आते हैं। हालांकि, कई बार इस जोड़ी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन सोनाक्षी और जहीर कई बार ट्रोल्स को जवाब देते हैं। अब सोनाक्षी और जहीर ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जहीर ट्रोल्स को ही ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।सोनाक्षी और जहीर का व्लॉग फैंस की फेवरेट जोड़ी हाल ही में अबू धाबी गए थे। कपल एक प्रमोशनल ट्रिप के लिए अबू धाबी गए थे। वीडियो में सोनाक्षी मस्जिद जाने के लिए उत्साहित नजर आईं। इसी बात पर जहीर ट्रोल्स को ट्रोल करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वो सोनाक्षी का धर्म परिवर्तन कराने के लिए वहां नहीं ले जा रहे हैं।मस्जिद जाने के लिए उत्साहित हुईं सोनाक्षी व्लॉग में सोनाक्षी कहती हैं, “आज हम अबू धाबी में है...
काम नहीं मिलने की वजह से डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवर

काम नहीं मिलने की वजह से डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवर

मनोरंजन
मुंबई। कॉमेडी जगत का बड़ा नाम बन चुके सुनील ग्रोवर आज लाखों लोगों को हंसाते हैं, लेकिन उनकी इस चमकदार सफर के पीछे एक बेहद मुश्किल दौर छिपा था। 2013 में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जॉइन करने के बाद सुनील घर-घर में पहचाने जाने लगे, लेकिन उससे ठीक पहले उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उपासना सिंह ने बताया कि शो शुरू होने से ठीक पहले सुनील डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवरउपासना सिंह ने बातचीत में बताया कि सुनील का करियर उस समय ठहर-सा गया था और काम की कमी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। उपासना ने कहा, “जब कपिल का शो शुरू हुआ, तब सुनील ठीक नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनके पास उस समय ज्यादा काम भी नहीं था।” उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में क्रिएटिव टीम को लगा था कि सुनील...
41 की उम्र में राजकुमार राव बने बेटी के पिता, वेडिंग एनिवर्सरी पर पोस्ट की गुड न्यूज

41 की उम्र में राजकुमार राव बने बेटी के पिता, वेडिंग एनिवर्सरी पर पोस्ट की गुड न्यूज

मनोरंजन
मुंबई। 41 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा शादी के 4 साल बाद बेटी के परेंट्स बन गए हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. कपल ने कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया,हम बहुत खुश हैं भगवान ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है. धन्य माता-पिता पत्रलेखा और राजकुमार. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है.इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं. जहां हार्ट इमोजी से कमेंट सेक्शन भर गया है तो वहीं सिंगर नीति मोहन ने कमेंट में लिखा, बहुत बहुत बधाईयां. पत्रलेखा, राजकुमार राव और छोटी एंजेल को देखने के लिए बेताब हूं.इससे पहले 9 जुलाई को बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थ...
रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले…कई इमारतें ध्वस्त.. 8 लोगों की मौतें और 35 घायल

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले…कई इमारतें ध्वस्त.. 8 लोगों की मौतें और 35 घायल

Uncategorized
मास्को। रूस (Russia) ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन (Ukraine) पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसमें 8 मौतें हुईं और कीव के कई जिलों में आग की लपटें देखी गईं। इन इमारतों बिखरे मलबे में 35 लोग घायल हुए। कीव में सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको (Military Administration Chief Timur Tkachenko) ने कहा, आपात दल ने जवाब दिए लेकिन राजधानी में होने वाली तबाही को रोका नहीं जा सका। रूस ने 430 ड्रोन व 18 मिसाइलें छोड़ींयूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कहा, हमले में रूस ने 430 ड्रोन व 18 मिसाइलें छोड़ीं। देश के अन्य क्षेत्रों में हुए इस हमले का निशाना कीव था। जेलेंस्की ने 'टेलीग्राम' पर एक पोस्ट में कहा, यह सुनियोजित हमला लोगों और नागरिकों को यथासंभव अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। अकेले कीव में ही दर्जनों अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बिजल...
Pakistan: वेतन न बढ़ाने से नाराज इंजीनयर्स ने लेट कराई फ्लाइट… 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे एथलीट

Pakistan: वेतन न बढ़ाने से नाराज इंजीनयर्स ने लेट कराई फ्लाइट… 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे एथलीट

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) यानी पीआईए में इंजीनियरों (Engineers.) के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद ने देश की उड़ान सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। इसी विवाद के बीच इस्लामिक सॉलिडेरिटी गेम्स (Islamic Solidarity Games.) में हिस्सा लेने जा रही पाकिस्तान की एथलेटिक्स टीम (Pakistan's athletics team) शुक्रवार को लाहौर एयरपोर्ट पर छह घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। टीम में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम और उनके कोच सलमान बट भी शामिल हैं। एथलीटों की टीम सुबह छह बजे लाहौर एयरपोर्ट पहुंची थी, लेकिन पीआईए की रियाद जाने वाली फ्लाइट 9.25 बजे उड़ान भरने के बजाय छह घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। सलमान बट ने बताया कि देर का कारण ‘तकनीकी समस्या’ बताया गया, लेकिन वास्तविक वजह इंजीनियरों और पीआईए प्रबंधन के बीच जारी तकरार है, जिसके चलते उड़ानें बा...