मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग-खिंचाई और एक दूसरे से हंसी-माजक करते नजर आते हैं। हालांकि, कई बार इस जोड़ी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन सोनाक्षी और जहीर कई बार ट्रोल्स को जवाब देते हैं। अब सोनाक्षी और जहीर ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जहीर ट्रोल्स को ही ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर का व्लॉग
फैंस की फेवरेट जोड़ी हाल ही में अबू धाबी गए थे। कपल एक प्रमोशनल ट्रिप के लिए अबू धाबी गए थे। वीडियो में सोनाक्षी मस्जिद जाने के लिए उत्साहित नजर आईं। इसी बात पर जहीर ट्रोल्स को ट्रोल करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वो सोनाक्षी का धर्म परिवर्तन कराने के लिए वहां नहीं ले जा रहे हैं।
मस्जिद जाने के लिए उत्साहित हुईं सोनाक्षी
व्लॉग में सोनाक्षी कहती हैं, “आज हम अबू धाबी में हैं, और हमारी यात्रा असाधारण होने वाली है। अबू धाबी टूरिज्म ने हमें शहर की खूबसूरती देखने के लिए बुलाया है, और उन्होंने हमारे लिए एक शानदार यात्रा कार्यक्रम तैयार किया है।” इसके बाद सोनाक्षी बताती हैं कि उनका पहला स्टॉप होगा शेख जायद ग्रैंड मस्जिद।
जहीर ने किया मजेदार कमेंट
सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, “मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि ये पहली बार है कि मैं मस्जिद के अंदर जाउंगी। मैं मंदिर और चर्च गई हूं, लेकिन मस्जिद कभी नहीं।” सोनाक्षी की इस बात पर जहीर वीडियो में कहते हैं- सफाई के लिए बात दूं, मैं इन्हें धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा हूं। हम उसे देखने जा रहे हैं क्योंकि वो बहुत खूबसूरत है। इसके बाद सोनाक्षी कहती हैं- स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद!
