Friday, July 31खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP : उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गैर-हिन्दुओं की एंट्री पर लगे प्रतिबंध…. जानें क्यों उठी ऐसी मांग ?

MP : उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गैर-हिन्दुओं की एंट्री पर लगे प्रतिबंध…. जानें क्यों उठी ऐसी मांग ?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) और मंदिर पुजारी ने प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। यह मांग उत्तराखंड (Uttarakhand) के गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की खबर सामने आने के बाद उठी है जिसमे देश के बारह ज्योतिर्लिंग में भी इस तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। इस पूरे मामले में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी का कहना है कि पिछले साल 25 के करीब गैर हिन्दू महाकाल मंदिर सहित आसपास से पकड़े गए थे। जो यहां घूमने आए थे। वंही महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी का कहना है कि गैर-हिंदू सनातन धर्म में आस्था रखता है तो उसे मंदिर आने से नहीं रोका जाना चाहिए। उस पर रोक तब लगे जब वह घूमने की मंशा से आया हो।...
MP: विदिशा में रात 2 बजे कड़ाके की ठंड में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला… नहीं आई 108, सड़क पर टॉर्च की रोशनी में हुआ बच्चे का जन्म

MP: विदिशा में रात 2 बजे कड़ाके की ठंड में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला… नहीं आई 108, सड़क पर टॉर्च की रोशनी में हुआ बच्चे का जन्म

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है, जहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं (Poor Health Systems) की वजह से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई। महिला आधी रात को कड़ाके की ठंड में बीच सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, लेकिन कोई सरकारी सुविधा वहां मौजूद नहीं थी। जिसके बाद एक महिला चौकीदार ने वहां आकर स्थिति को संभाला और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव कराते हुए उसकी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने महिला के आसपास लकड़ी जलाकर वह उसे पॉलिथिन ओढ़ाकर कड़ाके की ठंड से उसे और उसके नवजात को बचाया। अंत में एक स्थानीय निवासी ने रात 3 बजे निजी वाहन से प्रसूतो को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा गांव निवासी संध्या आदिवासी को देर रात जब प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजनों ने रात करीब 12 बज...
BJP सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज… जानें क्या है मामला?

BJP सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज… जानें क्या है मामला?

राष्ट्रीय
जमशेदपुर। करोड़ों की ठगी करने वाली गाजियाबाद की मैक्सीजोन टच प्रालि कंपनी के खिलाफ शुक्रवार को जमशेदपुर में गबन का एक और मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में शिकायतवाद के आधार पर यह मामला साकची थाने में फिल्म अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी, सिने स्टार गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ जमशेदपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के खिलाफ दर्ज किया गया। साकची थानेदार के अनुसार, मामला बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह की ओर से दर्ज शिकायतवाद का है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने मैक्सीजोन कंपनी में आठ लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी की ओर से उन्हें हर माह 15 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया गया था, लेकिन न तो तय समय पर ब्याज दिया गया और न ही मूल राशि लौटाई गई। कोर्ट के आदेश पर साकची थाने में केस दर्ज किया गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा...
देश में आज फिर करवट लेगा मौसम… इन राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

देश में आज फिर करवट लेगा मौसम… इन राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर मौसम करवट (Weather change) लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तर भारत (North India) में तीन पश्चिमी विक्षोभों (Western disturbances) का प्रभाव रहेगा। इसके चलते 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होगी। बर्फबारी होने की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में छिटपुट से भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 1-2 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा बना रहेगा, जो दृश्यता प्रभावित करेगा। न्यूनतम तापमान में...
आईआईटी खड़गपुर में अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ का आरंभ

आईआईटी खड़गपुर में अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ का आरंभ

राष्ट्रीय
खड़गपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ आज से शुरू हो रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 30 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें देश और विदेश के लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आईआईटी खड़गपुर प्रशासन के अनुसार, महोत्सव का आयोजन संस्थान परिसर स्थित कालिदास सभागार और रामानुजन एरीना में किया जाएगा। प्रतिदिन सायंकाल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय लोक कलाकारों की भव्य संगीत व नृत्य प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दिन के समय लोक संगीत, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और विभिन्न सांस्कृतिक शैलियों पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य लोक संगीत की परंपराओं को समझना और नई पीढ़ी से जोड़ना है। ‘सुर-जह...
कोलकाता गोदाम आग: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

कोलकाता गोदाम आग: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एनएचआरसी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर स्थित गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या शुक्रवार तक बढ़कर 25 हो गई है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को शीघ्र कार्यवाही रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया है। एनएचआरसी ने यह कार्रवाई वाओ मोमो फैक्ट्री से जुड़ी कथित गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों की शिकायत के आधार पर की है। आयोग ने पत्र में कहा कि इस हादसे के लिए संबंधित कंपनी प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार ठहराई गई है, साथ ही राज्य अग्निशामक सेवा, श्रम विभाग, शहरी नियोजन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की नियामकीय विफलताओं का भी उल्लेख किया गया है। एनएचआरसी ने अपने पत्र में कारखाना अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के गंभीर उल्लंघन की ओर भी इशारा किया है। पत्र ...
महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते नेता

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते नेता

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित की और साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शाश्वत आदर्श को राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों और न्याय, सद्भाव तथा मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ...
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

राष्ट्रीय
कोझिकोड, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया, जब वह 67 वर्ष के थे। विभिन्न खेल संगठनों, खिलाड़ियों और प्रशासकों ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीनिवासन ने शुक्रवार सुबह केरल के थिक्कोटी स्थित अपने आवास पर अचानक गिरने के बाद दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन ने खेल और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है। वी. श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, फिर भी वह खेल जगत में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के संचालन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों का योगदान देती है, इनमें टिंकू लुका और जिसना मैथ्यू जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वे स्वय...
अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी

अजीत पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी

राष्ट्रीय
मुंबई, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों का विधिमंडल दल का नेता चुना जाएगा। भुजबल का कहना है कि यदि सबकुछ सही रहा, तो सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। भुजबल ने मुंबई में राकांपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अचानक निधन के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और इस विषय पर चर्चा की गई। अजीत पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार को राकांपा विधिमंडल का नेता और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अनुशंसा की जा रही है। इसीलिए पार्टी ने अपने विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को कल पार्टी कार्यालय ...
आयकर विभाग की बाबा ग्रुप पर छापेमारी, नकदी और शराब जब्त

आयकर विभाग की बाबा ग्रुप पर छापेमारी, नकदी और शराब जब्त

राष्ट्रीय
रांची, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी ने आयकर अधिकारियों को भी हैरानी में डाल दिया है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड और चावल के आढ़तियों से जुड़े कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी, जो शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे ...