कोलंबो में आमने-सामने आए भारतीय नौसेना का INS सुकन्या और पाकिस्तानी PNS सैफ
कोलंबो। अगर भारत और पाकिस्तान के युद्धपोत इस वक्त किसी बंदरगाह पर आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? सोच में पड़ गए ना, लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है कोलंबो में। भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल जहाज INS सुकन्या ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) के लिए कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा तो उसी दिन पाकिस्तानी नौसेना का फ्रिगेट PNS सैफ भी ईंधन भरवाने के लिए वहां आ धमका। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बावजूद एक ही बंदरगाह पर दोनों युद्धपोतों का एक साथ रुकना चर्चा का विषय बन गया।
श्रीलंकाई नौसेना के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, INS सुकन्या मंगलवार को कोलंबो पहुंचा था। श्रीलंकाई नौसेना ने पारंपरिक तरीके से इसका जोरदार स्वागत किया। जहाज की कमान कमांडर संतोष कुमार वर्मा के हाथ में है। यह 101 मीटर लंबा जहाज एंटी-एयरक्राफ्ट गन से लैस है और इसमें हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ की सुविधा भी मौजूद है। इस दौर...









