Sunday, August 2खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई… अनिल अंबानी के मुम्बई स्थित घर ‘अबोड’ को किया जब्त

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई… अनिल अंबानी के मुम्बई स्थित घर ‘अबोड’ को किया जब्त

आर्थिक, राष्ट्रीय
मुम्बई। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून (Anti-Money Laundering Laws - PMLA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के मुंबई स्थित घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है। जब्त घर की कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी के अनुसार, अनिल अंबानी और उनके ग्रप की कंपनियों के खिलाफ अब तक कुल अटैचमेंट की कार्रवाई 15000 करोड़ से अधिक हो चुकी है। बता दें कि 23 फरवरी को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी को झटका देते हुए एकल न्यायाधीश पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनके एवं रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक खातों को 'धोखाधड़ी' वाला वर्गीकृत करने की कार्यवाही पर रोक लगाई गई थी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए अंखड की खंडपीठ ने बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज ...
PM मोदी ने इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर रचा इतिहास… किया गाजा शांति पहल का समर्थन

PM मोदी ने इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर रचा इतिहास… किया गाजा शांति पहल का समर्थन

राष्ट्रीय
यरुशलम। भारत और इजरायल (India and Israel) के बीच कूटनीतिक संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को इजरायली संसद 'नेसेट' (Israeli Parliament 'Knesset') को संबोधित किया। नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर मोदी ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की शांतिप्रिय और आतंकवाद विरोधी छवि को और मजबूती से पेश किया। अपने 31 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए क्षेत्र में स्थायी शांति की वकालत की। इजरायली सांसदों और शीर्ष नेतृत्व के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित गाजा शांति पहल का पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा, "यह पहल न केवल संघर्ष को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र क...
भारत को ब्रह्मोस से भी घातक हथियार देगा इजरायल, PM मोदी के दौरे पर होंगे ये ऐतिहासिक रक्षा समझौते

भारत को ब्रह्मोस से भी घातक हथियार देगा इजरायल, PM मोदी के दौरे पर होंगे ये ऐतिहासिक रक्षा समझौते

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की इजरायल यात्रा (Israel Tour) केवल कूटनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत (India) की सैन्य शक्ति को एक नई दिशा देने वाली साबित हो रही है। बुधवार को तेल अवीव पहुंचते ही यह स्पष्ट हो गया कि दोनों देश एक ऐसे ऐतिहासिक रक्षा समझौते की दहलीज पर हैं, जो सुरक्षा संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस बार जोर हथियारों की खरीद पर नहीं, बल्कि उन 'एक्सक्लूसिव' तकनीकों के हस्तांतरण पर है, जिन्हें इजरायल ने अब तक किसी अन्य देश को साझा नहीं किया है। इजरायली संसद 'नेसेट' में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने इस साझेदारी की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, "आज की अनिश्चित दुनिया में, भारत और इजरायल जैसे भरोसेमंद साझेदारों के बीच एक मजबूत रक्षा साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।" 'सुदर्शन चक्र' के जरिए बनेगा अभेद्य सु...
Delhi: लाल किला बम ब्लास्ट मामले में NIA ने 2 और आतंकियों को दबोचा, अब तक 11 गिरफ्तार

Delhi: लाल किला बम ब्लास्ट मामले में NIA ने 2 और आतंकियों को दबोचा, अब तक 11 गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एनआईए (NIA) ने दिल्ली (Delhi) के लाल किला (Red Fort) के पास हुए बम ब्लास्ट (Bomb Blast) के मामले में दो और आतंकियों (Two Another Terrorists) को दबोचा है। इन आतंकियों के नाम जमीर अहमद और तुफैल अहमद हैं। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने मुख्य आरोपी उमर उन नबी को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई किए थे। ये दोनों अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों कई आतंकी साजिशों में शामिल रहे हैं। शाजिश में शामिल थे दोनों आरोपीएनआईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जमीर अहमद अहंगर गांदरबल का रहने वाला है जबकि तुफैल अहमद भट श्रीनगर का निवासी है। आरोप है कि दोनों दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी साजिश में एक्टिव रूप से शामिल थे। इन आरोपियों ने मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर को हथियार सप्लाई किए थे। अंसार गजवत-उल-हिंद ...
4 लाख 42 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन

4 लाख 42 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 4 लाख 42 हजार 288 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन जरूर करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है। मंत्री राजपूत ने बताया कि अभी तक इंदौर संभाग में 54 हजार 587, उज्जैन में एक लाख 48 हजार 905, ग्वालियर में 9695, चम्बल में 4692, जबलपुर में 39 हजार 885, नर्मदापुरम में 34 हजार 181, भोपाल में एक ...
केरलम की मंजूरी के बाद ममता ने फिर उठाई नाम बदलने की मांग

केरलम की मंजूरी के बाद ममता ने फिर उठाई नाम बदलने की मांग

राष्ट्रीय
कोलकाता। केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम' किए जाने के फैसले के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के नाम‑परिवर्तन की मांग को पूरा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला' करने के प्रस्ताव को केंद्र ने वर्षों से लंबित रखा है, जबकि केरल को तुरंत मंजूरी दे दी गई. ममता ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य का नाम ‘West Bengal' होने की वजह से पूरे देश में अल्फाबेटिकल ऑर्डर में बंगाल को हमेशा अंत में रखा जाता है. चाहे वह परीक्षाओं के इंटरव्यू हों, राष्ट्रीय बैठकें हों या औपचारिक कार्यक्रम. उन्होंने कहा कि “हमारे छात्र जब परीक्षा या इंटरव्यू में जाते हैं तो उन्हें आख़िर में बुलाया जाता है. मुझे भी राष्ट्रीय बैठकों में सबसे अंत में बोलने का अवसर मिलता है, क्योंकि हमारे राज्य का नाम ‘W' से शुरू होता है.” मुख्यमंत्री ने स्पष...
टॉप नक्‍सली नेता देवूजी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के माड़ इलाके में था सक्रिय

टॉप नक्‍सली नेता देवूजी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के माड़ इलाके में था सक्रिय

अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाम उग्रवाद (नक्‍सल) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। तेलंगाना पुलिस के सामने शीर्ष माओवादी नेता देवूजी उर्फ थिप्पिरी तिरुपति ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मान रही हैं। चार उग्रवादियों ने एक साथ छोड़ा रास्तादेवूजी ने CPI (माओवादी) के वरिष्ठ नेता मल्ला राजी रेड्डी समेत बड़े चोक्का राव उर्फ जगन और नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना के साथ आत्मसमर्पण किया।सरेंडर राज्य के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी की मौजूदगी में हुआ। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का प्रभारी था देवूजीसुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, देवूजी संगठन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का प्रभारी रह चुका था और रणनीतिक फैसलों में उसकी अहम भूमिका थी। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र से सक्रिय रहकर गतिविधियो...
एक व्यक्ति नहीं बन सकता NOTA … SC ने पूछा- इस विकल्प से क्या ‘निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता’ में सुधार हुआ?

एक व्यक्ति नहीं बन सकता NOTA … SC ने पूछा- इस विकल्प से क्या ‘निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता’ में सुधार हुआ?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को पूछा कि क्या विधानसभा (Assembly) और आम चुनावों (General Elections) में नोटा (NOTA) विकल्प के प्रावधान से 'निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता' में कोई सुधार हो पाया है? एकल उम्मीदवार वाले चुनावों सहित सभी चुनावों में 'नोटा' विकल्प को अनिवार्य बनाने का अनुरोध करने वाली एक याचिका की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि इस विकल्प से एक सीट भी नहीं भरी जा सकती है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के एक प्रावधान को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें यह कहा गया कि संबंधित प्रावधान मतदाताओं को एकमात्र उम्मीदवार के मामले में 'नोटा' विकल्प चुनने से रोकता है। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज बनाम भारत संघ के मामले से संबंधित ऐतिहासिक फ...
Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग…एक घायल

Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग…एक घायल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) के ISBT के पास मंगलवार रात को बेखौफ बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi.) की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। हमले के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गाड़ी में मौजूद लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। हमले में एक शख्स घायल भी हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ने कार को सिविल लाइंस के पास एक होटल के सामने रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश कर रही है। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंगबताया जाता है कि कश्मीरी गेट इलाके में ISBT के पास हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस हमले में अधिवक्ता संदीप को दो गोलियां लगी हैं। कार सवार लारेंस बिश्नोई की लीगल ट...
Haryana: IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का घोटाला…. मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

Haryana: IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का घोटाला…. मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में 590 करोड़ रुपये के घोटाला में बड़ी खबर है. इस मामले में एसीबी की टीम ने घोटाला के मास्टर मांइड (Master Mind) रिभव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फर्जीवाड़े में शामिल अभिषेक सिंगला, अभय और महिला स्वाति की गिरफ्तारी हुई है। देर रात पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल में सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया गयया है. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से मामला दर्ज किया गया है.गौर रहे है कि आरोपी रिषभ बैंक में पूर्व मैनेजर था, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था. हरियाणा सरकार के पंचायत विभाग के पैसों का गबन किया गया था। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड रिषभ मोहाली का रहने वाला है और वह बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात रहा था. गौरतलब है कि बैंक की तरफ से अब तक 578 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार को लौटा दिए गए हैं. इस पूरे घोटाले में...