मप्र में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 94 दिनों में 84 हजार से अधिक शिकायतों का निपटारा, ग्रेडिंग में ‘ए’ ग्रेड
भोपाल, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और समयबद्ध नागरिक सेवा की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विभाग ने केवल 94 दिनों में कुल 84 हजार 289 शिकायतों का निराकरण कर शिकायत निवारण प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि सितंबर 2026 की विभागीय ग्रेडिंग में विभाग ने 87.33 वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि विभाग ने पिछले तीन माह में अपनी रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर उठते हुए सातवें से चौथे स्थान पर पहुंचा।
30 जुलाई 2026 को विभाग में लंबित शिकायतें 62 हजार 918 थीं। 3 नवंबर 2026 तक नई शिकायतें 52 हजार 229 आईं। इस अवधि में कुल 1 लाख 15 हजार 147 शिकायतों में से 84 हजार 289 का समाधान किया गय...


