स्पीड पोस्ट से बस्तर के ग्रामीण युवाओं के लिए आवेदन भेजने में आसान
बस्तर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर के प्रत्येक ग्रामीण डाकघर में अब स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए सरकारी एवं निजी संस्थानों में आवेदन भेजना और भी सरल हो गया है। यह पहल भारतीय डाक विभाग के निर्देशन में बस्तर डाक संभाग के अधीक्षक डाकघर डॉ. सौरभ श्रीवास्तव द्वारा शुरू की गई है, जिन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने नजदीकी शाखा डाकघर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज भेजें।
बस्तर फाइटर्स और ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती समेत कई अन्य सरकारी तथा निजी संस्थानों में आवेदन देने वाले युवा अब अपने गांव या आस-पास स्थित शाखा डाकघर में जाकर आसानी से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। इससे दूर स्थित उप डाकघर या मुख्य डाकघर तक लंबी दूरी तय क...





