Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

सीबीआई ने रायपुर में मोहित सोमानी के घर पर छापेमारी की

रायपुर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रायपुर के समता कॉलोनी में आरोपित मोहित सोमानी के घर पर छापेमारी की। लगभग छह सदस्यों की टीम उसके मकान पर पहुंची और लगभग एक घंटे तक जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।

मोहित सोमानी का नाम महादेव सट्टा सिंडिकेट में ऑपरेटर के रूप में सामने आया था। आरोप है कि वह महादेव 364 पैनल का संचालन करता था। सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी के बाद रायपुर में हुई इस कार्रवाई को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। मोहित सोमानी पर प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने की आशंका जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मोहित सोमानी को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया था। जांच में उसका संबंध महादेव सट्टा नेटवर्क से सामने आया था। आरोप है कि वह पैनल के माध्यम से अवैध ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित करता था। फिलहाल सोमानी रायगढ़ जेल में निरुद्ध है। सीबीआई की टीम ने उसके समता कॉलोनी स्थित घर पहुँचकर जांच की। हालांकि, दबिश के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मोहित सोमानी पर महादेव 364 पैनल के संचालन और प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने का आरोप है। वह पहले भी नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल रायगढ़ जेल में निरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *