Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

कलेक्टर रेना जमील ने गर्भवती और कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी निरीक्षण का निर्देश दिया

सूरजपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिला स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं में सुधार हेतु कलेक्टर रेना जमील ने दोनों विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण और पोषण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचना चाहिए तथा आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भावस्था वाले मामलों की लगातार निगरानी और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शून्य करने के लिए प्रभावी प्रयासों का आह्वान किया।

बच्चों के पोषण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने और इन केंद्रों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, मधुमेह, टेलीमेडिसिन और डायलिसिस सेवाओं की प्रगति पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि रोगियों को इलाज के लिये परेशान न होना पड़े।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रगति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुँचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए और बच्चों के पोषण स्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *