Saturday, September 26खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 26, 2026

छत्तीसगढ़: बालोद जिले में ट्रक-पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़: बालोद जिले में ट्रक-पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
बालोद। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिले (Balod district) में नेशनल हाईवे-30 (National Highway 30) पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धमतरी से कांकेर के बीच मरकटोला घाट में डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप और धान से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप और डीजे सिस्टम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने 6 लोगों की मौत और 7 के घायल होने की पुष्टि की है।...
MP: भिंड के ऊमरी में गणपति विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में डूबे तीन युवक

MP: भिंड के ऊमरी में गणपति विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में डूबे तीन युवक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भिंड। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind district) के ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। कुंवारी नदी (Kwari River) में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नदी में गए तीन लोगों के डूबने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुट गए। जानकारी के मुताबिक कनावर निवासी कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया गणपति विसर्जन के लिए कुंवारी नदी में गए थे। इसी दौरान तीनों के नदी में डूबने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस बल भी म...