Saturday, September 26खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़: बालोद जिले में ट्रक-पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिले (Balod district) में नेशनल हाईवे-30 (National Highway 30) पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धमतरी से कांकेर के बीच मरकटोला घाट में डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप और धान से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप और डीजे सिस्टम के परखच्चे उड़ गए।


हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


हादसा बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने 6 लोगों की मौत और 7 के घायल होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *