PM मोदी ने BRICS के आखिरी सत्र में युद्ध को लेकर जताई चिंता… होर्मुज पर भी किया इशारा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को चेताया कि प्रौद्योगिकी और दुर्लभ खनिजों (Technology and Rare Minerals) को रणनीतिक दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल न किया जाए। इससे साझा प्रगति और समृद्धि की राह में बाधा पैदा हो सकती है। इसलिए हमने प्रौद्योगिकी को अपनाने में समावेशिता पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे।
भारत के प्रयास चार स्तंभों पर केंद्रितमोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स ने अपने प्रयासों को चार स्तंभों लचीलाप...




