Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Month: March 2026

MP: चंद्रगहण के दौरान दतिया के इस प्रसिद्ध मंदिर के पट नहीं हुए बंद, जानिए इसकी वजह?

MP: चंद्रगहण के दौरान दतिया के इस प्रसिद्ध मंदिर के पट नहीं हुए बंद, जानिए इसकी वजह?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) या चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के दौरान एक तरफ जहां देशभर के अधिकांश मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं वहीं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया स्थित श्री पीताम्बरा मंदिर (Shri Pitambara Temple) में परंपरा अलग है। यहां ग्रहणकाल में भी मंदिर के पट बंद नहीं होते और मां बगुलामुखी स्वरूपा पीताम्बरा माई (Mother Bagulamukhi Swarupa Pitambara Mai) अपने भक्तों को प्रतिदिन की तरह दर्शन देती हैं। आमतौर पर ग्रहण को शास्त्रों में विशेष काल माना गया है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ रोक दिया जाता है और ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया के उपरांत ही दर्शन शुरू होते हैं। लेकिन दतिया की पीताम्बरा पीठ में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ग्रहणकाल को साधना और मंत्र-जाप के लिए अत्यंत सिद्ध समय माना जाता है। मंदिर से जुड़े संतों और श्रद्ध...
BJP के मिशन 2027 की हरिद्वार से होगी शुरुआत, अमित शाह 7 मार्च को करेंगे शंखनाद

BJP के मिशन 2027 की हरिद्वार से होगी शुरुआत, अमित शाह 7 मार्च को करेंगे शंखनाद

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मिशन 2027 का बिगुल हरिद्वार (Haridwar) से फूंकने जा रही है। इसीलिए पार्टी ने विशेष रणनीति के तहत सरकार के चार साल पर आयोजित किए जा रहे जश्न के कार्यक्रमों की शुरूआत हरिद्वार से करने का निर्णय लिया है। सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मिशन 2027 के लिए रोडमैप तय करेंगे। हरिद्वार ही क्यों चुनादरअसल, 2022 के विधानसभा चुनावों में हरिद्वार से भाजपा बुरी तरह पिछड़ गई थी। राज्य की सत्ता में लौटने के बावजूद हरिद्वार में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 11 विधानसभा सीटों में से पार्टी महज तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। लोकसभा चुनावों में पार्टी ने हरिद्वार में अपने प्रदर्शन को सुधारा। लेकिन पार्टी की असल परीक्षा अभी विधानसभा चुनावों में होनी है। इसीलिए भाजपा ने हरिद्वार पर विशेष फोकस शुरू कर दिया है। पिछले दिनों हुई पार्टी ...
Iran War: 3 दिन में एक हजार से अधिक फ्लाइट्स हुई रद्द, जानें दिल्ली Airport के हाल?

Iran War: 3 दिन में एक हजार से अधिक फ्लाइट्स हुई रद्द, जानें दिल्ली Airport के हाल?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान युद्ध (Iran War) के कारण दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को परिचालन संबंधी बाधाओं की वजह से 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) रद्द करनी पड़ीं जिनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन उड़ानें शामिल थीं। पिछले तीन दिनों में कुल 1,117 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन डायल ने फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं अधिक चिकित्सा दल और सफाई टीमें तैनात की हैं ताकि यात्रियों को कम परेशानी हो। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि एमिरेट्स जैसी कुछ एयरलाइन्स ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी सेवाएं आंशिक रूप से ...
MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनते CCTV फुटेज से हड़कंप… जानें क्या बोले मैनेजर?

MP: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनते CCTV फुटेज से हड़कंप… जानें क्या बोले मैनेजर?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के पास मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (Madhya Pradesh Tourism Corporation- MPT) के 'सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल' (Samrat Vikramaditya The Heritage Hotel) विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इस शुद्ध शाकाहारी होटल के किचन में छिपाकर नॉनवेज (मांस-मछली) पकाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा है कि महाकाल मंदिर के पास पर्यटन विभाग की होटल में नॉनवेज पकाया जाता है और पूरा स्टफ उसे खाता है. इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया है कि ये गतिविधि होटल प्रबंधक की निगरानी में की जाती है। वीडियो में कथित तौर पर कर्मचारी यह कहते सुने जा रहे हैं कि "मुर्गा-मछली के हाथ लगे हैं, अच्छे से हाथ धो लेना." यह भी आरोप है कि नॉनवेज पकाते समय सीसीटीवी कैमरों का एंगल जानबूझकर बदल दिया जाता है। ...
Assam Elections: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई समेत 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल

Assam Elections: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई समेत 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के अनुसार, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) जोरहाट विधानसभा क्षेत्र (Jorhat Assembly Constituency) से चुनाव लड़ेंगे। यह कदम चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले उम्मीदवारों के नाम सामने लाकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारी को दर्शाता है। असम में 2016 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रभावशाली और स्थानीय स्तर पर मजबूत नेता चुने हैं, ताकि मतदाताओं के बीच अच्छी पैठ बनाई जा सके। सूची में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया को नजीरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
T20 WC 2026 : आज SA और NZ के बीच पहला सेमीफाइनल कोलकाता में…

T20 WC 2026 : आज SA और NZ के बीच पहला सेमीफाइनल कोलकाता में…

खेल
कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच बुधवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस (Eden Gardens, Kolkata) पर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के पहले सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अमूमन ऐसा नहीं होता कि दोनों टीमों के कप्तान ही सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों। ऐसे में मार्करम और सैंटनर के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा जो ईडन गार्डंस में हजारों दर्शकों को रोमांच से भर देगा। मार्करम बनाम सैंटनरइस मुकाबले के केंद्र में दो ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अक्सर उतनी प्रशंसा या चर्चा नहीं होती जितनी होनी चाहिए थी क्योंकि वह रणनीतिक और तकनीकी रूप से उन कप्तानों से कहीं बेहतर हैं जिनकी कहीं अ...
आईआरजीसी की चेतावनी- ‘दुश्मन अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं’

आईआरजीसी की चेतावनी- ‘दुश्मन अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं’

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान/हमेदान। ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ जारी संघर्ष के बीच कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसके दुश्मन अब दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। ईरान की अर्धसैनिक इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बयान जारी कर चेतावनी दी कि हालिया हमलों के बावजूद देश कमजोर नहीं पड़ा है। सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत ने ईरान को “कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत” बनाया है। बयान में कहा गया, “दुश्मन को यह जान लेना चाहिए कि उसके अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं। वे अब दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे, यहां तक कि अपने घरों में भी नहीं।” आईआरजीसी ने स्पष्ट किया कि ईरान की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक “दुश्मन को पराजित नहीं कर दिया जाता।” इस बीच पश्चिमी ईरा...
चीन ने ईरान के समर्थन का किया ऐलान, अमेरिका-इजराइल से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील

चीन ने ईरान के समर्थन का किया ऐलान, अमेरिका-इजराइल से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग/तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच चीन ने ईरान के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत में कहा कि बीजिंग तेहरान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। चीनी सरकारी प्रसारक चीन सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के मुताबिक, वांग यी ने कहा कि चीन और ईरान के बीच पारंपरिक मित्रता को बीजिंग महत्व देता है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के साथ-साथ उसके वैध अधिकारों और हितों की सुरक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। वांग यी ने अमेरिका और इजराइल से तत्काल सैन्य अभियान रोकने की अपील भी की। उनके अनुसार, बीजिंग ने दोनों देशों से आग्रह किया है कि वे तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करें, तनाव को और न बढ़ाएं तथा संघर्ष को पूरे...
शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
उदयपुर में 26 फरवरी को शादी रचाने के बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अब हैदराबाद लौट आए हैं। यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास आयोजन से पहले दोनों ने पारंपरिक तरीके से अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। रिसेप्शन से पहले रश्मिका और विजय तेलंगाना में स्थित विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जहां उनके फार्महाउस पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवविवाहित जोड़े को एक-दूसरे का हाथ थामे गांव में प्रवेश करते देखा जा सकता है, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। वीडियो में विजय हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आए,...
जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया थ्रिलर लुक

जितेंद्र कुमार का बदला अंदाज, फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया थ्रिलर लुक

मनोरंजन
वेब सीरीज 'पंचायत' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अब एक नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'दालिंब' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसे जी5 हिंदी ने जारी किया है। यह फिल्म जी5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बीच पहला सहयोग है, जिसे थ्रिलर-ड्रामा शैली में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है, जबकि संवाद वरद भटनागर ने लिखे हैं। फिल्म के जारी पोस्टर में जितेंद्र कुमार का लुक बेहद अलग और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर खास मेकअप किया गया है, जो कथकली नर्तक की याद दिलाता है। इस लुक को देखकर 'कांतारा' के कुछ दृश्यों की झलक भी महसूस होती है। पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन, रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य... जो कभी दिखता नहीं। यह होली, उत्सव नहीं, एक चेतावनी है, फिल्म के सस्पेंस को और गहरा करता है। 'दालिंब' की कहानी मुंबई के उपन...