Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 3, 2026

पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

पार्थ पवार को मुंडवा जमीन घोटाले में मिली राहत

राष्ट्रीय
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित मुंडवा जमीन घोटाले में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनके सहयोगी दिग्विजय पाटिल को बड़ी राहत मिली है। पुणे की खडक़ क्राइम ब्रांच ने आज पुणे अदालत में 1886 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें सिर्फ शीतल तेजवानी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की छानबीन करते हुए, चार्जशीट में अब तक पार्थ पवार और उनके सहयोगी का कहीं सहभाग नहीं दिखा। समाजसेविका अंजली दमानिया ने इस चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र सिर्फ़ राजनीतिक दलाली का अड्डा बन गया है? क्या क़ानून सिर्फ़ आम आदमी के लिए है? उन्होंने प्रश्न उठाया कि इस चार्जशीट का मतलब बड़े लोगों के लिए न्याय का कोई अर्थ नहीं रह गया है, जबकि गरीब लोगों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि मुंडवा में ...
यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

यमुनानगर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, एलोपैथिक दवाएं बरामद

अपराध
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर जिले के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई पीएनडीटी टीम और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस, बिल अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में पूर्व में एक भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान बिना अनुमति क्लिनिक संचालन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर विभाग ने नियोजित तरीके से जांच कराई। जांच टीम ने कार्रवाई से पहले क्षेत्र में कुछ केमिस्ट दुकानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जब टीम संबंधित क्लि...
चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य के संदर्भ में गलत जानकारी का मुकाबला करने का आवाहन किया

चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य के संदर्भ में गलत जानकारी का मुकाबला करने का आवाहन किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को प्रसंस्कृत खाद्य के बारे में फैल रही गलत जानकारियों का सामना करने का आवाहन किया। उन्होंने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गुमराह करने वाले प्रचार का मुकाबला करने के लिए बनाई गई कमेटी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। इस बैठक में कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के नेता और इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग खाद्य सुरक्षा, पोषण, बर्बादी को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रसंस्कृत खाद्य के बारे में फैल रहे मिथकों और गलत जानकारियों का मुकाबला साइंस पर आध...
होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रस्ताव खारिज, डीएमके ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के औद्योगिक शहर होसुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा खारिज किए जाने पर द्रमुक के सांसद पी. विल्सन ने सोमवार को राज्यसभा में सवाल उठाए। सांसद पी. विल्सन ने सदन में विशेष उल्लेख के दौरान होसुर में प्रस्तावित हवाईअड्डे का मामला उठाते हुए इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। पी. विल्सन ने कहा कि होसुर तमिलनाडु का एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र है, जो दक्षिण भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा के पटल पर होसुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की स्थापना का वादा किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निजी संचालक के साथ किए गए रियायत समझौते क...
टेलर प्रशिक्षण के बाद टूल किट न मिलने से प्रभावित हितग्राही परेशान

टेलर प्रशिक्षण के बाद टूल किट न मिलने से प्रभावित हितग्राही परेशान

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत टेलर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हितग्राही टूल किट नहीं मिलने से परेशान होकर शासकीय कार्यालयों में भटक रहे हैं। प्रशिक्षित हितग्राही इस समस्या को लेकर सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और टूल किट दिलाने की मांग की। इन हितग्राहियों ने बताया कि जनवरी 2024 में शासकीय आजीविका महाविद्यालय धमतरी में टेलर ट्रेड में एक हफ्ते का प्रशिक्षण लिया था। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित टेलर दामिनी साहू, रंजीता साहू, किरण ज्योति नेताम एवं उमेश्वरी साहू ने बताया कि वर्ष 2024 के जनवरी महीने में लाइवलीहुड कालेज से टेलर (दर्जी) ट्रेड में सात दिन का प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रशिक्षण के बाद शासन की ओर से टूल किट प्रदान किया जाएगा। ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। लेकिन एक वर्ष से अधिक...
सरकार बजट सत्र में आईबीसी संशोधन विधेयक पेश करेगी

सरकार बजट सत्र में आईबीसी संशोधन विधेयक पेश करेगी

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार दिवालियापन और कर्ज समाधान से जुड़े कानून दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद वित्‍त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि आईबीसी संशोधन विधेयक को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लाया जाएगा। संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार की योजना है कि 9 मार्च से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संसदीय समिति ने दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) से संबंधित प्रस्तावित कानून पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। लोकसभा में बजट 2026-27 पेश करने के एक दिन बाद वित्त मंत्री ...
जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगें, शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड, चिकित्सा व आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित कई विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोरउमरिया निवासी रामगोपाल चौहान एवं रामकुमार चौहान ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन दिया। आवेदकों ने बताया कि पटवारी द्वारा जांच एवं पंचनामा तैयार कर प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, परं...
केंद्रीय मंत्री गोयल ने एनएसई के सीईओ के साथ बजट पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री गोयल ने एनएसई के सीईओ के साथ बजट पर की चर्चा

आर्थिक
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान के साथ केंद्रीय बजट के समग्र लाभों पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक में म्यूचुअल फंड और परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग से जुड़े निवेशक और प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल हुए। गोयल ने कहा कि एनएसई में आयोजित यह बैठक बेहद उपयोगी और संवादपूर्ण रही। बजट के बाद उद्योग जगत में दिख रही आशावादिता, इससे मिलने वाले वृद्धि अवसरों से जुड़ा उत्साह और बैठक में सामने आए नए विचार और सुझाव उत्साहजनक हैं। यह बैठक वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव रखे जाने के एक दिन बाद हुई है। बजट में वायदा अनुबंधों पर एसटीटी को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.0...
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का संसद में पहला संबोधन

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का संसद में पहला संबोधन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को संघीय संसद के अंतर्गत राष्ट्रीय सभा को पहली बार संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संयोग और परिस्थितियों का परिणाम है और यह संकेत दिया कि ऐसा क्षण दोबारा आना मुश्किल हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में हुए जेन–जी आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री बनीं कार्की ने स्पष्ट किया कि वह योजनाबद्ध तरीके से सत्ता में नहीं आईं। उन्होंने कहा कि संसद में खड़े होकर बोलना उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं थी, बल्कि यह समय और परिस्थितियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का ऐसा क्षण है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। न यह मेरी चाह थी, न ही मैंने इसे खोजा, बल्कि परिस्थितियां मुझे यहां ले आईं। आज जो अवसर मुझे मिला है, शायद वह जीवन में फिर दोहराना कठिन होगा। मैंने इसकी कभी उम्मीद भी ...
ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम 2026) का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तेल कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा सक्षम पखवाड़ा एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ईंधन का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि तेल कंपनियों का यह सामूहिक प्रयास न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचेगा, बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम भी समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। कार्यक्रम में बच्चे भी बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं, इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने खुशी जताई और कहा कि नई पीढ़ी में जागरूकता ही वास्त...