टाटा मोटर्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वाहन लांच किए
मुंबई! भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज एक्सप्रेस (XPRES) को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में लॉन्चकिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लीट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो अब तक लोकप्रिय एक्सप्रेस ईवी तक सीमित था। इस कदम का उद्देश्य बड़े बाजार तक पहुंचना और प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स की विविध जरूरतों को पूरा करना है।
यह लॉन्च टीएमपीवी कीमल्टी-पावरट्रेन रणनीतिको और मजबूत करता है, जिसके तहत कंपनी देशभर के फ्लीट ग्राहकों को कस्टमाइज़्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रही है। एक्सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी की बुकिंग अब अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें क्रमशः 5.59 लाख रूपये (पेट्रोल)और 6.59 लाख रूपये (CNG) से शुरू होती हैं, जो इस सेगमेंट में श्रेणी में सबसे बढि़या मान...
