9 मैचों में 5 शतक… बल्लेबाज नहीं, सुनामी है 25 साल का ये क्रिकेटर
नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) में विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाड़े (Opening Batsman Aman Mokade) ने अपनी धुआंधार बल्लेबाज से सनसनी मचा दी है. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के सेमीफाइनल मैच में अमन ने विदर्भ के लिए कर्नाटक के खिलाफ 138 रनों बेहतरीन शतकीय पारी खेली. अमन की इस शतकीय पारी से विदर्भ ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 22 गेंद रहते ही 6 विकेट से हराया. अमन ने यह पारी अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले खेली. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं 24 साल के ओपनर अमन मोखाड़े।
कौन हैं विदर्भ के ओपनर अमन मोखाड़ेअमन मोखाड़े का जन्म 16 जनवरी 2001 को हुआ था. अमन ने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग मशहूर कोच ज्वाला सिंह से लिया है. ये वही ज्वाला सिंह हैं जो जिन्होंने टीम इंडिया के स्टार यशस्वी जायसवाल को कोचिंग दी है. टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ अमन लेग ब्रेक स्पिन बॉलिंग भी करते है...






