Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 15, 2026

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाडियां पहुंचीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है।
छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीद महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शासन द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीद और सबसे अधिक भुगतान है। यदि पिछले वर्षों के 13 जनवरी तक के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सरकार की यह उपलब्धि और भी स्पष्ट रूप से सामने आती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 एलएमटी धान की खरीद की गई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 एलएमटी...
मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से एक दिन पहले एकादशी पर्व पर बुधवार को राम नगरी अयोध्या से लेकर काशी और प्रयागराज समेत तमाम नदियों और धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से स्नान-ध्यान और दान कर पुण्य कमाया। गुरुवार 15 जनवरी को खिचड़ी पर्व मनाया जाएगा। योगी सरकार ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया है। पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रांति के पुण्यकाल के समय स्नान-दान करना और सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। वैसे तो उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। आज एकादशी पर्व को लेकर रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 4 बजे से ही स्नान शुरू कर दिया। विभिन्न राज्यों से श्रद्...