Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 15, 2026

मप्रः मकर संक्रांति पर्व पर 19,895 मेगावाट बिजली की अधिकतम मांग की हुई निर्बाध आपूर्ति

मप्रः मकर संक्रांति पर्व पर 19,895 मेगावाट बिजली की अधिकतम मांग की हुई निर्बाध आपूर्ति

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वर्ष 2026 की शुरुआत मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रही। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रदेश ने अब तक की सर्वाधिक विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के दिन प्रातः 10 बजकर 36 मिनट पर प्रदेश में 19,895 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग दर्ज की गई, जिसे विद्युत कंपनियों के उत्कृष्ट समन्वय से बिना किसी व्यवधान के पूरा किया गया। इस दौरान प्रदेश की समस्त विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियों ने समन्वित प्रयास करते हुए 19,895 मेगावाट की मांग की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे आम नागरिकों को पर्व के दिन लगातार और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध रही। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों और विद्युत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा क...
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी निवासी रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों, अनिश्चित आय और रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के बीच उनका जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। कच्चा मकान होने के कारण बरसात में टपकती छत, गर्मी में झुलसता घर और सर्दी में ठिठुरता परिवार हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती बनकर आता था। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद खटकर ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा और निरंतर प्रयास करते रहे। इसी विश्वास और मेहनत का परिणाम यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई। यह सहायता केवल एक पक्का मकान नहीं थी, बल्कि वर्षों के कष्ट, असुरक्षा का समाधान था। साथ ही महात्मा गांध...
छग: राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

छग: राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्ल्यू ने रायपुर की विशेष अदालत में सौम्या के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था। जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गई है। सौम्या चौरसिया अब 16 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगी, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू की ओर से गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर 8 जनवरी को हुई सुनवाई में राज्य शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। बीते दिन 15 जनवरी को शासन द्वारा पक्ष रखने के बाद बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सौम्या चौरसिया की अ...
किसानों ने कहा: धान खरीद में दोहरी नीति क्यों

किसानों ने कहा: धान खरीद में दोहरी नीति क्यों

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्य सरकार द्वारा 12 नवंबर 2025 से धान खरीद प्रारंभ की गई, लेकिन 12 जनवरी 2026 से पहले जिन पंजीकृत किसानों ने समितियों में अपना धान विक्रय कर दिया, उनके घर, ब्यारा अथवा खेत-खलिहान में किसी प्रकार की जांच नहीं की गई। ऐसे में अब अचानक जांच शुरू किया जाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। आज भी सैकड़ों किसान टोकन कटने का इंतजार कर रहे हैं और अनेक किसानों को अब तक टोकन जारी नहीं हुआ है। इससे किसान असमंजस और भय की स्थिति में जी रहे हैं। खेती बचाव आंदोलन समिति के संस्थापक एवं अधिवक्ता **शत्रुहन सिंह साहू** ने कुरूद प्रवास के दौरान कहा कि खरीद के अंतिम समय में जांच-पड़ताल कराना किसानों में अनावश्यक डर और भ्रम फैलाने जैसा है। यदि धान खरीद प्रक्रिया में कोई खामी है तो उसकी जिम्मेदारी किसानों पर क्यों डाली जा रही है। यदि पहले धान बेचने वाले किसान सही और बाद म...
मप्र में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में दो बच्चों की मौत, चाइनीज माझे से सात लोग घायल

मप्र में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में दो बच्चों की मौत, चाइनीज माझे से सात लोग घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में बुधवार को मकर संक्रांति पर लोगों ने जमकर पतंगबाजी की, लेकिन इस दौरान कुछ स्थानों पर दुखद घटनाएं भी सामने आईं। प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से अलग-अलग जगह सात लोग घायल हो गए। इनमें इंदौर में चार, उज्जैन में दो और इटारसी में एक युवक घायल हुआ है, जबकि रीवा और पन्ना में पतंगबाजी के दौरान हुए हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है। यहां बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक हेमराज चौरसिया चाइनीज मांझे चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज चांदमारी ईंट का भट्ठा में रहता है और पेट्रोल पंप पर काम करता है। वह मांगलिया स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी हादसा ह...
सीहोर के सैकड़ाखेड़ी शहीद स्थल पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सीहोर के सैकड़ाखेड़ी शहीद स्थल पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम सैकड़ाखेड़ी स्थित शहीद स्थल पर शहीद क्रांतिकारियों की याद में बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरू के., पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। अंग्रेजी शासन के खिलाफ मध्य भारत में चल रहे विद्रोह में सीहोर की बर्बरतापूर्ण घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड की तरह माना जात...
गांवों को बचाकर रखना बड़ा सांस्कृतिक जागरण है : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

गांवों को बचाकर रखना बड़ा सांस्कृतिक जागरण है : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रान्ति पर जब सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पूरा देश इस पर्व को मकर संक्रान्ति, उत्तरायण, बिहू, पोंगल और खिचड़ी जैसे विविध रूपों में उत्साहपूर्वक मनाता है, उसी पावन बेला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन प्रभाग (एनएमसीएम) ने अपना प्रतिष्ठा दिवस सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण कार्यक्रम के साथ मनाया। यह आयोजन बुधवार को आईजीएनसीए के समवेत सभागार नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि रहे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उप सचिव डॉ. शाह फैसल। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने की और स्वागत भाषण दिया कला निधि प्रभाग के प्रमुख एवं एनएमसीएम के प्रभा...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 10-10 किलो के दो आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 10-10 किलो के दो आईईडी बरामद

राष्ट्रीय
बीजापुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के **बीजापुर** जिले के **भोपालपटनम्** एवं थाना **मद्देड़** में सर्चिंग के दौरान **बुधवार** को सुरक्षाबलों के जवानों ने **10-10 किलो** के दो कमांड **आईईडी** को बरामद किया जबकि **भोपालपट्टनम** थाना क्षेत्र से **2-2 किलो** के दो प्रेशर **आईईडी** और डंप किया गया राशन बरामद हुआ। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **चंद्रकांत गोवर्ना** ने बताया कि सुरक्षाबलों के जवान **भोपालपटनम्** और थाना **मद्देड़** में एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकले थे। यहां फोर्स की टीम ने **सोमनपल्ली बंदेपारा** कच्चे मार्ग पर **माओवादियों** द्वारा छिपा कर रखे गए एक सीरीज में **10-10 किलो** के दो **आईईडी** को बरामद किया है। यह दोनों **आईईडी** एक दूसरे से जुड़े हुए थे। यह मार्ग सुरक्षा बलों की आवाजाही के साथ-साथ ग्रामीणों के उपयोग में भी आता है। सर्चिंग के दौरान **मद्देड़** थाना पु...
मकर संक्रांति : हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

मकर संक्रांति : हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

राष्ट्रीय
हरिद्वार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। **मकर संक्रांति** के पावन पर्व पर **बुधवार** को देश के कई प्रांतों से आए **पांच लाख श्रद्धालुओं** ने **गंगा** में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और मोक्ष की कामना की। घना कोहरा और कड़कड़ाती ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। श्रद्धा के सामने ठंड बोनी नजर आई। भोर सुबह से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला अनवरत शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के समुचित इंतजाम किए थे। आज **मकर संक्रांति** पर्व पर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का **गंगा घाटों** पर भोर सुबह से ही पहुंचना आरम्भ हो गया। घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया और सुख समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन और पुलिस ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
केंद्रीय गृह सचिव ने आतंकवाद विरोधी अभियानों और ड्रोन घुसपैठ पर जम्मू में की समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह सचिव ने आतंकवाद विरोधी अभियानों और ड्रोन घुसपैठ पर जम्मू में की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ बुधवार को एक समीक्षा बैठक में सीमा पर चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और ड्रोन घुसपैठ का आकलन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद हुई है। शाह ने 8 जनवरी को सुरक्षाबलों को आतंकवादी ढांचे और आतंकवाद वित्तपोषण को निशाना बनाते हुए अपने अभियानों को "मिशन मोड" में जारी रखने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम के साथ केंद्रीय गृह सचिव दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर में जम्मू पहुंचे और सीधे कन्वेंशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, सीआरपीएफ प्रमुख जी पी सिंह और जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य, पुलिस, नागरिक और ख...