Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 11, 2026

MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गाय के गोबर और गोमूत्र (Cow dung and cow urine) से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों (Serious diseases like Cancer) के इलाज पर रिसर्च (Research) के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद करने या यूं कहें घोटाले का मामला सामने आया है। यह कारनामा प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में हुआ है। यहां पर साल 2011 में एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसमें पंचगव्य की मदद से कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज पर खोज करना था। रिसर्च के लिए सरकार से मांगे थे 8 करोड़ रुपएपंचगव्य यानी गाय के गोबर व मूत्र के अलावा उसके दूध से बने उत्पादों का मिश्रण। इस रिसर्च के लिए विश्व विद्यालय ने करीब 8 करोड़ रुपए का फंड राज्य सरकार से मांगा था, बदले में सरकार ने 3.5 करोड़ रुपए की फंड जारी भी कर दिया था। हालांकि करीब 15 साल बाद भी कुछ प...
US: महिला की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग.. कई शहरों में तनाव

US: महिला की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग.. कई शहरों में तनाव

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में इमिग्रेशन अधिकारियों (Immigration officials) द्वारा 37 साल की महिला की गोली मारकर हत्या के बाद हालात संगीन हो गए हैं। गोली लगने के बाद ही रेनी गुड (Renee Good) नाम की महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका के कई शहरों में लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। लॉस एंजेल्स, वॉशिंगटन से लेकर कंसास और मिसौरी तक लोग इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump administration) पर भी दबाव बढ़ गया है। सरकार के अधिकारियों के मुताबिक पहले आईसीई के एजेंट महिला की कार के पास पहुंचे थे। महिला ने जैसे ही कार आगे बढ़ाई कि अधिकारियों ने उसपर गोली चला दी। रेनी गुड आईसीई विरोधी गुट में भी शामिल नहीं थीं। इस गटना के बाद ट्रंप प्रशासन ने मिनेसोटा में भारी तैनाती कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला अमेरिकी ही थी और वह इमिग्रेशन अभियान का टा...
MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में हिंदू सम्मेलन (Hindu Conference) के लिए लगाए गए भगवा झंडों को जलाने पर तनाव फैल गया। गंज क्षेत्र के लोहिया वार्ड में शुक्रवार रात कार से आए दो युवकों ने झंडे जलाए जिसकी जानकारी शनिवार सुबह प्रभात फेरी के दौरान मिली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीएम के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिसजब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को इस घटना का पता चला, तो इलाके में काफी हंगामा हुआ और तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर...
MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) में नारकोटिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Narcotics Department Major action) करते हुए दस करोड़ रुपए की नशीली एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिस पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मार कर यह बरामदगी की है। फैक्ट्री के अंदर से 600 किलोग्राम के आसपास ड्रग्स बनाने का केमिकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। उज्जैन से 65 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के बीस किलोमीटर दूर आमला गांव में स्थित नर्सरी में नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोई ड्रग की बड़ी खेप को लेने पहुंच रहा है, सूचना पर नारकोटिक्स विभाग उज्जैन की एक टीम सुबह साढ़े चार बजे से लगी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार...