Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 9, 2026

AI के दौर में नौकरियों पर संकट, Global Tech कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी

AI के दौर में नौकरियों पर संकट, Global Tech कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स (Artificial Intelligence (AI) and Robotics) समेत नई तकनीक अपनाने पर जोर के बावजूद दुनियाभर की टेक कंपनियों (Tech Companies) ने 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 20 फीसदी कम छंटनी की। इस दौरान अमेरिकी कंपनी इंटेल (American company Intel) ने दो बार में सर्वाधिक 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने पहली बार अप्रैल, 2025 में 22,000 और जुलाई, 2025 में 5,000 छंटनी की थी। लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल भारत समेत दुनियाभर की 257 टेक कंपनियों ने 1,22,549 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह आंकड़ा 2024 में 551 कंपनियों से निकाले गए 1,52,922 कर्मचारियों की तुलना में 19.86 फीसदी कम है। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर 1,193 कंपनियों ने 2,64,320 लोगों की छंटनी की थी, जबकि 2022 में 1,064 संस्थाओं ने 1,65,269 कर्मच...
ट्रप ने 500% तक टैरिफ की अनुमति वाले बिल को दी मंजूरी… भारत-चीन ही नहीं, EU के लिए भी बड़ा अलार्म

ट्रप ने 500% तक टैरिफ की अनुमति वाले बिल को दी मंजूरी… भारत-चीन ही नहीं, EU के लिए भी बड़ा अलार्म

Uncategorized
नई दिल्‍ली. रूस (Russia) से पेट्रोलियम आयात (Import Petroleum) करने वाले देशों (Countries) पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देने वाले नए विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) द्वारा मंजूरी दिए जाने से दुनिया में खलबली मची है. यह कदम सिर्फ भारत और चीन की नींद उड़ाने वाला नहीं है, बल्कि यूरोपीय संघ के लिए भी एक बड़ा ‘अलार्म’ है. अक्सर माना जाता है कि अमेरिकी प्रतिबंधों का निशाना सिर्फ प्रतिद्वंद्वी देश होते हैं, लेकिन यह नया विधेयक एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है. भले ही यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर मॉस्को की कड़ी निंदा की हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अब भी रूसी संसाधनों पर निर्भर है. यूरोपीय संघ (EU) में 27 सदस्य देश हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, ड...
ईरान में उग्र प्रदर्शन जारी… अब तक 45 लोगों की मौत, आधी रात को बंद की इंटरनेट सेवाएं

ईरान में उग्र प्रदर्शन जारी… अब तक 45 लोगों की मौत, आधी रात को बंद की इंटरनेट सेवाएं

Uncategorized
तेहरान। ईरान (Iran) में पिछले 12 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों ने अब एक बेहद गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार रात को पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद (Internet Services Suspended) कर दी गईं। यह कदम ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी (Crown Prince Reza Pahlavi) द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने के आह्वान के तुरंत बाद उठाया गया है। ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच तालमेल को तोड़ने और दुनिया तक देश के अंदर की खबरें पहुंचने से रोकने के लिए इंटरनेट ब्लैकआउट का सहारा ले रहे हैं। क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि घबराई हुई सरकार सूचनाओं को दबाने के लिए इंटरनेट काट सकती है। ईरान में ताजा अशांति की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को तेहरान के बाजार से हुई थी। ईरान की मुद्रा (रियाल) की कीमत रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई है और वार्षिक महंगाई दर 42% से ऊपर पहुंच गई है। ईरान अभी इजरायल के...
तुर्कमान गेट हिंसा केस में अब तक 11 गिरफ्तार… आज जुमे की नमाज को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात

तुर्कमान गेट हिंसा केस में अब तक 11 गिरफ्तार… आज जुमे की नमाज को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरुवार को तुर्कमान गेट हिंसा (Turkman Gate violence) के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले में कुल 11 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने 'मस्जिद ढहाने' ('Demolishing Mosque') की झूठी अफवाह फैलाने वाले करीब 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान की है. अधिकारियों ने भ्रामक ऑडियो मैसेज फैलाने वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों को निगरानी में रखा है. पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता मोहिबुल्लाह नदवी (Mohibullah Nadvi) को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है, जो घटनास्थल पर मौजूद थे. एमसीडी की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान पथराव और हिंसा के बाद सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम तैनात की गई है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। अतिरिक...
ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की चाहत… पहले धमकी और अब कैश बांटने का प्लान

ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की चाहत… पहले धमकी और अब कैश बांटने का प्लान

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump)) की ग्रीनलैंड (Greenland) पर कब्जे की चाहत बढ़ती ही जा रही है. पहले तो उन्होंने इस पर कब्जा करने की धमकी दी लेकिन जब इससे बात बनती नहीं दिखी तो वो एक नया प्लान लेकर आए हैं। एजेंसी के अनुसार, ट्रंप ने ग्रीनलैंड के लोगों को सीधे कैश बांटने की संभावना पर चर्चा की है, ताकि उन्हें डेनमार्क (Denmark) से अलग होने के लिए मनाया जा सके. ट्रंप ने अपने सहयोगियों और व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों से ग्रीनलैंड को लेकर यह बैठक तब की है, जब उन्होंने हाल ही में कहा था कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल होना चाहिए, क्योंकि डेनमार्क उसे संभाल नहीं पा रहा है. हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने ग्रीनलैंड और डेनमार्क के साथ-साथ यूरोपीय नेताओं को नाराज कर दिया था. ट्रंप के बयान के बाद कई यूरोपीय नेताओं ने एक साझा बयान जारी कर कहा था कि ...