Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 9, 2025

MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Minister Pratima Bagri) के सगे भाई अनिल बागरी (Real brother Anil Bagri) को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में पुलिस ने 46 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मंत्री का भाई अपने जीजा के साथ मिलकर नशे का यह काला कारोबार चला रहा था। एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मरौहा गांव में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात पुलिस ने मरौहा निवासी पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने जब घर के बाहर टीन ...
MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड …. 5 डिग्री से नीचे आया पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट

MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड …. 5 डिग्री से नीचे आया पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इस समय भीषण ठंड की चपेट (Grip of Severe Cold) में है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर (Cold Wave) का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल के लिए कोल्ड वेव अलर्ट, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। हालात ऐसे हैं कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। बर्फीली हवाओं से कंपकंपा प्रदेशउत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल में पिछले चार दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। रविवार और सोमवार की रात प्रद...
भूकंप के झटकों से हिला जापान…. 7.6 रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी….

भूकंप के झटकों से हिला जापान…. 7.6 रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी….

Uncategorized
टोक्यो। जापान (Japan) में सोमवार रात धरती डोल उठी। यहां तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, रिक्टर स्केल (Richter scale) पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 7.6 मापी गई है. इसके तुरंत बाद उत्तर-पूर्वी तट पर 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी आने की चेतावनी (Tsunami warning) जारी की गई है. प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है. यह चेतावनी होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों के लिए जारी की गई है, जहां खतरा सबसे ज्यादा है. भूकंप का केंद्र तट से दूर बताया जा रहा है, लेकिन इसके झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। रात के अंधेरे में 10 फीट ऊंची लहरों का खौफ: भूकंप के झटके रात करीब 11:15 बजे महसूस किए गए. इतनी रात गए आए भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. जेएमए ने साफ कहा है कि समुद्र में हलचल तेज है औ...
MP: उज्जैन के महिदपुर में हॉस्टल में गैस फैलने से बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, दो की हालत गंभीर

MP: उज्जैन के महिदपुर में हॉस्टल में गैस फैलने से बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के महिदपुर (Mahidpur) कस्बे में रविवार रात एक हॉस्टल में अज्ञात गैस (Unknown gas) और धुआं फैल गया। इससे 15 छात्राएं (15 Girl Students) बीमार पड़ गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 5 छात्राओं ने सोमवार को सुबह फिर से गैस से बेचैनी होने की सूचना दी। इसके बाद उनको उज्जैन के चरक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इनमें से 2 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह (Collector Roshan Kumar Singh) ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी की हालत सामान्य है। धुएं के कारण सभी घबरा गईं। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है। सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी धुएं के स्रोत की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद साफ हो पाएगा कि गैस किसी वाहन से निकली थी या किसी अन्य वजह से फैली। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के ब...