Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

Rajasthan: सरकारी अस्पताल में पहली बार कैंसर की हाईटेक तकनीक से सर्जरी..8 घंटे चला ऑपरेशन

Rajasthan: सरकारी अस्पताल में पहली बार कैंसर की हाईटेक तकनीक से सर्जरी..8 घंटे चला ऑपरेशन

राज्य, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल (Sawai Man Singh (SMS) Hospital) में पहली बार कैंसर की एडवांस तकनीक (Advanced technology) से जटिल सर्जरी (Cancer Surgery) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग में 65 वर्षीय महिला पर साइटोरिडक्शन सर्जरी (CRS) और HIPEC प्रक्रिया की मदद से करीब 8 घंटे तक चला यह ऑपरेशन चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह तकनीक पेट और गर्भाशय में फैले कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए सबसे उन्नत विधि मानी जाती है। प्रदेशभर के सर्जनों ने सर्जरी को लाइव देखकर सीखाऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख और सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुरेश सिंह के अनुसार, सर्जरी सुबह 7:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चली। उन्होंने बताया कि महिला के अंडाशय और बच्चेदानी में फैले कैंसर को पूरी तरह हटाने के लिए यह प्रक्रिया की गई। इस द...
GDP का बेस ईयर बदल रही सरकार… अगले साल 27 फरवरी से हो जाएगा लागू

GDP का बेस ईयर बदल रही सरकार… अगले साल 27 फरवरी से हो जाएगा लागू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) नैशनल अकाउंट्स की गणना (Calculates National Accounts) के लिए बेस ईयर बदलने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में बताया कि नया बेस ईयर 2022-23 होगा। यह बदलाव 27 फरवरी से लागू होगा। यह बदलाव मौजूदा डेटा को अर्थव्यवस्था के अनुसार और सटीक बनाने के लिए किया जा रहा है। अभी तक बेस ईयर के तौर पर 2011-12 का इस्तेमाल हो रहा है। यह एक दशक से भी ज्यादा पुराना हो चुका है। वित्त मंत्री ने कहा कि बेस ईयर अपडेट करने से नैशनल अकाउंट्स देश की मौजूदा आर्थिक गतिविधियों को ज्यादा सही तरीके से दिखाएगा। वित्त मंत्री का यह बयान आईएमएफ की एक रिपोर्ट में भारत के नैशनल अकाउंट्स डेटा को मिले C ग्रेड के बाद आया है। उन्होंने साफ किया कि यह ग्रेड डेटा की गुणवत्ता पर नहीं बल्कि पुराने बेस ईयर की वजह से दिया गया था। जीडीपी के...
Land For Job केस में आज दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला… बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किल

Land For Job केस में आज दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला… बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किल

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। दिल्ली (Delhi) की एक अदालत (Court) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (Rashtriya Janata Dal - RJD) सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री (Former Railway Minister) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन लेने के मामले (Land For Job Case) में आरोप तय करने पर आज यानी 4 दिसंबर 2025 को अपना फैसला सुना सकती है। लालू परिवार के लिए मुश्किल की घड़ीइससे पहले, 10 नवंबर को विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव और अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए फैसले को चार दिसंबर तक के लिए टाल दिया था। अदालत आज 4 दिसंबर इस बारे में अपना फैसला सुना सकती है कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। जानिए आरोपों के बारे मेंसीबीआई ने कथित घोटाले के सिलसिले मे...
कोर्ट पर बेवजह बोझ न बनें, पहले खुद पहल करें…अभिनेता अजय …

कोर्ट पर बेवजह बोझ न बनें, पहले खुद पहल करें…अभिनेता अजय …

Uncategorized
नई दिल्‍ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग करने वाले लोगों को सीधे अदालत आने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क करना चाहिए। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि अदालत की कार्यवाही में पेश होने वाले सोशल मीडिया अधिकारी खराब व गलत कंटेंट हटाने के लिए ऐसी शिकायतों पर कोई आपत्ति नहीं करते हैं। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की रक्षा करते हुए एकतरफा अंतरिम रोक का आदेश देने के दौरान की। एकतरफा रोक लगाने के संबंध आदेश जारी करने से पहले पीठ ने कहा कि अलग-अलग यूजर्स द्वारा अपलोड की गई अभिनेता की दूसरी महिला सेलेब्रिटीज के साथ एआई से बनी तस्वीरें (जो कथित तौर पर खराब, गलत व पहली नजर में अश्लील हैं) उन्हें सूचना एवं तकनीक अधिनियम के अनुसार हटाने के लिए संबंधित सोशल मीड...
जया बच्चन बोलीं- राज्यसभा में इतना चीखते चिल्लाते हैं कि अब मुझे सुनने तक में ….

जया बच्चन बोलीं- राज्यसभा में इतना चीखते चिल्लाते हैं कि अब मुझे सुनने तक में ….

मनोरंजन
मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने कहा कि राज्यसभा में इतना चिल्लाते हैं कि अब उन्हें सुनने में दिक्कत होने लगी है। जया बोलीं,, “मुझे सुनने में थोड़ी दिक्कत होने लगी है क्योंकि पार्लियामेंट में आपको बहुत चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। भगवान का शुक्र है, मैंने अपना दिमाग नहीं खोया है, लेकिन सुनने की शक्ति थोड़ी कम हो गई है।”क्यों छोड़ी एक्टिंग?मुंबई में वी द विमेन इवेंट में पत्रकार बरखा दत्त से बात करते हुए, जया ने पार्लियामेंट में होने वाली लड़ाई के अलावा ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद एक्टिंग क्यों छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, “जब मैं ये बात कहती हूं तो मेरी बेटी बहुत परेशान हो जाती है। लेकिन, ये सच है। मैं श्वेता के पैदा होने के बाद घर से ही मेकअप करके शूट पर जाती थी ताकि मैं उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं। फिर एक ...
‘तेरे इश्क में’ बनी धनुष की 2025 की सबसे बड़ी हिट, कर ली करोड़ की कमाई

‘तेरे इश्क में’ बनी धनुष की 2025 की सबसे बड़ी हिट, कर ली करोड़ की कमाई

Uncategorized
मुंबई। तेरे इश्क में आज यानी 03 दिसंबर को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म ने पांच दिन में 71 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म धनुष की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। धनुष और कृति सेनन की ये एक लव स्टोरी है। फिल्म ने 5वें दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।फिल्म का पांच दिन का कलेक्शनधनुष और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ कमाए, तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़, चौथे दिन 8.75 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने इस तरह 5 दिन में 71 करोड़ कमा लिए हैं।धनुष की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी तेरे इश्क में धनुष की इसी साल रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले तेरे इश्क में की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस सबसे बेस्ट है। धनुष की लास्ट फिल्म इडली कड़ई ने पहले हफ्ते यानी 7 दिन में 45 करोड़ कमाए थे...
रणबीर कपूर की एनिमल से लंबी होगी रणवीर सिंह की धुरंधर

रणबीर कपूर की एनिमल से लंबी होगी रणवीर सिंह की धुरंधर

मनोरंजन
मुंबई। रणवीर सिंह की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस का अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। रणवीर सिंह की धुरंधर को दो पार्ट में रिलीज किया जाना है। इस फिल्म का अगला पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा के बीच खबर है कि पहले पार्ट के आखिर में फैंस को दूसरे पार्ट की झलक देखने को मिलेगा। वहीं, इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेटपिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस फिल्म में 4 मिनट लंबा पोस्ट क्रेडिट सीन होगा। ये पोस्ट क्रेडिट सीन धुरंधर पार्ट 2 का टीजर होगा। काह जा रहा है कि इस टीजर के साथ पार्ट 2 की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है।3 घंटे 34 मिनट लंबी होगी फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। वहीं, इस फिल्म का रनटाइम 214.1 मिनट है यान...
WHO की चेतावनी: पाकिस्तान में HIV बन रहीं महामारी, 15 साल में 200% बढ़े मामले

WHO की चेतावनी: पाकिस्तान में HIV बन रहीं महामारी, 15 साल में 200% बढ़े मामले

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यह एक तरह से पूरे देश में आग की तरह फैलता जा रहा है. पाकिस्तान वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में एचआईवी (HIV) के सबसे तेजी से बढ़ते प्रसार में से एक का सामना कर रहा है. पिछले 15 वर्षों में नए संक्रमणों में 200% की वृद्धि हुई है. 2010 में 16,000 से बढ़कर यह 2024 में 48,000 तक पहुंच गया है. यह जानकारी विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित WHO और UNAIDS की जागरूकता वॉक में साझा की गई. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले एचआईवी मुख्य रूप से उच्च-जोखिम समूहों तक सीमित था, लेकिन अब असुरक्षित रक्त प्रबंधन, गलत इंजेक्शन प्रथाओं, संक्रमण की रोकथाम में कमी, प्रसवपूर्व देखभाल में एचआईवी परीक्षण की कमी, असुरक्षित यौन संबंध, कलंक और स्वास्थ्य सेवाओं की सीमित उपलब्धता क...
पुतिन की फिर धमकी : अगर यूरोप जंग चाहता है, तो रूस तैयार

पुतिन की फिर धमकी : अगर यूरोप जंग चाहता है, तो रूस तैयार

Uncategorized
मॉस्‍को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूरोप को जंग की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन के पीस प्लान को भटका रहे है, उनका इरादा शांति का नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर यूरोप युद्ध चाहता है, तो रूस अभी तैयार है.रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने के लिए वॉशिंगटन ने एक 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव साझा किया है, जिसे कीव और यूरोपीय राजधानियों की आपत्तियों के बाद संशोधित किया गया. शुरुआत में इसकी आलोचना कि गई, जिसमें माना गया कि प्रारंभिक मसौदा मॉस्को की शर्तों को लेकर बहुत अधिक नरम प्रतीत हो रहा था. इसे लेकर यूरोपीय सरकारों ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कोई भी शांति रूपरेखा यूक्रेन पर दबाव डाल सकती है कि वह रूस के नियंत्रण वाले अपने कुछ इलाकों को छोड़ दे.चार वर्षों से जारी संघर्ष को समाप्त करने के संभावित कदमों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत...
नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य संकट में, विश्वासघात जैसे कई आरोप?

नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य संकट में, विश्वासघात जैसे कई आरोप?

Uncategorized
तेलअवीव। नेतन्याहू पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री चुने गए थे और अब यह उनका छठा कार्यकाल है। उन पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं, जो 2016 से जारी जांचों से संबंधित हैं। अब तीन मामले संख्याओं के आधार पर ज्ञात हैं- केस 1000, केस 2000 और केस 4000… इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे में क्षमादान का अनुरोध किया है। इस कदम ने उनके आलोचकों के बीच खतरे की घंटी बजा दी है कि वह कानून के शासन को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल की वर्तमान 'सुरक्षा और राजनीतिक' स्थिति के कारण उनके लिए हफ्ते में कई बार अदालत में पेश होना असंभव है। इजरायली राष्ट्रपति से क्षमादान प्रदान करने का उनका अनुरोध वर्षों से चल रहे एक मामले में नवीनतम मोड़ मात्र है। इसका इजरायल की न्याय व्यवस्था और...