Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

रणबीर कपूर की एनिमल से लंबी होगी रणवीर सिंह की धुरंधर


मुंबई। रणवीर सिंह की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस का अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। रणवीर सिंह की धुरंधर को दो पार्ट में रिलीज किया जाना है। इस फिल्म का अगला पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा के बीच खबर है कि पहले पार्ट के आखिर में फैंस को दूसरे पार्ट की झलक देखने को मिलेगा। वहीं, इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस फिल्म में 4 मिनट लंबा पोस्ट क्रेडिट सीन होगा। ये पोस्ट क्रेडिट सीन धुरंधर पार्ट 2 का टीजर होगा। काह जा रहा है कि इस टीजर के साथ पार्ट 2 की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है।
3 घंटे 34 मिनट लंबी होगी फिल्म

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। वहीं, इस फिल्म का रनटाइम 214.1 मिनट है यानी कि फिल्म 3 घंटे 34 मिनट लंबी होगी। ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की यहां तक की भारत में हाल ही में रिलीज हुईं सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल से भी ज्यादा लंबी है। रणबीर की एनिमल 3 घंटे 21 मिनट की थी। वहीं, पुष्पा 2 का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट था।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना औरा सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *