DGCA ने इंडिगो के CEO और मैनेजर को दी राहत… नोटिस का जवाब देने के लिए मिला और समय
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के पिछले 6 दिनों से लगातार जारी संकट के बीच विमानन नियामक (Aviation Regulator) DGCA ने कंपनी को राहत दी है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोरकेरास को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। नोटिस में दोनों अधिकारियों से रविवार शाम तक जवाब मांगा गया था, लेकिन अब उन्हें सोमवार शाम 6 बजे तक का समय मिल गया है। यह छूट दोनों अधिकारियों की ओर से की गई अपील के बाद दी गई है। डीजीसीए के सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पिछले छह दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हैं। हजारों यात्री फ्लाइट रद्द होने और घंटों देरी से परेशान हैं। इसे देखते हुए शनिवार को डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के लिए ...









