Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

कंगना रनौत ने वाराणसी की सड़क पर फैलाया कूड़ा? देनी पड़ी सफाई


मुंबई। सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर हाल ही में आरोप लगा कि वाराणसी की सड़कों पर उन्होंने कूड़ा फेंका है। दरअसल, कंगना ने वाराणसी का स्ट्रीट फूड ट्राय किया। इसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि कंगना ने खाने के बाद उस प्लेट को सड़क पर फेंक दिया था। हालांकि कंगना ने इन आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है।

कंगना ने दी सफाई

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह टिक्की के स्टॉल पर हैं। इसके बाद उन्होंने ऐरो से डस्टबिन को हाइलाइट किया है जहां यूज किए हुए पेपर प्लेट रखे हैं। कंगना ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेट डस्टबिन में ही डाली है।

कंगना रनौत

कंगना ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत साल 2024 में की। कंगना फिल्मों में बिजी होने के बाद भी पॉलिटिक्स वाली जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं।
कंगना का करियर

19 साल की उम्र में गैंगस्टर फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिर अपने करियर में राज 2 और फैशन जैसी हिट फिल्में दी। फिर साल 2010 में उन्होंने बैक टू बैक कई हिट फिल्में दीं जिन्होंने कमाई भी शानदार की। कंगना 4 नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

कंगना लास्ट फिल्म एमरजेंसी में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।इसके अलावा फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *