Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

लेस्बियन रिलेशनशिप ने मचाया बवाल, तीन बच्चों की मां साथ रहने की जिद पर अड़ी


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सब को हिला कर रख दिया है. यहां के थाना मंडी क्षेत्र में दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्ते का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल मच गई है.
आपको बता दें कि शाहजहांपुर की एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर पहुंचकर यहां रहने वाली तीन बच्चों की मां के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. दोनों का दावा है कि वे पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानती हैं और पति-पत्नी की तरह साथ जीवन बिताना चाहती हैं. यह मामला सार्वजनिक होते ही युवती के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया.

ऑनलाइन दोस्ती से हुई रिश्ते की शुरुआत
शाहजहांपुर की युवती ने बताया कि वह एक मेडिकल फील्ड से जुड़ी है और उसकी दोस्ती सहारनपुर की महिला से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने पर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. युवती का कहना है कि दोनों कई बार एक-दूसरे से मिलने के लिए बाहर भी गईं और 17 दिनों तक साथ यात्रा की, जिससे उनका रिश्ता और गहरा हो गया है.

युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने इस रिश्ते को रोकने के लिए उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी. यहां तक कि उसे जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. युवती ने बताया कि डिस्चार्ज होने के बाद वह सीधे सहारनपुर आ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *