Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

भारत संग रिश्ते सुधारने को तत्पर अमेरिका, क्वॉड का भी जिक्र

भारत संग रिश्ते सुधारने को तत्पर अमेरिका, क्वॉड का भी जिक्र

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिका के नए रक्षा नीति विधेयक में ट्रंप सरकार भारत के साथ अपने सम्बन्धों को बेहतर करने के लिए तत्पर लग रही है। इस विधेयक में भारत के साथ सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। वहीं खास तौर पर क्वॉड का भी जिक्र है। ट्रंप प्रशासन के इस दस्तावेज में कहा गया है कि भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की जरूरत है ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और खुला बनाए रखने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सके और चीन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना किया जा सके। रविवार को संसदीय नेताओं द्वारा जारी राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार अधिनियम (एनडीएए) 2026 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा गठबंधनों और साझेदारियों पर अमेरिकी संसद की राय को रेखांकित किया गया है। विधेयक के मुताबिक इस क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को रोकने के लिए रक्षा मंत्रालय को चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा में अमेरिका की तुलनात्मक बढ़त को बढ़ाने के ल...
बांग्लादेश भी पाकिस्तान जैसा कंगाल होने के रास्ते पर ? लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था

बांग्लादेश भी पाकिस्तान जैसा कंगाल होने के रास्ते पर ? लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था

Uncategorized
ढाका। नोबेल विजेता युनूस ने बड़े दमखम के साथ बांग्लादेश का नेतृत्व संभाला था। लेकिन फिलहाल उनके नेतृत्व में बांग्लादेश भी पाकिस्तान के कंगाली वाले रास्ते पर जाता दिखाई दे रहा है। पिछले पांच साल में बांग्लादेश पर विदेशी कर्ज का बोझ बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश भी उन देशों की कतार में आ गया है, जो विदेशी कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कर्जों पर वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में हुई है। इसके मुताबिक पिछले पांच साल में बांग्लादेश के ऊपर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के विदेशी कर्जों पर किस्त भुगतान, मूलधन और ब्याज दोनों पर दोगुना हो गया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश पिछले कई साल से बाहरी कर्ज के बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है। सरकार ने विदेशी कर्ज की बदौलत बड़ी परियोजनाएं लागू की हैं। इनमें परमाणु ऊर्जा संयंत्र, मेट्रो रेल, पावर प्लांट, हवाई...
OTT Top 5: ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

OTT Top 5: ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

मनोरंजन
मुंबई। OTT प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि नॉन-फिक्शन शोज भी खूब पसंद किए गए हैं। ये वही शोज हैं जिन्हें टीवी पर जबरदस्त TRP मिलने के बाद OTT ऑडियंस ने भी पसंद किया। ये शोज इस पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा बार देखे गए। 1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच कौन से रियलिटी शोज ने सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप बटोरी, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहे ये शोज इस हफ्ते ऑडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं।बिग बॉस 19 सबसे ऊपर है जियोहॉटस्टार का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’।1–7 दिसंबर के बीच इसे 7.2 मिलियन लोगों ने देखा है। झगड़ों, प्लॉट ट्विस्ट्स और एंटरटेनमेंट से भरा यह सीजन लगातार ओटीटी पर छाया हुआ है। ये शो फिनाले वीक की वजह से भी खूब देखा और पसंद किया गया। सलमान खान की वजह से इसकी पॉपुलैरिटी हमेशा ऊपर ही रही है।लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 दूसरे नंबर पर है ‘लाफ्टर...
पुतिन की भारत यात्रा पर बोला चीन- हम तीनों मिलकर लिखेंगे ग्लोबल साउथ का भविष्य

पुतिन की भारत यात्रा पर बोला चीन- हम तीनों मिलकर लिखेंगे ग्लोबल साउथ का भविष्य

Uncategorized
वीजिंग। चीन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीन ने तीनों देशों ( चीन, रूस और भारत) को ग्लोबल साउथ का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इनके बीच अच्छे त्रिपक्षीय संबंध क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन, रूस और भारत उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाएं हैं तथा वैश्विक दक्षिण के अहम सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि तीनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना न सिर्फ उनके अपने हित में है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा, स्थिरता तथा समृद्धि के लिए भी अनुकूल है। भारत-चीन संबंधों (जो 2020 के पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद ठंडे पड़े थे और अब सामान्यीकरण की राह पर हैं) के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि चीन दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपन...
एशेज सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका… ये प्रमुख तेज गेंदबाज पूरी श्रृंखला से बाहर

एशेज सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका… ये प्रमुख तेज गेंदबाज पूरी श्रृंखला से बाहर

Uncategorized
मेलबोर्न। इंग्लैंड (England) के खिलाफ जारी पांच मैचों की ऐतिहासिक एशेज सीरीज (Historic five-match Ashes series) के बीच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को एक बड़ा झटका लगा है। प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी एशेज (Josh Hazlewood) टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वे इस समर सीजन में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण इस पेसर को एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वे पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे इस सीरीज का ही हिस्सा नहीं होंगे। जोश हेजलवुड पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते समय चोटिल हो गए थे और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे, जब ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हेजलवुड को पिछले हफ्ते एक और झटका लगा, जब उन्हें अकिलीज में चोट लग गई। अब ऑस्ट...
ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच चीन का नया रिकॉर्ड, ट्रेड सरल्प्स 1 ट्रिलियन डॉलर के पार

ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच चीन का नया रिकॉर्ड, ट्रेड सरल्प्स 1 ट्रिलियन डॉलर के पार

Uncategorized
हांगकांग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के टैरिफ को लेकर बनाए गए दबाव और अमेरिका-चीन (America-China) के बीच छिड़े ट्रेड वॉर के बाद भी चीन ने पहली बार 1 हजार अरब डॉलर के सरप्लस के आंकड़े को पार कर लिया है। सोमवार को चीन द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह में आई अप्रत्याशित गिरावट के बाद चीन के निर्यात में नवंबर के दौरान वृद्धि दर्ज की गई जिससे 2025 में उसका व्यापार अधिशेष पहली बार 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो गया। चीन के सीमा-शुल्क आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में डॉलर के संदर्भ में चीन का कुल निर्यात सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत और आयात करीब दो प्रतिशत बढ़ गया। हालांकि अमेरिका को चीन के निर्यात में एक साल पहले की तुलना में करीब 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह लगातार आठवें महीने दहाई अंकों में गिरावट है। वहीं चीन के ...
कारों की सेल में तेजी… नवंबर में मजबूत रही मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री

कारों की सेल में तेजी… नवंबर में मजबूत रही मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में मोटर वाहनों (Motor Vehicles) की खुदरा बिक्री (Retail Sales) नवंबर 2025 (November 2025) में भी मजबूत बनी रही। आमतौर पर त्योहारों के बाद बाजार में थोड़ी सुस्ती आ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation of Automobile Dealers Association) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कुल वाहन पंजीकरण 2% बढ़कर 33,00,832 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल यह संख्या 32,31,526 थी। यानी वाहन खरीदने का उत्साह त्योहारों के बाद भी जारी रहा। पैसेंजर वाहन, तिपहिया वाहन, कॉमर्शियल वाहन और ट्रैक्टर श्रेणियों में बेहतर मांग ने इस वृद्धि को आगे बढ़ाया। फाडा अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा कि लोग त्योहारों के बाद भी वाहन खरीदते रहे, और इस वजह से पिछले साल की तुलना में बिक्री तेज बनी रही। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल दिवाली और धनतेरस अक्टूबर में आ गए थे...
आतंकियों को पालने-पोषने के पर्याप्त सबूत… फिर भी PAK के लिए IMF ने खोला खजाना

आतंकियों को पालने-पोषने के पर्याप्त सबूत… फिर भी PAK के लिए IMF ने खोला खजाना

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में किस तरह से आतंकी अड्डे चल रहे हैं, ये पूरी दुनिया जानती है. हाल ही में इजरायल (Israel) ने लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) को लेकर भारत के हाथ मिलाने का भी ऑफर दिया है, उधर भारत (India) यूनाइटेड नेशंस में पर्याप्त सबूत दे चुका है कि पाकिस्तान का पैसा कहां जा रहा है. बावजूद इसके अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund.- IMF) ने एक बार फिर पाकिस्तान के लिए अपना खजाना खोल दिया है. राहत के नाम पर उसने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर के लोन की किस्त को मंजूरी दी है। इस फैसले के साथ पाकिस्तान का IMF कार्यक्रम फिलहाल ट्रैक पर बना रहेगा और उसे अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद मिलेगी. IMF बोर्ड की मंजूरी के बाद यह फंड अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान को जारी किया जाएगा. इस लोन से पाकिस्तान खस्ताहाल आर्थिक हालात को थोड़ी राहत मिलेगी. पाकिस...
SA vs Ind: पहला टी-20 आज… हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद करीब… टीम में हुई वापसी

SA vs Ind: पहला टी-20 आज… हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद करीब… टीम में हुई वापसी

Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर (Indian Team's Star all-rounder) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मंगलवार (9 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. उनको एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई थी. इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे. पांड्या ने फिटनेस हासिल करने के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ हफ्ते बिताए। हार्दिक पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए दो मैच खेले और अपनी फिटनेस साबित की. अब वह फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं. पांड्या ने नितीश कुमार रेड्डी की जगह ली है. ये खिलाड़ी उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया गया था. हार्दिक दक्षिण अफ्रीका सीरीज के वनडे के लिए फिट नहीं थे लेकिन ...
MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Minister Pratima Bagri) के सगे भाई अनिल बागरी (Real brother Anil Bagri) को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में पुलिस ने 46 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मंत्री का भाई अपने जीजा के साथ मिलकर नशे का यह काला कारोबार चला रहा था। एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मरौहा गांव में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात पुलिस ने मरौहा निवासी पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने जब घर के बाहर टीन ...