Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

OTT Top 5: ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह


मुंबई। OTT प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि नॉन-फिक्शन शोज भी खूब पसंद किए गए हैं। ये वही शोज हैं जिन्हें टीवी पर जबरदस्त TRP मिलने के बाद OTT ऑडियंस ने भी पसंद किया। ये शोज इस पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा बार देखे गए।

1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच कौन से रियलिटी शोज ने सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप बटोरी, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहे ये शोज इस हफ्ते ऑडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं।
बिग बॉस 19

सबसे ऊपर है जियोहॉटस्टार का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’।1–7 दिसंबर के बीच इसे 7.2 मिलियन लोगों ने देखा है। झगड़ों, प्लॉट ट्विस्ट्स और एंटरटेनमेंट से भरा यह सीजन लगातार ओटीटी पर छाया हुआ है। ये शो फिनाले वीक की वजह से भी खूब देखा और पसंद किया गया। सलमान खान की वजह से इसकी पॉपुलैरिटी हमेशा ऊपर ही रही है।
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

दूसरे नंबर पर है ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’, जिसे ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है। पहले दोनों सीजन जबरदस्त हिट रहे थे। और अब तीसरा सीजन भी धमाका कर रहा है। इस कुकिंग और कॉमेडी के मज़ेदार कॉम्बिनेशन को इस हफ्ते 4.3 मिलियन व्यूज मिले। शो हर एपिसोड के साथ व्यूवरशिप में तेजी से पकड़ बना रहा है।
इंडियन आइडल सीजन 16

तीसरे नंबर पर है सोनीलिव का म्यूज़िकल रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’, जिसे 1–7 दिसंबर के बीच 1.7 मिलियन ऑडियंस ने देखा। टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स और इमोशनल सफर की वजह से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। इंडियन आइडल टीवी ऑडियंस का भी फेवरेट शो है।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17

चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन का क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ बना हुआ है। ये शो सोनी चैनल के अलावा सोनीलिव पर भी स्ट्रीम हो रहा है। ज्ञान, कहानियों और इमोशनल कनेक्ट की वजह से इसकी व्यूवरशिप मजबूत बनी हुई है। इस हफ्ते शो को 1.5 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके अलावा टीवी ऑडियंस अलग है।
बिग बॉस तमिल सीजन 9

पांचवें नंबर पर है जियोहॉटस्टार का तमिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’, जिसे इस हफ्ते 1.2 मिलियन व्यूज़ मिले। शो ने साउथ ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *