Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 18, 2025

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार अंसारी को मिला राम मंदिर ध्वजारोहण का न्योता, बोले- यह अयोध्या का सौभाग्य

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार अंसारी को मिला राम मंदिर ध्वजारोहण का न्योता, बोले- यह अयोध्या का सौभाग्य

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर (Ram Temple) के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम (Flag hoisting) के लिए बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) को भी औपचारिक निमंत्रण मिला है। इकबाल अंसारी के मोबाइल पर कार्यक्रम के निमंत्रण से जुड़ा मोबाइल संदेश पहुंचा है। इससे पहले उन्हें राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी न्योता मिला था। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से इकबाल अंसारी को इस बार होने वाले विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया गया है। इस पर इकबाल अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अयोध्या का सौभाग्य है। माननीय प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है। अयोध्या नगरी धर्म की नगरी है। भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री जी ध्वजारोहण करने आ रहे हैं। हम भी बहुत खुश हैं। बाबरी मस्जिद के पूर्व...
Weather: तेजी से बढ़ रहा ठंड का प्रकोप…. शीतलहर के बीच बारिश की भी चेतावनी

Weather: तेजी से बढ़ रहा ठंड का प्रकोप…. शीतलहर के बीच बारिश की भी चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश भर में मौसम इन दिनों तेजी से करवट (Weather Chang Rapidly) ले रहा है और ठंड का प्रकोप (Cold outbreak) बढ़ता जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) के बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (Southwest Bay of Bengal) में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवाओं का घेरा भी मौजूद है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु में 18 से 23 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। केरल और माहे में 20 से 23 नवंबर तक बारिश का दौर रहेगा। इसी तरह तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 से 22 नवंबर तक भारी से अति भारी बरसात हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की भी आशंका है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य स...
भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की फ्लाइट, इस दिन होगी शुरू

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की फ्लाइट, इस दिन होगी शुरू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और चीन (India and China) के बीच एक बार फिर से सीधी उड़ान (Direct flight) शुरू होने वाली है। एयर इंडिया (Air India) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक नियमों की पूर्ति और मंजूरी मिलने के बाद 1 फरवरी 2026 से यह उड़ानें शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने इस शुरुआत को केवल एक रूट लॉन्च नहीं बल्कि दो सबसे प्राचीन सभ्यताओं और आधुनिक आर्थिक शक्तियों के बीच का एक पुल करार दिया। एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक दिल्ली और शंघाई के बीच में एयर इंडिया हफ्ते में 4 फ्लाइट की योजना बना रही है। इन उड़ानों के लिए बोइंग 787-8 का उपयोग किया जाएगा। इसमें बिजनेस क्लास के 19 फ्लैट बेड सीट और इकोनॉमी क्लास की 238 सीटें होंगी। एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक ने कहा, "दिल्ली और शंघाई के बीच फ्लाइट का एक बार फिर से शुरू होना के...
MP में भी SIR का विरोध… कांग्रेस नेता ने लगाई रोक की गुहार, HC ने सरकार और EC से मांगा जवाब

MP में भी SIR का विरोध… कांग्रेस नेता ने लगाई रोक की गुहार, HC ने सरकार और EC से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ (Indore Bench) के समक्ष एसआईआर (SIR) पर रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। अदालत में आगामी शहरी निकाय चुनाव (Municipal elections) के लिए मतदाता सूची (Voter list) के पुनरीक्षण कार्यक्रम पर रोक लगाने की गुहार एक कांग्रेस नेता ने की है। इस याचिका पर अदालत ने सोमवार को राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और अन्य प्रतिवादियों से संक्षिप्त जवाब मांगा। याचिकाकर्ता के एक वकील ने यह जानकारी दी। इंदौर में कांग्रेस के निर्वाचन कार्य विभाग के प्रभारी और पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के वकील जयेश गुरनानी ने संवाददाताओं को बताया कि उनके मुवक्किल ने शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की कथित विसंगतियों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य...