Delhi Blast: शक के दायरे में अल फलाह यूनिवर्सिटी…. दागदार डॉक्टरों को दी नौकरी
नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल (White Collar Terror Module) का सेंटर बनी फरीदाबाद के धौज (Dhauj, Faridabad) की अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) शक के दायरे में आ गई है। शिक्षा की आड़ में धार्मिक कट्टरपंथी का सेंटर बनी इसी यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. उमर नबी इस यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे। डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. उमर नबी का करियर पहले भी दागदार रहा है। इनके अलावा इस मॉड्यूल में शामिल डॉ. निसार-उल-हसन का करियर भी विवादों में रहा है। डॉ. उमर नबी को जम्मू कश्मीर के एक मेडिकल कॉलेज से रेडिकलाइजेशन के लिए निकाला गया था।
डॉ. निसार-उल-हसन को साल 2023 में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आतंकियों से संबंध रखने के कारण नौकरी से बर्खास्त किया गया था। वहीं, डॉ. शाहीन शाहिद को भी कई साल तक कानपुर मेडिकल कॉलेज...




