ISRO लॉन्च कर रहा अब तक का सबसे भारी रॉकेट, जानिए LVM3-M5 की खासियत
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) जल्द ही एक और कारनामा करने वाला है। 4,000 किलोग्राम से अधिक वजनी संचार उपग्रह (Heavy Communication Satellite) CMS-03 रविवार को इस अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से जीटीओ में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए बाहुबली नाम दिया गया है।
बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। इसरो ने बताया कि 4,000 किलोग्राम तक ...





