Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

MP: मंत्री राकेश सिंह ने खरगोन में निर्माणाधीन बायपास का किया निरीक्षण, अधीक्षण यंत्री निलंबित

MP: मंत्री राकेश सिंह ने खरगोन में निर्माणाधीन बायपास का किया निरीक्षण, अधीक्षण यंत्री निलंबित

राज्य, राष्ट्रीय
-उपयंत्री एवं सुपरविजन कंसल्टेंट के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशभोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार शाम को खरगोन जिले में निर्माणाधीन खरगोन बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347 का स्थल पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य अभियंता बी.पी. बोरासी, इंदौर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, मुख्य अभियंता (भवन) सुरेंद्र राव गौरखेड़े तथा अधीक्षण यंत्री मयंक शुक्ला मौजूद रहे। माप परीक्षण के दौरान बायपास पर 4 स्थानों पर डीबीएम (DBM) की मोटाई मानक के अनुरूप पाई गई, किंतु कॉम्पेक्शन असंतोषजनक पाया गया। साथ ही शोल्डर पर प्रयुक्त पत्थर निर्धारित सीमा(50 मिमी से कम) से अधिक आकार का मिला, जो गुणवत्ताहीन कार्य की पुष्टि करता है। निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न निर्माण सामग्रियों के सैंपल लिए गए। सैंपल लेते समय यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों ...
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मध्य प्रदेश के 28वें आकाशवाणी केन्द्र का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मध्य प्रदेश के 28वें आकाशवाणी केन्द्र का किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने कार्यक्रम से उज्जैन जिले के लिए करीब 179 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आकाशवाणी का उज्जैन केन्द्र है, ऐसा सुनने की हसरत अब जाकर पूरी हुई है। आकाशवाणी का भवन तैयार था, परंतु प्रसारण की मंजूरी के कारण अटका था। मंजूरी मिलने के मात्र 6 माह में उज्जैन के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण प्रारम्भ हो गया है। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केन्द्र है। इस केंद्र से निकले एक-एक शब्द उज्जैन और सिंहस्थ की प्रतिष्ठा होंगे। आकाशवाणी के कार्यक्रम, इसकी प्रस्तुति गांव-...
मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। इस पांच दिवसीय सत्र में चार बैठकें होंगी। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का यह छठवां सत्र होगा। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए विधानसभा भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। इस प्रकार एकत्रित भीड़ गैर कानूनी भीड़ समझी जाएगी। कोई व्यक्ति किसी जुलूस/प्रदर्शन का न तो निर्देशन करेगा और न उसमें भाग लेगा और न ही कोई सभा आयोजित करेगा। कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र, लाठी, डण्डा, भाला, पत्थर, चाकू अन्य धारदार हथियार या आग्नेय शस्त्र साथ लेकर नहीं चलेगा।...
Bigg Boss 19 : टिकट टू फिनाले टास्क में जीता यह कंटेस्टेंट; जानिए फाइनलिस्ट ?

Bigg Boss 19 : टिकट टू फिनाले टास्क में जीता यह कंटेस्टेंट; जानिए फाइनलिस्ट ?

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले बस कुछ हफ्ते में होने वाला है। इस वक्त घर में कुल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें से अब एक कंटेस्टेंट सीधे फिनाले में पहुंच चुका है। टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की थी, जिसमें से एक प्रतियोगी ने बाजी मार ली है। चलिए जानते हैं कौन है वो किस्मत वाला, जिसने बनाई सीधे फाइनल में जगह। कौन है वो कंटेस्टेंट?आपको बताते चलें कि बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क दिया गया था, जिसमें 4 सदस्य शामिल हुए थे। इसमें अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चारों में से गौरव खन्ना ने सीधे फिनाले में जगह बना ली है। यानी कि शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। टास्क में हुए थे कुल तीन राउंडचारो कंटेस्टेंट के लिए तीन राउंड हुए थे, सभी राउंड 20 मिनट के थे। इसमें पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाह...
141 साल की ‘ग्रैमा’ कछुए की मौत, फैली शोक की लहर

141 साल की ‘ग्रैमा’ कछुए की मौत, फैली शोक की लहर

Uncategorized
लॉस एंजिल्स! धरती पर हुए 2 विश्व युद्धों की साक्षी और अपने जीवनकाल में 20 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का शासन देख चुकी ग्रैमा की मौत हो गई है। 141 साल की ग्रैमा सैन डिएगो जू की सबसे उम्रदराज जीव थी और अब इस गैलापागोस कछुए की मौत से यहां शोक की लहर फैल गई है। जू के अधिकारियों ने बताया कि बीते 20 नवंबर को ग्रैमा की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि यह कछुआ सैन डिएगो जू में कब आया, लेकिन अनुमान के मुताबिक इसे 1928 या 1931 में ब्रोंक्स जू से यहां लाया गया था। समय गुजरने के साथ वह अपने मनमोहक और शर्मीले व्यवहार से पर्यटकों को लुभाती रही। ग्रैमा के केयर स्पेशलिस्ट उसे प्यार से “जू की रानी” भी कहते थे। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि उन्हें बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों में दिक्कतें होने लगीं और यही उसकी मौत का कारण बना। ग्रैमा की मौत के बाद कई विज़िटर्स ने सोशल...
Russia Ukraine War : डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर यूक्रेन ने लगाई मुहर

Russia Ukraine War : डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर यूक्रेन ने लगाई मुहर

Uncategorized
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 4 सालों से जारी जंग को खत्म कराने के लिए तत्पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक नया शांति प्रस्ताव पेश किया है, जिसपर दोनों पक्षों का समर्थन मिलना लगभग नामुमकिन बताया जा रहा है। अब इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए इस डील पर सहमत हो गया है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इससे अलग बयान दिया है। समझौते को लेकर जेलेंस्की ने कहा है कि अभी इस पर और काम करने की जरूरत है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन के इस नए प्रस्ताव पर बातचीत का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी ने अबू धाबी में रूसी अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। यूक्रेन का एक डेलिगेशन भी आबू धाबी में मौजूद था। बैठक के बीच एक अधिकारी ने बता...
टी20 विश्व कप 2026: फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना चाहते हैं भारतीय कप्तान

टी20 विश्व कप 2026: फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना चाहते हैं भारतीय कप्तान

Uncategorized
मुंबई। भारत की टी20 टीम (India's T20 team) की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की उस शानदार टीम का हिस्सा थे, जिसने अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ शिकस्त से पहले 2023 वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते थे। हालांकि, कुछ ही मैच सूर्या ने उस टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन फाइनल में भी सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया था, जहां वे फेल साबित हुए थे। हालांकि, अब सूर्यकुमार यादव अगले साल उसी जगह पर टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना चाहते हैं। मंगलवार को गत चैंपियन भारत को 2026 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ ग्रुप बी में जगह मिली है। टीम इंडिया ने 2023 में 19 नवंबर को हुए उस फाइनल ...
पीसीबी को बड़ा झटका… PSL से हटे टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन

पीसीबी को बड़ा झटका… PSL से हटे टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League.) यानी PSL की टीम मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans.) के बागी और अलग सोच वाले मालिक अली खान तरीन (Ali Khan Tareen) ने इस लीग से हटने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और PSL अधिकारियों के साथ अपनी लंबे समय से चल रही लड़ाई अली खान तरीन ने खत्म कर दी है, क्योंकि वे लीग से हट गए हैं। उन्होंने फैंस को एक मैसेज में 'अलविदा' लिखा है, क्योंकि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीएसएल के अधिकारियों से नाखुश थे। बोर्ड ने उन पर ऐक्शन भी लिया था। उन्होंने फैंस को एक भावुक विदाई नोट में सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे पता है कि मैं हर किसी को पसंद नहीं आता और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं हमेशा ईमानदार रहा हूं और मैंने हमेशा अपने मन की बात कही है। मैंने कभी सेफ खेलना या बस साथ देना नहीं सीखा। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं हूं और अगर बने रहने का मत...
तालिबान ने की पाकिस्तानी हमलों की निंदा, दी चेतावनी… कहा- सही वक्त पर देंगे मुंहतोड़ जवाब

तालिबान ने की पाकिस्तानी हमलों की निंदा, दी चेतावनी… कहा- सही वक्त पर देंगे मुंहतोड़ जवाब

Uncategorized
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan.) ने अपने पक्तिका, खोस्त और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना (Pakistan Air Force) द्वारा किए गए हवाई हमलों (Air strikes) की निंदा की है और इसे देश की संप्रभुता पर खुला हमला करार दिया है। तालिबान सरकार (Taliban government.) ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और पड़ोसी देशों के बीच स्वीकृत सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि वह उचित समय पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान इस आक्रामकता की कड़ी निंदा करता है और अपने हवाई क्षेत्र, क्षेत्र तथा नागरिकों की रक्षा को अपना वैध अधिकार मानता है। उचित समय पर आवश्यक प्रतिक्रिया दी जाएगी। सोशल मीडिया पर क्या लिखा?तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तानी सेन...
इस साल 4,000 से 6,000 नौकरियां कट करेगी HP इंक… AI अपनाने का किया ऐलान

इस साल 4,000 से 6,000 नौकरियां कट करेगी HP इंक… AI अपनाने का किया ऐलान

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। कंपनी एचपी इंक (Company HP Inc.) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह वित्तीय वर्ष 2025 तक दुनिया भर में 4,000 से 6,000 नौकरियां (Jobs cut) काटेगी। यह कदम कंपनी के ऑपरेशन्स को सुचारू बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) को अपनाने की योजना का हिस्सा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक इसका लक्ष्य उत्पाद विकास को तेज करना, ग्राहक संतुष्टि बढ़ाना और उत्पादकता में सुधार करना है। इस खबर के बाद, कंपनी के शेयरों में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई। नौकरियों पर क्या असल पड़ेगा?कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनरिक लॉरेस ने बताया कि यह कटौती मुख्य रूप से प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंटर्नल ऑपरेशन्स और कस्टमर केयर से जुड़ी टीमों को प्रभावित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से अगले तीन साल में कंपनी को लगभग 1 अरब डॉलर की बचत होने की उम्मीद है। इससे पहले फरवरी में भी एचपी ने एक पु...