निशब्द में अमिताभ के साथ इंटिमेट सीन शूट करना था गलती, राम गोपाल ने बताया संवेदनशील फिल्म
मुंबई। साल 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान नजर आई थीं। दिवंगत एक्ट्रेस जिया और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म उस वक्त विवादों में आई थी। अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच इंटिमेट सीन शूट करना उनकी गलती थी। उन्होंने कहा कि वो अमिताभ बच्चन की छवि के साथ ठीक नहीं बैठा था।
खास बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने कहा, “निशब्द का एक सीन है जहां एक बूढ़े आदमी को एक जवान लड़की से प्यार हो जाता है। वो अपने वक्त के लिए विवादास्पद था, खासकर अमिताभ बच्चन की छवि की वजह से। साफ है कि लोग ये ले नहीं पाए।”निशब्द को बताया संवेदनशील फिल्मराम गोपाल वर्मा ने निशब्द को अपनी सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक बताया। राम गोपाल वर्मा ने माना कि उस रोल में अमिताभ बच्चन को कास्ट...









