बिहार में नतीजों से पहले ये 3 फैक्टर दे रहे दोनों गठबंधनों को खुशी और गम
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) संपन्न हो चुके हैं अब बारी है वोटों की गिनती की। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना भी शुरू (Counting of Votes) हो गई है। इसके लिए चुनाव आयोग ने राज्य के 38 जिलों में स्थित कुल 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले गए थे। इस साल चुनावों में कुल 67.13 फीसदी का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। अधिकांश एग्जिट पोल में NDA सरकार की वापसी की संभावना जताई गई है।
हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के दावे किए गए हैं। इस बीच दोनों ही गठबंधन के लोग अपनी-अपनी सरकार बनने के दावे कर रहे हैं और उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से जहां महागठबंधन को बदलाव की बयार दिख रही है, वहीं NDA को फिर से अपनी सरकार की वापसी की स...









