Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

मृदुल तिवारी के एविक्शन को लोगों ने बताया गलत, बोले- बिग बॉस…


मुंबई। बिग बॉस 19 का 12 नवंबर का एपिसोड काफी इमोशनल रहा। घर में आई पब्लिक के कम वोट्स मिलने के चलते मृदुल तिवारी घर से बेघर हो गए। मृदुल तिवारी के एविक्शन पर सभी घरवालों की आंखों में आंसू थे। सबसे ज्यादा दुख गौरव खन्ना को पहुंचा। मृदुल के जाने के बाद गौरव खन्ना ने मृदुल के एविक्शन के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। अब सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मृदुल तिवारी का एविक्शन अनफेयर है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- मृदुल ने पूरे दिल से बीबी खेला और कुनिका, अशनूर और शहबाज से तो बहुत अच्छा खेला। ये स्क्रिप्टेड बिग बॉस मृदुल तिवारी के सफल जीवन के सामने कुछ भी नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मृदुल तिवारी तुम शानदार हो। अगर मृदुल नहीं तो बिग बॉस भी नहीं।
अनफेयर लगा मृदुल का एविक्शन

एक यूजर ने लिखा- मृदुल तिवारी ये शो आपके लिए नहीं था, आप इस घर में रहने के लिए बहुत ज्यादा अच्छे थे। एक ने लिखा- मृदुल तिवारी टॉप 5 में थे। बिग बॉस ने उनके साथ बहुत गलत किया। एक ने लिखा- सॉरी मृदुल। केवल 50 लोगों ने मृदुल का घर में रहना या नहीं रहना तय किया। ये एविक्शन पूरी तरह प्लान किया गया है।

बता दें, घर में आए लोगों के सामने कंटेस्टेंट्स को पिच देनी थी। मृदुल के साथ गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को स्पीच देने को मिली। गौरव, प्रणित और मृदुल में सबसे कम मृदुल को मिले। गौरव खन्ना मृदुल के जाने से काफी निराश लगे। वो कहते दिखे कि टास्क के दौरान उन्हें मृदुल को अपनी टीम में नहीं लेना चाहिए था। अमाल मलिक भी मृदुल तिवारी की तारीफ करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *