Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

अडानी का एक और दिवालिया कंपनी पर दांव… ज्यादा भुगतान का प्रस्ताव रख वेदांता को छोड़ा पीछे

अडानी का एक और दिवालिया कंपनी पर दांव… ज्यादा भुगतान का प्रस्ताव रख वेदांता को छोड़ा पीछे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वेदांता (Vedanta) को पछाड़कर दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स (Bankrupt Jaiprakash Associates) (JAL) के अधिग्रहण के लिए लेनदारों का समर्थन हासिल कर लिया है। हालांकि सितंबर में हुई इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में वेदांता 17,000 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ सबसे आगे था, लेकिन लेनदारों ने अडानी एंटरप्राइजेज को चुना क्योंकि उसने तुरंत अधिक भुगतान का प्रस्ताव रखा था। एक खबर के मुताबिक अडानी की बोली की कुल 'नेट प्रेजेंट वैल्यू' वेदांता के प्रस्ताव से लगभग 500 करोड़ रुपये कम थी। लेनदारों की एक समिति द्वारा तैयार स्कोर शीट में अडानी को सबसे अधिक अंक दिए गए, हालांकि कुछ बैंकों ने इस स्कोरिंग प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अधिग्रहण की दौड़ में अन्य दावेदारइस अधिग्रहण की दौड़ में अडानी और वेदांता के अलावा डालमिया भारत, जिंदल पावर और PNC इन्फ्राटेक जैसी...
Bihar: नीतीश कुमार 8 बार के MLA को बनाने चाहते हैं स्पीकर.. BJP पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को

Bihar: नीतीश कुमार 8 बार के MLA को बनाने चाहते हैं स्पीकर.. BJP पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में नई सरकार (New Government ) के गठन को लेकर कवायद अंतिम चरण में है। 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी में भव्य शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि, शपथ ग्रहण से पहले एनडीए के दो प्रमुख घटकों (भाजपा और जेडीयू) के बीच कैबिनेट विभागों के आवंटन और विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर गहन विचार-विमर्श और खींचतान जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू ने विधानसभा स्पीकर पद के लिए आलम नगर से आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के नाम का सुझाव दिया है। वहीं, भाजपा अपनी पार्टी से पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को इस प्रतिष्ठित पद पर देखना चाहती है। आपको बता दें कि वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किश...
दिल्ली की जहरीली हवा बन रही जानलेवा… एस्म से चिकित्सक बोले.. हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात

दिल्ली की जहरीली हवा बन रही जानलेवा… एस्म से चिकित्सक बोले.. हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एम्स (AIIMS) के चिकित्सकों ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति (Current Pollution Situation) को स्वास्थ्य आपातकाल (Health Emergency) करार देते हुए चेतावनी जारी की है। मंगलवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 374 यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत मोहन ने कहा कि सांस के जिन पुराने मरीजों की बीमारी स्थिर थी वे बढ़ी हुई बीमारी के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहले जो खांसी महज तीन-चार दिन में ठीक हो जाती थी वह तीन-चार सप्ताह तक चल रही है। यह स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात हैं। डॉक्टर मोहन ने कहा कि प्रदूषण को जब तक सभी हेल्थ इमरजेंसी नहीं मानेंगे तब तक यह समस्या दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा, हमें और कड़े कदम उठाने की जरूरत है। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 क...
MP: उमा भारती ने की CM के इस फैसले की सराहना…. कहा- ‘लोक राज’ को महत्व देते हैं मोहन यादव

MP: उमा भारती ने की CM के इस फैसले की सराहना…. कहा- ‘लोक राज’ को महत्व देते हैं मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र (Ujjain Simhastha area) में जमीन अधिग्रहण से संबंधित नीति को निरस्त करने के राज्य सरकार के फैसले की मंगलवार को जमकर सराहना की और कहा कि यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ‘लोक राज’ को महत्व देते हैं। उन्होंने यह बात राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में जमीन अधिग्रहण से संबंधित नीति को निरस्त करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। पत्रकारों के पूछे सवाल का जवाब में उन्होंने कहा, ‘अच्छा है ना, यह फैसला वापस ले लिया। यह तानाशाह की सरकार थोड़े ही है।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार लोकतंत्र से बनती है और लोकमत से चलती है। मोहन जी ने लोक लाज रखा है। उन्होंने लोकराज की मर्य...
MP: सिवनी जिले के हवाला लूट कांड मामले में DSP समेत 4 और गिरफ्तार

MP: सिवनी जिले के हवाला लूट कांड मामले में DSP समेत 4 और गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni district) में हुई 2.96 करोड़ रुपए के हवाला के पैसों की लूट मामले SIT ने मंगलवार को एक DSP और मुख्य आरोपी (Main Accused) के एक रिश्तेदार समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को 20 नवंबर, गुरुवार तक दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिनमें 11 पुलिस वाले शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए SIT इंचार्ज और क्राइम ब्रांच जबलपुर के एएसपी जितेन्द्र सिंह (ASP Jitendra Singh) ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों में बालाघाट हॉक फोर्स के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पंकज मिश्रा, जबलपुर क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल प्रमोद सोनी, जबलपुर का हवाला कारोबारी पंजू गिरी गोस्वामी और मुख्य आरोपी SDO पूजा पांडे क...
MP: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला… 13 जिलों में बनेंगे आयुष अस्पताल, 373 नए पद सृजित

MP: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला… 13 जिलों में बनेंगे आयुष अस्पताल, 373 नए पद सृजित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 12 जिलों में 50 बिस्तर और बड़वानी जिले में 30 बिस्तर वाला अस्पताल खोलने का फैसला किया है, साथ ही इनके संचालन के लिए 373 नियमित पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। यह फैसला प्रदेश की राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल (State Cabinet) की बैठक में लिया गया। इसके अलावा 806 ह्यूमन रिसोर्स सर्विस को कॉल बेसिस पर मंजूरी दी गई। मंजूर की गई पोस्ट्स में 52 क्लास-1 पोस्ट, 91 क्लास-2 पोस्ट और 230 क्लास-3 पोस्ट शामिल हैं। इसके अलावा ह्यूमन रिसोर्स के लिए मंजूर सर्विस में 91 क्लास-2 पोस्ट, 117 क्लास-3 पोस्ट और 598 क्लास-4 पोस्ट शामिल हैं। इन ह्यूमन रिसोर्स का मैनेजमेंट नेशनल आयुष मिशन के ज़रिए किया जाएगा। इन जि...
भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

भाजपा की 2014 से भी ज्‍यादा ताकत, जानें देशभर में पार्टी के कितने विधायक

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी पिछले 11 सालों से देश में सत्ता में है। वहीं 15 से अधिक राज्यों में भी अभी बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का शासन है। 2014 से बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ती गई है। वर्तमान में बीजेपी के 1600 से अधिक विधायक हैं। हम यह कह सकते हैं कि बीजेपी का स्वर्णिम काल चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई और उसके 89 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।2014 से बढ़ती गई बीजेपी की ताकत देश भर में अब बीजेपी के विधायकों की संख्या 1654 हो गई है। वहीं 2014 के बाद से कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस ने 1985 में रिकॉर्ड बनाया था लेकिन अब बीजेपी लगातार बढ़ती जा रही है और 2027 तक देश भर में उसके 1800 से अधिक विधायक हो जाएंगे। बीजेपी के पोस्ट के अनुसार वर्ष 2014 में बीजेपी के पूरे देश में 1035...
डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

मनोरंजन
नई दिल्ली। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने चार साल पहले फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह साजिद नाडियाडवाला की सनकी मूवी में नजर आने वाले थे. हालांकि, यह फिल्म बन नहीं पाई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अहान के ज्यादा एंटॉराज (स्टाफ या फिर टीम का खर्चा) के कारण उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई. अब इस मामले में अहान शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा कर दिया है. अहान शेट्टी ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरे बारे में ऐसे आर्टिकल लिखे गए थे, जिनमें कहा गया कि मेरी एंटॉरज कॉस्ट बहुत ज्यादा है और इसी वजह से कुछ फिल्में नहीं बन पाईं. लेकिन इनमें से कुछ भी सच नहीं था. मुझे यह पता था. मेरे करीबी लोगों को पता था और मेरे प्रोड्यूसर्स को भी पता था. लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको थोड़ी मोटी चमड़ी वाला होना पड़ता है.’हर किसी का अपनी राय देने का हकअहान शेट्टी ने अपनी ...
नाइजीरिया में हथियारों के दम पर स्कूल से 25 लड़कियों को उठाकर ले गए बदमाश

नाइजीरिया में हथियारों के दम पर स्कूल से 25 लड़कियों को उठाकर ले गए बदमाश

Uncategorized
नाइजीरिया। अफ्रीका के नाइजीरिया में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक हाईस्कूल पर सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस स्कूल अपहरण कांड में एक कर्मचारी की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तरी नाइजीरिया में बढ़ते अपहरणों के बीच यह घटना अभी किसी संगठन ने स्वीकार नहीं की है। पुलिस ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हथियारबंद अपराधी अचानक छात्रावास में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में उन्होंने 25 छात्राओं को उनके बिस्तरों से खींचकर ले लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। घटनास्थल पर एक कर्मचारी को गोली लगने से तत्काल मौत हो गई, वहीं दूसरे घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज ज...
लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

लालू यादव की बेटियां क्या करती है, कौन राजनीति में है या नहीं ? जानिए

राज्य, राष्ट्रीय
दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से लालू यादव के परिवार में संघर्ष छिड़ा हुआ है। पूर्व सीएम और पिता लालू यादव को किडनी डोनेट करनी वालीं रोहिणी आचार्य घर से निकल गई हैं। यहां तक कि अपने जैसी बेटी किसी परिवार में ना हो, जैसी मन्नत मांगकर उन्होंने परिवार के संग्राम को सरेआम कर दिया है। भाइयों में बड़े तेज प्रताप तो पहले ही नाराज हैं और अलग दल बनाकर हार चुके हैं। खबर यहां तक आई कि परिवार के झगड़े के बाद तीन और बहनें भी लालू यादव का घर छोड़कर ससुराल के लिए निकली हैं। इस झगड़े को परिवार के मतभेदों से ज्यादा सत्ता के लिए संग्राम के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें कुछ बेटियां भी शामिल हैं तो लोग उनका भी परिचय जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं, लालू यादव की कौन सी बेटी क्या करती है और उनके कितने दामाद राजनीति में सक्रिय हैं…मीसा भारती और उनके इंजीनियर पति शैलेष लालू यादव की सबसे बड़ी बे...