सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में बनी मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त
Uncategorized
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।घरेलू शेयर बाजार ने इस हफ्ते भी मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 1,293.65 अंक (1.59%) चढ़कर 82,500.82 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 391.10 अंक (1.57%) बढ़कर 25,285.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी, घरेलू निवेशकों (DII) की लगातार खरीद, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर प्रगति और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के चलते बाजार में पूरे सप्ताह सकारात्मक माहौल बना रहा।
लार्ज कैप शेयरों में बढ़तबीएसई लार्ज कैप इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 1.40% बढ़ा। इस इंडेक्स में मैक्स हेल्थकेयर, डिवीज लेबोरेट्रीज, पॉलिकैब इंडिया, एटरनल, एलटी माइंडट्री, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इ...








