Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 17, 2025

आईटीबी एशिया 2025 में चमका मध्य प्रदेश, ‘अतुल्य भारत’ के हृदय ने सिंगापुर में दिखाया पर्यटन का दम

आईटीबी एशिया 2025 में चमका मध्य प्रदेश, ‘अतुल्य भारत’ के हृदय ने सिंगापुर में दिखाया पर्यटन का दम

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन को मिली सराहना भोपाल । मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ट्रैवल ट्रेड शो आईटीबी एशिया 2025 में प्रमुख भागीदारी कर रहा है। 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित आईटीबी एशिया में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन सिंगापुर गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया। इस अवसर पर सिंगापुर गणराज्य में भारत के उच्चायोग में प्रथम सचिव (वाणिज्य) श्री टी. प्रभाकर भी उपस्थित थे। यह आयोजन मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और साहसिक गंतव्य के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत करने और साझेदारियों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईटीबी एशिया में मध्य प्रदेश पर्यटन का प्रतिनिधित्व अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व त...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 193 करोड़ रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले के 02 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम किसानों के खाते में अंतरण करेंगे।...
मध्‍य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मध्‍य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश के आसार है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज बारिश की चेतावनी कहीं भी नहीं है। हालांकि चार दिन पहले ही मानसून ने पूरे प्रदेश से वापसी कर ली है, लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे लगे लक्षद्वीप क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। 19 अक्टूबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वहीं हवाओं का रुख पूर्वी बना हुआ है। जिससे बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार और शनिवार (17-18 अक्टूबर) को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, खंडवा, झाबुआ, ...
सैमसंग गैलेक्‍सी M17 5G की भारत में बिक्री शुरू

सैमसंग गैलेक्‍सी M17 5G की भारत में बिक्री शुरू

Uncategorized
गुरुग्राम! सैमसंग ने आज घोषणा की है कि भारत के उपभोक्ता आज से हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी M17 5G  को खरीद सकते हैं। गैलेक्सी M17 5G अमेज़न, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा, जहां 4/128 जीबी वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपये से शुरू है। 6/128 जीबी वैरिएंट 13,999 रुपये और 8/128 जीबी वैरिएंट 15,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता प्रमुख बैंकों/एनबीएफसी पार्टनर्स के माध्यम से आसान ईएमआई ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं, उन्‍हें 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिलेगा। गैलेक्सी M17 5G, सैमसंग के भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक गैलेक्सी M16 5G की सफलता पर आधारित है, और सैमसंग की उस विरासत को आगे बढ़ाता है जो आधुनिक एआई इनोवेशन्स को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाती है। यह 10,000 – 15,000 रुपये के सेगमेंट में “नो शेक कैमरा” के साथ आता है, जि...
भ्रूण लिंग परीक्षण करता हुआ शिक्षा विभाग का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रूण लिंग परीक्षण करता हुआ शिक्षा विभाग का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश
मुरैना । मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग परीक्षण कर रहे युवक को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य विभाग के दल ने पकड़ लिया। मौके से ही पोर्टेविल मशीन, जैल व अन्य उपकरण सहित जांच के बदले ली गई 7 हजार रूपये की राशि बरामद की है। मुरैना एवं ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग दल द्वारा की गई इस कार्यवाही में पकड़े गये युवक का साथी फरार हो गया। महिला का परीक्षण करने वाला युवक चिकित्सा व स्वास्थ्य से संबम्ध न होकर शिक्षा विभाग ने भृत्य के पद पर कार्यरत है। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दल द्वारा दी जा रही है। विगत कुछ समय से भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचनायें स्वास्थ्य विभाग को मिल रहीं थी, जिसके आधार पर मुरैना ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही थी। शुक्रवार सुबह भ्रूण लिंग की जांच करने वाले की सूचना मिलते ही महिला बाल विकास विभाग के मा...
‘थामा’ की कहानी है 1000 साल पुराने बेताल मिथक पर आधारित

‘थामा’ की कहानी है 1000 साल पुराने बेताल मिथक पर आधारित

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ एक अनोखे विषय पर आधारित है, जो भारतीय मिथक और इतिहास से जुड़ा है। यह फिल्म 1000 साल पुराने एक प्राचीन मिथक पर आधारित है, जिसे भारतीय लोककथाओं में 'बेताल' की कहानी के रूप में जाना जाता है। खास बात यह है कि इस कहानी का इतिहास हॉलीवुड के वैम्पायर कथानकों से भी पुराना और गहरा है।‘थामा’ की कहानी की पृष्ठभूमि‘थामा’ की कहानी एक ऐसे रहस्यमय और प्राचीन मिथक पर आधारित है, जो लगभग 1000 साल पुराना है। यह मिथक भारत के लोककथाओं में ‘बेताल’ के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें एक विचित्र प्रेत या आत्मा की गाथा है। यह कहानी न केवल भारतीय लोककथाओं का हिस्सा है, बल्कि इसकी जड़ें इतनी पुरानी हैं कि इसे हॉलीवुड के वैम्पायर जैसी आधुनिक हॉरर कहानियों से भी अधिक ऐतिहासिक माना जाता है।बेताल की कथाएं आम तौर पर रोमांचक, रहस्यमय और दार्...
पान मसाले की ऐड क्यों करते हैं शाहरुख? जानिए बादशाह का सवाल का जवाब

पान मसाले की ऐड क्यों करते हैं शाहरुख? जानिए बादशाह का सवाल का जवाब

मनोरंजन
मुंबई। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा है, ‘शाहरुख खान अब एक अरबपति बन चुके हैं। सही सुना आपने! रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। फिर उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें पान मसाले जैसी हानिकारक चीज का ऐड करना पड़ रहा है?’ ध्रुव राठी के इस वीडियो पर शाहरुख के फैंस कमेंट कर रहे हैं।शाहरुख खान का जवाब एक फैन ने कमेंट सेक्शन में शाहरुख के पुराने इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है जिसमें शाहरुख इस सवाल का जवाब देते सुनाई दे रहे हैं। शाहरुख सफाई देते हुए कहते हैं, “अगर स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स का विज्ञापन न करें क्योंकि बच्चे उससे प्रभावित होकर पीने लगते हैं तो मैं कहूंगा कि आप इसका प्रोडक्शन ही बंद कर दें। अगर स्मोकिंग बुरी चीज है, तो सिगरेट बनने ही मत दो। अगर आप इसका प्रोडक...
पंकज धीर के निधन से टूटे ऑनस्क्रीन भाई पुनीत इस्सर

पंकज धीर के निधन से टूटे ऑनस्क्रीन भाई पुनीत इस्सर

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। महाभारत में कर्ण का किरदार निभा चुके पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया है जिससे पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंकज के साथ महाभारत में काम कर चुके एक्टर और उनके दोस्त पुनीत इस्सर भी काफी दुखी हैं। शो में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था। पुनीत ने बताया कि कैसे दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था।हम रियल लाइफ में भी भाई थेपनीत ने पंकज के कैंसर को लेकर बात की और कहा, ‘पंकज सिर्फ शो में मेरे भाई नहीं थे बल्कि ऑफ स्क्रीन भी थे। काफी लंबे समय से हमारा परिवार भी एक-दूसरे को अच्छे से जानता है। कुछ सालों से वह कैंसर से पीड़ित थे। एक बार वह ठीक भी हो गए थे, लेकिन पिछले साल दोबारा कैंसर हो गया और तबसे वो ट्रीटमेंट दोबारा चल रहा था। अब मैंने अपने भाई को खो दिया है।’दोनों इस नाम से बुलाते थे एक-दूसरे को पुनीत ने आगे कहा, ‘हमारा दोस्ती महाभारत बनाते हुए हुई। वह मुझे पुनी...
इस कंटेस्टेंट ने दी ‘बिग बॉस’ को धमकी, बोले-टेंटुआ दबा देगा कि…’

इस कंटेस्टेंट ने दी ‘बिग बॉस’ को धमकी, बोले-टेंटुआ दबा देगा कि…’

Uncategorized
मुंबई। Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो कंटेस्टेंट की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर में नए कैप्टन को लेकर कैप्टेंसी टास्क हुआ, जो काफी घमासान रहा। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर खान अली के बीच जमकर हाथापाई हुई। लेकिन कैप्टन की बाजी बसीर मार ले गए। इसी बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक बिग बॉस को डायरेक्ट धमकी देते नजर आ रहे हैं। अमाल की बात सुनकर घरवाले ही नहीं फैंस भी शॉक्ड नजर आए।अमाल ने दी बिग बॉस को डायरेक्ट धमकी 'बिग बॉस 19' के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है। ये प्रोमो काफी चर्चा में बना हुआ है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह बिग बॉस का अलार्म बजता है और जीशान कादरी अपना हाथ उठाकर बताते हैं कि वो जग गए ह...
दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई हैं जिनमें से कुछ चली नहीं तो कुछ सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।बॉलीवुड फिल्मेंदिवाली पर अब तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ बड़ी हिट रही हैं तो बताते हैं आपको उन फिल्मों के बारे में।बाजीगर1993 में रिलीज हुई बाजीगर फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और यह ब्लॉकबस्टर थी।दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी दिवाली पर रिलीज हुई थी और यह भी ब्लॉकबस्टर थी।राजा हिंदुस्तानी1996 में रिलीज हुई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी ब्लॉकबस्टर थी।घातकउसी साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म घातक भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और यह सुपरहिट थी।दिल तो पागल है1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान, म...