Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 16, 2025

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

मनोरंजन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार रफ्तार से बढ़ रही है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 12वें दिन इसका कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये था। इस तरह फिल्म ने महज 13 दिनों में कुल 465.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तेजी से बढ़ती कमाई के साथ 'कांतारा चैप्टर 1' कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने सलमान खान की 'टाइगर 3' (464 करोड़ रुपये) और थलापति विजय की 'द गोट' (457 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ ...
मास से मिले दो और शव रेडक्रॉस ने इजराइल को सौंपे, समूह ने कहा-सभी मृत बंधक वापस, दावे पर ट्रंप भड़के

मास से मिले दो और शव रेडक्रॉस ने इजराइल को सौंपे, समूह ने कहा-सभी मृत बंधक वापस, दावे पर ट्रंप भड़के

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। हमास ने रेडक्रॉस को दो और बंधकों के सौंप दिए। इसके बाद रेडक्रॉस के अधिकारियों ने दोनों शव इजराइली सेना को सौंप दिए। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इसकी पुष्टि की। हमास ने दावा किया है कि उसने अब सभी मृत बंधकों को वापस कर दिया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, शवों को पहचान के लिए अबू कबीर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन ले जाया गया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायल को रोके रखा है। अगर हमास समझौते को बरकरार नहीं रखता तो इजराइल की फिर गाजा पट्टी में वापसी होगी। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइली अधिकारियों ने कहा कि हमास की तरफ से सौंपे गए चौथे शव की पहचान फिलीस्तीनी नागरिक के तौर पर हुई है। वह बंधक नहीं था। आईडीएफ ने कहा कि युद्धविराम समझौते के तहत हमास को सभी जीवित और मृत बंधकों को सोमवार तक...
बांग्लादेश में जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह कराने के समय पर राजनीतिक दलों में गतिरोध

बांग्लादेश में जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह कराने के समय पर राजनीतिक दलों में गतिरोध

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश में जुलाई चार्टर पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह कराने के समय को लेकर राजनीतिक असहमति अंतरिम सरकार धर्मसंकट में है। संकेत हैं कि मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस जल्द ही निर्णायक हस्तक्षेप कर सकते हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने फरवरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय चुनाव के दिन ही जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव रखा है। इसके उलट बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) जैसी पार्टियां जनमत संग्रह चुनाव से पहले कराने की मांग कर रही हैं। जमात और एनसीपी का तर्क है कि चार्टर पर जनता की राय मतदान से पहले जाननी चाहिए। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिम सरकार कल (शुक्रवार) जुलाई के राष्ट्रीय (जुलाई) चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाली है इसे कैसे लागू किया जाए, इस पर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद बने हुए हैं। इन मतभेदों को पाटने और हस्ताक्षर से पहले अनि...
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 4.90 लाख बच्चों को नि:शुल्क साइकिल

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 4.90 लाख बच्चों को नि:शुल्क साइकिल

मध्य प्रदेश
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष किया 215 करोड़ बजट का प्रावधान भोपाल! प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन दर और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में इस शैक्षणिक सत्र में 4 लाख 90 हजार बच्चों को साइकिल का वितरण किया गया है। इस वर्ष विभाग ने योजना के लिये 215 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है। योजना के माध्यम से उन बच्चों को नि:शुल्क साइकिल का लाभ दिया जा रहा है, जिन्होंने कक्षा-5 और कक्षा-8 उत्तीर्ण कर ली है। ऐसे विद्यार्थियों के अगली कक्षा की दूरी मजरे टोले की दूरी 2 किलोमीटर या उसे अधिक की दूरी पर हो उन्हीं बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में उन बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है जो छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही है। बच्चों को साइकिल की सुविधा स्कूल आने-जाने के लिये प्रदान की गई ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर बधाई दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर बधाई दी

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बल ने अद्वितीय बहादुरी, अदम्य साहस और त्याग के नव प्रतिमान स्थापित करते हुए देश की सुरक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आतंकरोधी अभियानों और जोखिम भरे मिशनों में प्राण न्यौछावर करने वाले कमांडोज को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है।...
गाजा शांति प्रस्ताव पास…. फिर भी हमास ने घुटनों पर बैठाकर 8 लोगों को मारी गोली

गाजा शांति प्रस्ताव पास…. फिर भी हमास ने घुटनों पर बैठाकर 8 लोगों को मारी गोली

Uncategorized
तेल अवीव। गाजा शांति प्रस्ताव (Gaza Peace Proposal) मिस्र (Egypt) की धरती पर पारित हो गया है। इसमें अमेरिका (America), तुर्की (Türkiye) और मिस्र (Egypt) और कतर (Qatar) शामिल थे। इसके अलावा अन्य कई देशों ने सहमति जताई और इजरायल भी राजी है। सीजफायर का ऐलान हो चुका है और हमास ने हथियार छोड़न पर सहमति जताई है। फिर भी जमीन पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हमास का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। इसमें दिखता है कि हमास के हथियारबंद कमांडर 8 लोगों को घुटनों पर बिठाकर गोली मार देते हैं। इन लोगों के हाथ बंधे होते हैं और उनकी आंखों पर भी पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद उन्हें घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर किया जाता है। फिर उनके सिरों में गोलियां मार दी जाती हैं। गोलियों की इन तड़तड़ाहट के बीच भीड़ की ओर से अल्लाह हू अकबर के नारे लगते सुने जा रहे हैं। इस वीडियो सोशल मीडि...
RBI का दूसरा चरण …. 3 जनवरी से 3 घंटे में ही क्लियर हो जाएंगे चेक

RBI का दूसरा चरण …. 3 जनवरी से 3 घंटे में ही क्लियर हो जाएंगे चेक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों (Bank Customers) के चेक तीन जनवरी से तीन घंटे में ही क्लियर (Cheque Cleared within three hours) हो जाएंगे। इसके लिए आरबीआई (RBI) ने बैंकों (Banks) को अहम बदलाव करने के लिए कहा है। आरबीआई ने चेक क्लिरेंस के दो चरण निर्धारित किए हैं। पहला चरण लागू हो चुका है, जिसमें सुबह को जमा हुआ चेक शाम तक क्लियर हो रहा है। दूसरा चरण जनवरी से लागू होगा। इसमें चेक लगाने के बाद तीन घंटे में धनराशि उस खाते में जमा होगी, जिसके नाम पर चेक दिया गया है। अलर्ट बंद करने की तैयारी :बैंकों ने आरबीआई से एसएमएस अलर्ट के नियम बदलने की मंजूरी मांगी है। बैंक चाहते हैं, 100 रुपये से कम के लेनदेन पर एसएमएस अलर्ट भेजना जरूरी न हो। भुगतान के लिए खाते में पर्याप्त राशि जरूरीआरबीआई चेक भुगतान की प्रक्रिया को पहले से और तेज बनाने जा रहा है। तीन जनवरी से चेक तीन घंटे में ही क्लियर हो जाएगा। लेकिन च...
EPFO ने नौकरी छोड़ व्यवसाय करने वाले को दी बड़ी राहत… PF निकासी की समस्या हुई दूर

EPFO ने नौकरी छोड़ व्यवसाय करने वाले को दी बड़ी राहत… PF निकासी की समस्या हुई दूर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization- EPFO) की ओर से बुधवार को जारी किए गए स्पष्टीकरण से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत (Big relief Employees) मिली है, जो नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय या कारोबार शुरू करने की तैयारी में थे। पहले दावा किया जा रहा था कि नौकरी छोड़ने के 12 महीने बाद ही पूरी रकम निकाली जा सकेगी। नियमों में बड़े बदलावगौरतलब है कि ईपीएफओ ने हाल ही में पीएफ निकासी के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। खासतौर पर नौकरी छोड़ने या हटाए जाने की स्थिति में कर्मचारी पीएफ खाते से 12 महीने बाद रकम निकाल सकेगा। इसी तरह पेंशन खाते (ईपीएस) से 36 महीने बाद निकासी संभव होगी। पहले दोनों फंड के लिए यह समयसीमा दो महीने थी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में भ्रम और उलझन की स्थिति बन गई थी। विपक्ष ने भी इसका विरोध किया था। अब इस नियम के बारे में विस्तार से बताते हुए...
टैरिफ विवाद: US के निशाने पर अब चीनी एयरलाइंस, रूस से होकर जाने वाली फ्लाइट्स पर बैन की तैयार..

टैरिफ विवाद: US के निशाने पर अब चीनी एयरलाइंस, रूस से होकर जाने वाली फ्लाइट्स पर बैन की तैयार..

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। चीन और अमेरिका (China and America) के बीच टैरिफ विवाद (Tariff Dispute) जारी है। टैरिफ युद्ध के बीच एक नया मुद्दा सामने आ गया है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें चीन की एयरलाइंस कंपनियों (Chinese Airlines Companies.) को रूस के ऊपर से होकर अमेरिका आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। इस पर चीन की प्रमुख सरकारी एयरलाइंस ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिका का कहना है कि ऐसी उड़ानें चीनी एयरलाइंस को अमेरिकी कंपनियों से अधिक लाभ देती हैं, क्योंकि अमेरिकी फ्लाइट्स रूसी एयरस्पेस का उपयोग नहीं कर सकतीं। अमेरिका ने स्पष्ट किया कि रूस के हवाई क्षेत्र से गुजरने पर चीनी विमानों को समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होती हैं। बता दें कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के जवाब में मॉस्को ने अमेरिकी और अधिकांश यूरोपी...
MP: मुरैना में दिनदहाड़े डाका….घरवालों को बंधक बनाकर 10 लाख कैश, 12 तोला सोना ले उड़े बदमाश

MP: मुरैना में दिनदहाड़े डाका….घरवालों को बंधक बनाकर 10 लाख कैश, 12 तोला सोना ले उड़े बदमाश

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। मुरैना के एक घर में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाशों (Armed criminals.) ने डाका डाल दिया। उन्होंने हथियारों के बल पर घर के लोगों को डरा-धमका और बंधक बनाकर 10 लाख रुपए नकद और 12 तोला सोना लूट ले गए। शहर में इतनी बड़ी लूय की घटना के बाद सनसनी मच गई। घटना के बाद एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता (Mawa businessman Naval Kishore Gupta) की बेटी सिमरन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कि दुकान से पापा के लिए कोई खाना लेने आया होगा। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, एक नहीं बल्कि 5 हथियारबंद बदमाश धक्का देकर सीधे अंदर घुस आए। उन्होंने मेरे मुंह में कट्टा अड़ाकर मुझे बंधक बना लिया। ...