एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने नया कुबोटा एमयू4201 ट्रैक्टर लॉन्च किया
Uncategorized
कुबोटा ने कुबोटा ब्रांड के अंतर्गत एक नया ट्रैक्टर, ‘कुबोटा एमयू4201’ लॉन्च किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने भारत में 41-44 हॉर्सपॉवर की श्रेणी में प्रवेश कर लिया है। भारत में कंपनी तीन ट्रैक्टर ब्रांड, फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा पेश करती है। यह नया कुबोटा ट्रैक्टर हॉलेज सहित विभिन्न कृषि अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाईन किया गया है। इस ट्रैक्टर में रोटावेटर, डिस्क हैरो जैसे अनेक उपकरण लगाए जा सकते हैं।
जापानी इंजीनियरों द्वारा डिज़ाईन किए गए इस नए ट्रैक्टर में वो सभी प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं, जो कुबोटा ट्रैक्टर की 45-55 हॉर्सपॉवर श्रेणी में मिलते हैं। इनमें फ्लैट डेक, सस्पेंडेड पैडल, बैलेंसर शाफ्ट, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और ड्युअल क्लच शामिल हैं।
कंपनी ने क्रमशः कुबोटा एमयू4501 और कुबोटा एमयू5502 ट्रैक्टर के अपग्रेडेड वर्ज़न भी लॉन्च किए। इन ट्रैक्टरों में हाई-क्वालिटी जापानी लि...









