Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने वैंकट कल्याण निर्देशित अलौकिक थ्रिलर ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। रहस्य, डर और पुरातन लोककथाओं की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक गहरे, रोमांचक और रहस्यमय संसार में ले जाने वाली है।

7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में होगी रिलीज

इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि दिव्या खोसला कुमार एक विशेष भूमिका में होंगी। फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

काला जादू और श्राप की रहस्यमयी कहानी

‘जटाधारा’ की कहानी उस दुनिया की झलक दिखाती है जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक घातक शक्ति है जो इंसान के नियंत्रण से परे जाकर विनाश का कारण बनती है। यह कहानी भूली-बिसरी लोककथाओं, प्राचीन अनुष्ठानों और श्रापित आत्माओं के इर्द-गिर्द घूमती है। खजाने की खोज के दौरान एक भयावह संसार के दरवाजे खुलते हैं, जहां आस्था और विज्ञान की सीमाएं धुंधली पड़ जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *