Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 25, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ की दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के पहले दिन की सभी को बधाई। उन्होंने छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना की है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि करें।...
मध्‍यप्रदेश में उग रहा लाल सोना: टमाटर उत्पादन में देश में NO.-1 MP

मध्‍यप्रदेश में उग रहा लाल सोना: टमाटर उत्पादन में देश में NO.-1 MP

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। कैश क्राप प्रोडक्शन को किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। यही कारण है कि सबके किचन की डेली नीड टमाटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई-PMFME) योजना के माध्यम से टमाटर की फसल पर आधारित लघु उद्योगों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। टमाटर के बीज पर सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस अनुदान से किसानों को बड़ा संबल मिल रहा है। योजना का लाभ लेकर हमारे किसान भाई आत्मनिर्भर बनकर समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।...
KBC 17 अमिताभ बच्चन से खराब बर्ताव करने वाले बच्चे ने मांगी मांफी, वजह भी बताई ?

KBC 17 अमिताभ बच्चन से खराब बर्ताव करने वाले बच्चे ने मांगी मांफी, वजह भी बताई ?

मनोरंजन
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अपने बर्ताव की वजह से ट्रोल हुए चाइल्ड कंटेस्टेंट इशित भट्ट के नाम से लिखी गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक बयान जारी करके माफी मांगी है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे इशित भट्ट बड़े रूखे और बदतमीजी भरे लहजे में अमिताभ बच्चन से बात करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इशित भट्ट को ओवर स्मार्टनेस दिखाने और 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन से बदतमीजी से बात करने के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।अमिताभ ओर KBC से मांगी माफी? इंडिया फोरम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है, "सभी को नमस्कार, मैं कौन बनेगा करोड़पति में अपने व्यवहार के लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे पता है कि मेरे बोलने के तरीके से कई लोगों को ठेस पहुंची, निराशा हुई या उनका अपमान हुआ, और मुझे इसका बहुत अफसोस है।" इसके आगे...
कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ? फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा

कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ? फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ, कैसे आग लगी और कैसे बस में विस्फोट हुआ? इन सबको लेकर जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि चिन्नाटेकुर के पास वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी आग कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी. उन्होंने मूल रूप से यह पहचाना है कि लगेज केबिन में रखे सैकड़ों मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई. बता दें कि कुरनूल बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार तड़के की है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बस आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई. बाइक का तेल टैंक का ढक्कन उड़ गया और पेट्रोल लीक होने लगा. जैसे ही बस ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा, सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं. उसी समय पेट्रोल में आग लग गई और वह तेजी से फैल गई. सबसे पहले लगेज केबिन...
रूसी तेल के बिना भी मोर्चा संभालने को तैयार भारतीय कंपनियां, रिलायंस ने बनाया नया प्‍लान

रूसी तेल के बिना भी मोर्चा संभालने को तैयार भारतीय कंपनियां, रिलायंस ने बनाया नया प्‍लान

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रूसी तेल निर्यातक कंपनियों रोजनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपने रिफाइनरी संचालन को बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इन प्रतिबंधों का असर भारत में ईंधन उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियां जैसे- इंडियनऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम बढ़ी हुई लागत को कुछ समय तक अपने स्तर पर ही हैंडल कर सकती हैं।अमेरिकी OFAC नोटिफिकेशन की समीक्षा में जुटे रिफाइनर्समीडिया सूत्रों के हवाले से लिखा है कि देश की तेल कंपनियां अमेरिकी प्रतिबंधों के असर को अच्छे से अध्ययन कर रही हैं- खासकर भुगतान चैनलों और अन्य अनुपालन आवश्यकताओं के संदर्भ में। कंपनियां साथ ही अपनी रिफाइनरियों को 21 नवंबर की कटऑफ तिथि के बाद रूसी कच्चे तेल के बिना संचालन क...
नीलाम होगा नेपोलियन बोनापार्ट का हीरा, राजकुमारी की अंगूठी भी होगी नीलाम

नीलाम होगा नेपोलियन बोनापार्ट का हीरा, राजकुमारी की अंगूठी भी होगी नीलाम

Uncategorized
जेनेवा । फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट का नाम आपने भी जरूर सुना होगा। वही, नेपोलियन, जिसे वॉटरलू के युद्ध में हार का सामना करना पड़ा था। अब नेपोलियन बोनापार्ट का एक हीरा नीलाम होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस हीरे को वॉटरलू के युद्ध से निकाला गया था। नवंबर में पहली बार इसकी नीलामी होगी। इस नीलामी में नेपोलियन के ब्रोच के अलावा एक हीरे की अंगूठी भी आकर्षण का केंद्र होगी। यह अंगूठी कभी अंतिम ओटोमन राजकुमारियों में से एक, नेस्लिशाह सुल्तान की थी। यह वो फ्रांसीसी रत्न नहीं हैं, जिन्हें इस सप्ताह लूव्र म्यूजियम से चुराया गया था। बल्कि यह वो हीरे हैं, जिन्हें नेपोलियन ने खुद छोड़ दिया था। 1815 में वॉटरलू के युद्ध में जबर्दस्त हार के बाद नेपोलियन युद्धस्थल से भाग निकला था। इसके बाद इस हीरे को युद्ध में जीतने वाले प्रूसिया के राजा के वंशजों ने सदियों तक रखा था। अब 12 नवंबर को जेनेवा में ...
दोस्ती का हाथ बढ़ाकर बॉर्डर के पास चीन बना रहा मिलिट्री कॉम्प्लेक्स

दोस्ती का हाथ बढ़ाकर बॉर्डर के पास चीन बना रहा मिलिट्री कॉम्प्लेक्स

Uncategorized
मुंबई। बॉर्डर पर विवाद के चलते पांच सालों तक तनाव रहने के बाद हाल के समय में चीन और भारत के बीच संबंध बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं की भी मुलाकात हुई, लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक तरफ जहां वह भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर पीठ पर छूरा घोंपने की भी कोशिश कर रहा है। दरअसल, सैटेलाइट इमेज से पता चला है कि चीन पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील के पूर्वी किनारों पर एक मिलिट्री से जुड़ा कॉम्प्लेक्स बना रहा है, जोकि जल्द ही पूरा होने वाला है। यह कॉम्प्लेक्स पांच साल पहले हुए सीमा विवाद के एक प्वाइंट से महज 110 किलोमीटर ही दूर है। इससे भविष्य में चीनी सेना को जरूरत लगने पर फायदा मिल सकेगा। सैटेलाइट इमेजेस पर नजर रखने वाले एक्स हैंडल '@detresfa_'ने एक तस्वीर पोस्ट की है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''चीन पैंगोंग झील के पूर्वी किनारे पर मिलिट्री से जुड़ा एक ...
रूस-यूक्रेन के युद्ध में किम जोंग उन ने कुर्बान कर दिए हजारों सैनिक, याद में बन रहा स्मारक

रूस-यूक्रेन के युद्ध में किम जोंग उन ने कुर्बान कर दिए हजारों सैनिक, याद में बन रहा स्मारक

Uncategorized
मुंबई। यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का खुलकर समर्थन करने वाला उत्तर कोरिया अब अपने सैनिकों के लिए स्मारक बनवा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस-यूक्रेन के युद्ध में उत्तर कोरिया के हजारों सैनिक मारे गए हैं। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसियों के मुताबिक राजधानी प्योंगयांग में इस स्मारक की नींव रखी गई है। शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर कोरिया में रूस के राजदूत और खुद किम जोंग उन शामिल हुए थे। किम ने कहा कि यह म्यूजियम सच्चे देशभक्तों के लिए बनाया जा रहा है। बता दें कि उत्तर कोरिया जो कि दुनियाभर में सबसे अलग-थलग देश माना जाता है, उसकी रूस के साथ खूब बन रही है। पश्चिमी रूस से यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के लिए किम जोंग उन ने हथियार और हजारों सैनिक रूस भेजे थे। दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक इस युद्ध में उत्तर कोरिया के करीब 6 हजार सैनिक मारे गए हैं और हजारों सैनिक घायल हुए हैं। किम जोंग उन ...
जयशंकर ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को खूब सुनाया.. UN के रवैए पर उठाए सवाल

जयशंकर ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को खूब सुनाया.. UN के रवैए पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) (United Nations Security Council - UNSC) में सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक निकाय का कामकाज अवरुद्ध हो गया है। भारत ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन (Terrorist organization) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बचाने संबंधी पाकिस्तान (Pakistan) के प्रयासों का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने वैश्विक रणनीति के नाम पर आतंकवाद के पीड़ितों और गुनाहगारों की तुलना करने वालों की भी आलोचना की। उन्होंने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू में तौलने की प्रवृत्ति की ओर इशारा करते हुए की, खासकर हाल में हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में। जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित...
भारत-चीन के बीच 5 साल बाद फिर सीधी विमान सेवा… 26 अक्टूबर से शुरुआत

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद फिर सीधी विमान सेवा… 26 अक्टूबर से शुरुआत

राष्ट्रीय
बीजिंग। चीन (China) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत (India) के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिये से देखने का इच्छुक है और आगामी रविवार से दोनों देशों के बीच उड़ानों (Flights) का फिर से शुरू होना 2.8 अरब लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान (Friendly exchange) को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। भारत ने दो अक्टूबर को घोषणा की थी कि चीन के लिए सीधी उड़ानों का संचालन 26 अक्टूबर से फिर से शुरू होगा। इसके बाद, इंडिगो ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता से गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली से गुआंगझोउ के लिए उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करेगा। चीनी एयरलाइन ‘चाइना ईस्टर्न’ (Chinese airline China Eastern) ने घोषणा की है कि वह नौ नवंबर से शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ान परिचालन पुनः शुरू करेगी। पांच साल के अंतराल के बाद रविवार से दोनों देशों के बीच उड़ानों का संचालन फिर से शुर...