Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 30, 2025

थिंक गैस ने भारत के एलएनजी ट्रकिंग पारितंत्र को आगे बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझीदारी की

थिंक गैस ने भारत के एलएनजी ट्रकिंग पारितंत्र को आगे बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझीदारी की

Uncategorized
भोपाल : भारत की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी थिंक गैस ने देश में लंबी दूरी की हैवी ड्यूटी ट्रकिंग के लिए एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) रिफ्यूलिंग इकोसिस्टम मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के साथ एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस साझीदारी का लक्ष्य आधारभूत ढांचा की तैयारी बढ़ाना, ईंधन की गुणवत्ता को लेकर अधिक जागरूकता पैदा करना और व्यापक स्तर पर एलएनजी चालित वाणिज्यिक वाहनों को सुलभ बनाना है जिससे लोग तेजी से स्वच्छ और गैर-कार्बनीकृत माल ढुलाई की तरफ रुख कर सकें। इस गठबंधन के तहत थिंक गैस एलएनजी ढांचागत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए टाटा मोटर्स के साथ मिलकर संभावित माल ढुलाई गलियारों की पहचान करेगी। थिंक गैस ईंधन गुणवत्ता के उच्च मानकों और आपूर्ति विश्वसनीयता को बनाए रखने पर ध्यान देगी जिससे वाहनों का महत्...
देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

मध्य प्रदेश
राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को भोपाल ! देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 1 नवंबर, 2025, विक्रम संवत् – 2082, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर सायं दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत राम पथ गमन क्षेत्र के 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार भाग लेंगे। श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। जबकि शहडो...
इन एक्ट्रेसेस का जुड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन संग नाम, ऐसे हुआ करियर बर्बाद

इन एक्ट्रेसेस का जुड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन संग नाम, ऐसे हुआ करियर बर्बाद

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जिनके नाम सिर्फ खूबसूरती के चर्चे रहे बल्कि उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ भी जुड़ा जिससे उनके करियर पर भी बड़ा असर पड़ा।बॉलीवुड एक्ट्रेसेसबॉलीवुड सेलेब्स की ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। कई बार एक्टर्स का नाम एक्टर्स के साथ जुड़ता है, कभी बिजनेसमैन तो कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़े हैं।इनके नाम जुड़ेअब हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जिनके नाम अंडरवर्ल्ड डॉन या गैंगस्टर्स के साथ जुड़े।मंदाकनीमंदाकनी का नाम जब कोई लेता है तो सबको राम तेरी गंगा मैली फिल्म याद आती है। मंदाकनी का नाम दाऊद इब्राहिम के साथ काफी जुड़ा है। हालांकि मंदाकनी ने कभी इन दावों को माना नहीं, लेकिन दोनों की फोटोज साथ में काफी वायरल हुई थीं। मंदाकनी ने बाद में फिल्मों को छोड़कर ब...
हिंदुत्व पर बहस में हिंदुओं को ही रखा बाहर, अमेरिकी यूनिवर्सिटी में चल क्या रहा है?

हिंदुत्व पर बहस में हिंदुओं को ही रखा बाहर, अमेरिकी यूनिवर्सिटी में चल क्या रहा है?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी के रटगर्स विश्वविद्यालय में 'हिंदुत्व इन अमेरिका: समानता और धार्मिक बहुलवाद के लिए खतरा' (Hindutva in America: A Threat to Equality and Religious Pluralism) नामक एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिक्योरिटी, रेस एंड राइट्स (CSRR) द्वारा संचालित था, जिसमें हिंदुत्व को अमेरिकी समाज में मुसलमानों, सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा फैलाने वाली विचारधारा के रूप में चित्रित किया गया। हालांकि, इस आयोजन को हिंदू समुदाय और अमेरिकी सांसदों सहित कई पक्षों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि इसमें किसी भी सक्रिय हिंदू प्रतिनिधि को भाग लेने का मौका नहीं दिया गया। आलोचकों का तर्क है कि यह चर्चा एकतरफा है और हिंदू छात्रों को असुरक्षित महसूस कराती है। सांसदों का विरोध पत्रबता दें कि कार्यक्रम से ठीक पहले, चार अमेरिकी स...
‘भाभी जी घर पर हैं’ में 9 साल बाद वापसी को लेकर शिल्पा शिंदे ने किया रिएक्ट …’

‘भाभी जी घर पर हैं’ में 9 साल बाद वापसी को लेकर शिल्पा शिंदे ने किया रिएक्ट …’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो की कॉमेडी के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर शो की अंगूरी भाभी। शो में कई बार फीमेल लीड किरदार बदल चुके हैं। अंगूरी भाभी का किरदार पहले शिल्पा शिंदे ने निभाया था और उनके जाने के बाद शुभांगी अत्रे नई अंगूरी भाभी बनी थीं। वहीं, अब एक बार फिर से अंगूरी भाभी के किरदार के बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे शो में फिर से वापसी कर रही है। इसके अलावा शो में और कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। ऐसे में अब पहली बार शिल्पा ने शो में अपनी वापसी की खबरों पर रिएक्ट किया है। 'यह एक बड़ा रिस्क है'शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में शिल्पा ने कहा, 'मुझे सुबह से ही बहुत सारे कॉल आ रहे हैं। मैं किसी और काम पर लगी हुई ...
क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ?

क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ?

मनोरंजन
मुंबई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जब शुरू होने वाला था तब कहा जा रहा था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगी। अब शो के बंद होने की खबरों के बीच शो में तुलसी के बेटे करण का किरदार निभा रहे एक्टर हितेन तेजवानी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब इस शो के लिए उनके पास कॉल आया था तो कहा गया था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगाी। उन्होंने कहा कि वो रोज शूट नहीं करते हैं इस वजह से उन्हें इस बारे में साफ-साफ कुछ पता नहीं है। शो के बंद होने पर क्या बोले हितेन तेजवानीहितेन तेजवानी ने कहा, “मुझे पता नहीं कि क्या हो रहा है क्योंकि मैं शो के लिए रोजाना शूट नहीं कर रहा हूं। अगर मैं सेट पर ज्यादा जाता तो शायद मुझे ज्यादा पता होता है। लेकिन मैं यहां कुछ दिन होता हूं और फिर अमेरिका चला जाता हूं, तो मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं।” हितेन तेजवानी ने क्या बताया हितेन ने आगे कहा, “ज...
Bigg Boss 19 Review: भड़के ‘बिग बॉस 19’ दर्शक, बोले- ये मेकर्स की बेवकूफी है

Bigg Boss 19 Review: भड़के ‘बिग बॉस 19’ दर्शक, बोले- ये मेकर्स की बेवकूफी है

मनोरंजन
मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ के दर्शक भड़क गए हैं। दरअसल, आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घर के सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क दिया। उन्होंने टास्क समझाने के बाद घरवालों की जोड़ी बनाई। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘इसमें अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम नहीं है क्योंकि ये टास्क कैप्टेंसी की दावेदारी का है और कैप्टेन होने की एक अहम जिम्मेदारी है कि कैप्टेन इस बात का भी ध्यान रखे कि घर के नियमों का पालन हो।' बिग बॉस ने आगे कहा, 'तो जब अभिषेक और अशनूर सोच समझकर, जानबूझकर खुद घर के नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं तो उन्हें कोई हक नहीं कि वे घर की कैप्टेंसी पाने की कोशिश भी करें। तो मैं अभिषेक और अशनूर को इस कार्य में हिस्सा लेने से ही मना करता हूं और इस बार में ये निर्णय मैं न ताे घरवालों की सरकार और न उनके द्वारा चुने गए कैप्टेन मृदुल पर छोड़ रहा हूं।’ बिग बॉस की बातें सुनकर दर्शक भड़क गए। वे सोशल मीडिय पर इसे गलत ब...
ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

मनोरंजन
मुंबई। दिलजीत ने बताया कि जब वह लंदन में लैंड हुए तब पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगी थी। हालांकि जब उन्होंने फोटोज शेयर की तो कमेंट सेक्शन में काफी अजीब कमेंट्स आने लगे। उन्होंने कहा, ‘किसी एजेंसी ने रिपोर्ट किया कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया में लैंड हुआ। तो किसी ने मुझे कमेंट्स भेजे जो लोग बोल रहे थे। लोग बोल रहे थे कि नया उबर ड्राइवर आ गया या नया 7-11 कर्मचारी आ गया है. मैंने ऐसे नस्लवादी कमेंट्स पढ़े। लेकिन मेरा मानना ​​है कि दुनिया एक होनी चाहिए और कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए।’दिलजीत बोले मैं गुस्सा नहीं हूंदिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें इन लोगों से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। दिलजीत ने कहा, 'मुझे कैब या ट्रक ड्राइवर से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं गुस्सा नहीं हूं, मेरे गाने हर जगह जाते हैं। उनके पास भी जो मेरे बारे में ये बोल रहे हैं।'दिलजीत की फिल्में दिलजीत की प्रोफेशन...
Pahalgam Attack: चार्जशीट की तैयारी में NIA, पाक के 3 आतंकियों व 1 संगठन के नाम शामिल

Pahalgam Attack: चार्जशीट की तैयारी में NIA, पाक के 3 आतंकियों व 1 संगठन के नाम शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) में NIA जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इसमें पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों और एक आतंकी संगठन का नाम शामिल किया जा सकता है। 18 सितंबर को जम्मू की अदालत ने एजेंसी को जांच के लिए 45 दिनों का विस्तार दिया था, जो इस हफ्ते खत्म हो रहा है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। NIA ने यह साफ नहीं किया है कि वह जांच के लिए और समय और बाशिर अहमद जोथार, परवेज अहमद जोथार की रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे या नहीं। बाशिर और परवेज को तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुलेमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान शामिल हैं। मारे गए तीनों आतंकवादीएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दोनों स...
इसरो लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट, बढ़ जाएगी भारतीय नेवी की ताकत

इसरो लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट, बढ़ जाएगी भारतीय नेवी की ताकत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation - ISRO) भारतीय नौसेना (Indian Navy) की समुद्री संचार क्षमताओं को अभूतपूर्व मजबूती देने की तैयारी में है। 2 नवंबर को श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होने वाले सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) सैटेलाइट के साथ नौसेना को रियल टाइम कम्युनिकेशन, निगरानी और रणनीतिक नियंत्रण में क्रांतिकारी बदलाव का लाभ मिलेगा। यह भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट होगा, जो समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत का एलवीएम3 प्रक्षेपण यान दो नवंबर 2025 को अपनी पांचवीं उड़ान (एलवीएम3-एम5) में सीएमएस-03 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने जा रहा है।’’ अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, सीएमएस-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जिसे भारतीय भू...